बढ़ने लगी बनारस में ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट

वाराणसीः ठंड बढ़ने लगी है, बुधवार को बनारस के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और
सीजन में सबसे ठंडी सुबह साबित हुई. गलन के असर से पारा 12 डिग्री से नीचे तक जा पहुंचा. वहीं सुबह ग्रामीण अंचलों में कोहरा का भी असर दिन चढ़ने पर धूप खिली तो कोहरा छंट गया. शहर में कोहरे का असर कम रहा लेकिन ठंडक का एहसास बखूबी हुआ.

चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.2°C दर्ज
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.2°C दर्ज किया गया जो सामान्यर से 0.9 डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 11.8°C दर्ज किया गया जो सामान्यू से 1.2 डिग्री कम रहा. आर्द्रता न्यूजनतम 62% और अधिकतम 88% दर्ज की गई. हालांकि पिछले कई दिनों से तापमान गिर रहा था.

ठंडक लिए हुए हवाओं का आगमन
अकवान चक्रवात के गुजरने के बाद बने वैक्युछम को भरने के लिए ठंडक लिए हुए हवाओं का आगमन पूर्वांचल में हुआ. इसकी वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में कोहरे का भी दौर रहा और दिन चढ़ने के साथ ही गलन भरी हवाओं का दौर कुछ कमजोर पड़ा तो वहीं शाम को ठंडक का असर दोबारा महसूस होने लगा.

Also Read: CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश



