Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू शिक्षा संकाय का 109वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

बीएचयू शिक्षा संकाय का 109वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
Aug 16, 2026, 12:05 PM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय का 109वां स्थापना दिवस रविवार को कमच्छा स्थित चाणक्य सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में करीब 700 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 300 से अधिक पूर्व विद्यार्थी शामिल रहे। समारोह में संकाय के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक परंपरा और शिक्षक शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संकाय के पूर्व विद्यार्थी, पूर्व कुलपति तथा शिक्षा संकाय के पूर्व प्रमुख एवं अधिष्ठाता प्रो. हरिकेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ज्ञान, प्रशिक्षण और प्रसार शिक्षण संस्थानों की मूल जिम्मेदारियां हैं और शिक्षा संकाय ने 108 वर्षों की अपनी यात्रा में इन दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाया है।


n


प्रो. सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। किसी राष्ट्र की समृद्धि उसकी बौद्धिक क्षमता पर निर्भर करती है और शिक्षक ही इस क्षमता को दिशा, मूल्य और संस्कार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने जीवन में कौन-सा पद हासिल किया, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उसने समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण कक्षा में होता है।


उन्होंने शिक्षकों से विचार, वाणी और व्यवहार में अनुशासन एवं संयम अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक शिक्षा का माध्यम हो सकती है, लेकिन मनुष्य को वास्तविक अर्थों में मानवीय बनाने की जिम्मेदारी अंततः मनुष्य की ही रहेगी।


प्रो. सिंह ने शिक्षा संकाय के तीन प्रमुख कार्यक्षेत्र शिक्षण, शोध और विस्तार बताए। उन्होंने कहा कि शिक्षण प्रामाणिक, शोध गुणवत्तापूर्ण और विस्तार कार्य प्रासंगिक होना चाहिए। इन तीनों के समन्वय को उन्होंने शिक्षा की जीवंतता से जोड़ते हुए कहा कि जब शिक्षण, शोध और विस्तार मजबूत होते हैं तो ‘टीआरई’ एक ‘ट्री’ यानी वृक्ष का रूप ले लेता है, जो शिक्षा की वृद्धि और जीवन्तता का प्रतीक है।


n


उन्होंने कहा कि शिक्षा संकाय की बौद्धिक परंपरा में श्री अरविंद की दृष्टि और महामना मदन मोहन मालवीय की शैक्षिक विचारधारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परंपरा को केवल याद करने के बजाय उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्ष 1930 में आयोजित प्रथम एशियाई शैक्षिक सम्मेलन का उल्लेख करते हुए वर्ष 2030 में शिक्षा संकाय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा।


उन्होंने आधुनिकता और परंपरा के बीच संतुलन स्थापित करने तथा समाज को साझा ज्ञान और समान अवसर वाली तकनीक से सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्थापना दिवस को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और संकल्प का अवसर बताया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की संगमरमर की अर्धप्रतिमा और मां सरस्वती की नई प्रतिमा का अनावरण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्रतिमाओं का अनावरण एवं माल्यार्पण किया गया।


समारोह में बीएचयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवधेश कुमार, बिहार के लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. करुणा शंकर मिश्रा, प्रो. गीता राय, बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वीएस मिश्रा, प्रो. अभिमन्यु सिंह, मालवीय अभिलेखागार के समन्वयक प्रो. ध्रुव कुमार सिंह, प्रो. रचना दुबे, प्रो. सीमा सिंह, डॉ. नवल किशोर शाही, डॉ. इकरामुद्दीन सहित कई शिक्षाविद और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


n


300 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान


समारोह के दौरान शिक्षा संकाय के 300 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानस्वरूप भगवद्गीता की प्रतियां भेंट की गईं। यह संकाय के मूल्यों और शैक्षिक परंपरा से पूर्व विद्यार्थियों के जुड़ाव का प्रतीक रहा। शिक्षा संकाय पूर्व विद्यार्थी संघ की अध्यक्ष प्रो. सीमा सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।


ALSO READ: बीएचयू के प्रो. राजीव कुमार दुबे को चिकित्सा शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार



विद्यार्थियों ने प्रो. मीनाक्षी सिंह के निर्देशन में करीब 90 विद्यार्थियों की सहभागिता से ऐतिहासिक नाटक ‘स्वप्न से संकल्प तक’ प्रस्तुत किया। संकाय की यात्रा पर आधारित श्रव्य-दृश्य फिल्म भी प्रदर्शित की गई। वहीं श्रवण ने संकाय को दर्शाती आभासी ड्रोन फिल्म प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. मुदित पांडेय के संपादन में संकाय की पहली समाचार-पत्रिका का भी विमोचन किया गया।


विकसित भारत 2047 पर शैक्षणिक सत्र


‘विकसित भारत 2047 : शिक्षक शिक्षा की दृष्टि और बीएचयू शिक्षा संकाय की भूमिका’ विषय पर शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रो. अजीत नारायण त्रिपाठी, प्रो. करुणा शंकर मिश्रा, प्रो. नागेंद्र नाथ पांडेय, बीएचयू के शिक्षक शिक्षा के समन्वयक प्रो. प्रेम नारायण सिंह और प्रो. अभिमन्यु सिंह ने विचार रखे। वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में मूल्यों पर आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्र का संचालन डॉ. सोमू सिंह ने किया।


समारोह में शिक्षा संकाय, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और वसंत महाविद्यालय, राजघाट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विद्यार्थी डॉ. आलोक द्विवेदी और संकाय कर्मचारी रामबिलास ने भी प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम का संचालन प्रो. मीनाक्षी सिंह और डॉ. अजय सिंह ने किया, जबकि समग्र समन्वय डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। शिक्षा संकाय के प्रमुख एवं अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम को दिशा प्रदान की और स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में शहर के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और शिक्षा संकाय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

वाराणसी में गोल्फ कार्ट चालक ने नशे में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल....
वाराणसी में गोल्फ कार्ट चालक ने नशे में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल....
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से संचालित गोल्फ कार्ट (नंदी रथ) से हादसा हो गया. गोल्‍फ कार्ट चालक ने नशे में गोदौलिया पर तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में बहराइच से आए अजय सिंह, लक्सा निवासी महिला और बांसफाटक निवासी आर्यन चोटिल हो गए. सभी का मारवाड़ी अस्पताल में उपचार कराया गया.अजय सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद मची अफरा तफरी के बीच गुस्‍साए लोगों ने चालक ऋषि की पिटाई कर दी. आरोप है कि चालक नशे में था. अस्पताल में जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई. लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट चालक भीड़ में तेज गति से वाहन चलाते हैं और कई बार मोबाइल पर बात करते हुए भी नजर आते हैं. शुक्रवार को भी एक गोल्फ कार्ट की टक्कर से सुनील वर्मा का पैर टूट गया था. लोगों ने चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है.ALSO READ:साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...वाराणसी एयरपोर्ट टर्मिनल में फाल्‍स सीलिंग गिरीलाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार रात करीब नौ बजे फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. घटना के समय हाल में सौ से अधिक यात्री और कर्मचारी मौजूद थे. कुछ विदेशी पर्यटक भी वहां थे. हालांकि, सफाई कर्मी समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई. एयरपोर्ट कर्मचारियों ने नाराज यात्रियों को समझाकर शांत कराया. एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरा था. मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है.
साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...
साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...
वाराणसी :कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने साइबर थाना और साइबर सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न साइबर पोर्टलों, शिकायत रजिस्टर और लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की।पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर शिकायतों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। पीड़ितों को थाने पर भटकना न पड़े, इसके लिए Dedicated Help Desk स्थापित करने का आदेश दिया गया है। इस हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी पीड़ितों को शिकायत दर्ज करने से लेकर कानूनी और तकनीकी मदद तक मुहैया कराएंगे।डीजीपी के निर्देशन में एक साल में रिकॉर्ड कार्रवाईउत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन और पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में, DCP (अपराध) सुश्री नीतू कादयान के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी ने पिछले एक साल में साइबर माफियाओं की कमर तोड़ दी है। ADCP अपराध श्री नृपेन्द्र के पर्यवेक्षण और ACP साइबर विदुष सक्सेना, विनय द्विवेदी, अपूर्व पाण्डेय तथा इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह और मनोज तिवारी की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ये कार्रवाईयां की हैं।एक साल की 9 बड़ी उपलब्धियां:1. साइबर गैंग पर वार: 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश कर सरगना समेत 277 अपराधियों को जेल भेजा गया।2. डिजिटल अरेस्ट का खौफ खत्म:डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले 5 गैंग के 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ₹1.20 करोड़ कैश, लग्जरी कारें और मोबाइल फोन बरामद हुए।3. फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़:15 अवैध कॉल सेंटर पकड़े गए, 175 ठग गिरफ्तार। ये गैंग निवेश में मोटे मुनाफे, अमेजन-फ्लिपकार्ट की PPC सर्विस और नौकरी के नाम पर GST, रजिस्ट्रेशन फीस वसूल कर ठगी करते थे। विदेशियों को खुद को Federal Officer बताकर डराते थे।4. पीड़ितों को राहत:16,982 NCRP शिकायतों का निस्तारण किया गया। तत्परता दिखाते हुए ₹25 करोड़ की ठगी की रकम को होल्ड कराया गया और ₹4.5 करोड़ की रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।5. अपराधियों की सिम-फोन ब्लॉक: अपराध में इस्तेमाल हुए 10,176 मोबाइल नंबर और 8,262 मोबाइल के IMEI नंबर ब्लॉक कराए गए, ताकि दोबारा इस्तेमाल न हो सके।6. गैंगस्टर एक्ट:21 शातिर साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया।7. 550 लोगों का रेस्क्यू: MLM और पिरामिड स्कीम में फंसाए गए 550 लोगों को साइबर अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया गया।8. 17 लग्जरी गाड़ियां बरामद: ठगी के पैसों से खरीदी गई 17 चार पहिया गाड़ियां जब्त की गईं।9. 25 हजार लोगों को किया जागरूक: स्कूल, कॉलेज, चौराहों और कैंप लगाकर 25,000 से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। पम्पलेट और पुस्तिकाएं भी बांटी गईं।ALSO READ:लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजापुलिस आयुक्त की जनता से अपील -पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि:- अपना ATM PIN, CVV, OTP किसी को न बताएं।- "घर बैठे लाखों कमाएं, बिना परीक्षा सीधी भर्ती" जैसे लालच में न आएं।- MLM कंपनी में पैसा लगाने से पहले MCA पोर्टल पर जांच कर लें।- अनजान लिंक, APK फाइल, SMS Forwarder App कभी डाउनलोड न करें।- ऑनलाइन सट्टा-जुआ वाले ऐप से दूर रहें।- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.inपर शिकायत करें। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसा वापस आने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।
लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
वाराणसी : भदैनी स्थित ऐतिहासिक लोलार्क कुंड पर 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले लोलार्क छठ मेले तथा लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड पर 19 सितंबर को सजने वाले सुरहिया मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में है।सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय पार्षदों के साथ दोनों मेला स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न कोनों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा, सुगमता और सुविधा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से पूर्व ही सफाई, सीवर, पेयजल, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, गड्ढामुक्त इंटरलॉकिंग और अतिक्रमण हटाने से संबंधित सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएं।ALSO READ: अन्विति में ‘रंगों की उड़ान’ ने भरी कल्पना की उड़ान, 15 सितंबर को संजय मिश्र के साथ होगा हिंदी दिवस समारोह​महापौर ने अधिकारियों के साथ लोलार्क कुंड और लक्ष्मी कुंड को जाने वाले गलियों व मुख्य मार्गों का पैदल जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेला परिसर, कुंड के आसपास और संपर्क मार्गों पर निरंतर विशेष सफाई अभियान चलाकर अतिरिक्त कूड़ेदान रखे जाएं। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चूना, एंटी-लार्वा का छिड़काव और नियमित फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। जलकल विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आवश्यकतानुसार वाटर टैंकर की उपलब्धता और सीवर लीकेज को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय और खराब स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मत कराने पर भी जोर दिया गया।कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए नगर आयुक्त ने लोलार्क कुंड मेले के लिए अपर नगर आयुक्त अमित कुमार तथा सुरहिया मेले के लिए अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित किया है। ​निरीक्षण के दौरान लोलार्क कुंड पर पार्षद राजेश यादव, विजय द्विवेदी, सहायक अभियंता (जलकल) विकास निषाद, अवर अभियंता (सिविल) पंकज पटेल, सफाई निरीक्षक शिवेश तिवारी, अवर अभियंता (जलकल) दीपक कुमार सिंह और अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) हरीश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं लक्ष्मी कुंड (लक्सा) के निरीक्षण में जोनल अधिकारी (दशाश्वमेध), अवर अभियंता (सिविल) नागेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक वेद प्रकाश राय, अवर अभियंता (जलकल) कुमारी चंदन यादव, अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) हरीश मिश्रा तथा वेलस्पन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।