शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी.
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू प्रजापति को गिरफ्तार किया। आरोपी रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा खेड़ा गांव का निवासी बताया गया है.
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 0099/2026 के तहत धारा 64(2m), 351(4) एवं 352 बीएनएस में केस दर्ज किया गया था.जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की.
ALSO READS:91 यूपी बटालियन NCC का प्रशिक्षण शिविर संपन्न
23 मई 2026 को पुलिस टीम ने साहिबगंज स्थित सेंट स्टेपन्स स्कूल के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.



