Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मासूमों के साथ दरिंदगी का अंजाम अंदाज से भी खौफनाक...

मासूमों के साथ दरिंदगी का अंजाम अंदाज से भी खौफनाक...
Aug 28, 2026, 08:51 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने जैतपुरा थाना क्षेत्र के हिस्तल्ले निवासी मो. नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में कार्रवाई गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से साइबर सेल वाराणसी को सूचना मिलने पर की गई. मुकदमा जैतपुरा थाना के साइबर प्रभारी सब इंस्पेक्टर हृदय लाल ने दर्ज कराया. उनके मुताबिक मासूम के साथ दुष्कर्म का 29 सेकेंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. यह कोई पहली घटना नहीं जिसमें मासूमों के साथ दरिंदगी करने वाले को उसके अंजाम तक पहुंचाया गया हो. ऐसे ही एक दरिंदे को कुछ दिनों पहले सीबीआई ने आजीवन कारावास की सजा दिलाई.


मासूम को बनाया था हवस का शिकार


लमही के रहने वाले रवि पटेल ने तीन साल तक एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. उसे लगा कि उसका कुकर्म दुनिया से छुप गया लेकिन सीबीआई के स्पेशल ब्रांच को इसकी खबर लग गई. 11 साल की मासूम की जिंदगी बर्बाद करने वाले इस दरिंदे को सीबीआई की दिल्ली की टीम ने बनारस में दबोच लिया. उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्य अदालत के समक्ष रखकर उसे आजीवन कारावास की सजा करा दी. यह सिर्फ घटना नहीं बल्कि उनके लिए चेतावनी है जो मासूम को पर अपनी गंदी नजर रखते हैं. उन्हें समझना होगा कि कोई भी गलत हरकत की तो सीबीआई की नजर से बच नहीं सकेंगे और जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे गुजरेगी.


बालिका के साथ घिनौनी हरकत की वीडियो किया था पोस्ट


सीबीआई के जरिए गांडीव डिजिटल को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में 11 साल की बालिका सामान लेने के लिए पड़ोसी रवि कुमार पटेल की दुकान पर जाती थी. वहां रवि उसे अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाता था. एक दिन रवि ने बालिका के कपड़े हटाकर अपने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक फोटो लिया और वीडियो बनाया. इसे घरवालों को दिखाने की धमकी देकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद मासूम के साथ दरिंगी का सिलसिला तीन साल तक चलता रहा. रवि अपनी घिनौनी हरकतों की वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाता था. उसने वीडियो को इंटरनेट पर भी पोस्ट कर दिया.


सीबीआई ने शुरू की मामले की जांच


बालिका का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. वर्ष 2022 में गुगल के जरिए इसकी जानकारी सीबीआई को मिली. सीबीआई की स्पेशल ब्रांच आनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज एंड एक्सप्लाटेशन प्रिवेंशन यूनिट ने 27 जून 2022 को अज्ञात के खिलाफ नई दिल्ली मे मुकदमा दर्ज किया. जांच अधिकारी ब्रांच के तत्कालीन इंस्पेक्टर राबिन कुमार अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल करते हुए रवि कुमार पटेल तक पहुंच गए. 13 जुलाई 2022 को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मासूम के साथ गलत हरकत को स्वीकार किया उसके बारे में जानकारी दी. सीबीआई टीम ने बालिका के मां से संपर्क करके उसके साथ हुई घिनौनी हरकत की जानकारी दी तो वह हतप्रभ रह गई. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी बेटी के साथ रवि ऐसा कर सकता है. पीड़िता ने भी रवि की हरकतों की पूरी जानकारी सीबीआई को दी.

जांच अधिकारी राबिन कुमार ने छह सितंबर 2022 को अदालत में रवि कुमार पटेल के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया. ठोस सबूतों को आधार पर अदालत ने 30 जुलाई 2026 को रवि पटेल को उम्रकैद की सजा सुनाई. गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद है.

XYZ

बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध को रोकने के लिए बनी विशेष यूनिट

सीबीआई अधिकारियों ने गांडीव डिजिटल को बताया कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध को रोकन के लिए सीबीआई की विशेष यूनिट आनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज एंड एक्सप्लाटेशन प्रिवेंशन यूनिट की स्थापना नवंबर 2019 में नई दिल्ली में हुई. यह यूनिट इंटरनेट पर बाल यौन शोषण सामग्री के निर्माण, प्रसार, शेयरिंग, डाउनलोडिंग और इसे बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है. यह देश के किसी भी कोने में फैले नेटवर्क पर कार्रवाई कर सकती है. बाल यौन शोषण से जुड़े साइबर अपराध अक्सर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार तक फैले होते हैं, इसलिए यह यूनिट इंटरपोल और अन्य वैश्विक एजेंसियों से मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करती है.


ALSO READ:वाराणसी में कस्‍टम विभाग का भय दिखाकर महिला से लाखों ऐंठे, पुलिस जांच में जुटी....


देश में कई दरिदों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

सीबीआई की विशेष यूनिट ने देश और विदेश में फैले चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट को ध्वस्त करने के लिए कई अभियान चलाए. इनमें प्रमुख रूप से आपरेशन कार्बन', 'आपरेशन मेघ चक्र' और 'आपरेशन हॉक' रहे. आपरेशन कार्बन में नवंबर 2021 में सीबीआई ने देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 76 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इसमें कई व्हाट्सएप, टेलीग्राम ग्रुप एडमिन गिरफ्तार किया गया. आपरेशन मेघ चक्र में सितंबर 2022 में सिंगापुर की इंटरपोल यूनिट और न्यूजीलैंड से मिले इनपुट के आधार पर 20 राज्यों के 59 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. क्लाउड-आधारित स्टोरेज का उपयोग करके 50 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा गया था.


33 नाबालिगों के साथ दरिंदगी करने वाले जेई को दिलाई फांसी की सजा


20 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने करीब एक दशक तक 33 नाबालिगों से यौन हिंसा करने के आरोप में सिंचाई विभाग के जेई राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सज़ा सुनाई. अदालत ने इसे 'रेयरेस्ट आफ द रेयर' श्रेणी का अपराध माना.

साथ ही कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार को सर्वाइवर्स के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवज़ा देने का निर्देश भी दिया. इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी. सीबीआई ने वर्ष 2020 में इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया था.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन