Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सीएमओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ, करीब 9.50 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

सीएमओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ, करीब 9.50 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा
Aug 15, 2026, 05:31 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), मलदहिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर जनपद में अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने सिद्धि मौर्या, अंजलि विश्वकर्मा, सना सानिया, ज़रा सहित अन्य बालिकाओं को अपने सामने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई. विद्यालय में उपस्थित समस्त बालिकाओं को भी दवा खिलाई गई. इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय, विद्यालय की प्राचार्य निशा यादव, सहायक अध्यापक पूनम चौधरी, अर्चना सिंह एवं सुनैना चंदेल, डीसीपीएम रमेश प्रसाद वर्मा, डॉ. साक्षी सिंह तथा जिला समन्वयक मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने कहा कि बच्चों के पेट में होने वाले कृमि संक्रमण का उनके स्वास्थ्य एवं पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसके कारण बच्चों में कमजोरी, कुपोषण और एनीमिया की समस्या हो सकती है तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि नियमित कृमि मुक्ति से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार, एनीमिया नियंत्रण में सहायता तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता और सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाएं.


xyz


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत आज जनपद में लगभग 9 लाख 50 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी बच्चों को दवा दी जा रही है. विद्यालय न जाने वाले बच्चों तथा ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को भी अभियान में शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक से 19 वर्ष आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है. दवा खिलाते समय बच्चों की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा एवं अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है.


ALSO READ : वरुणा एवं अस्सी नदी के पुनर्जीवन की बढी उम्‍मीद, डीएम ने की समीक्षा, दिए निर्देश


डॉ. राय ने बताया कि 14 अगस्त को किसी कारणवश दवा खाने से छूट गए बच्चों के लिए 18 अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य अभियान में छूटे हुए बच्चों को भी कृमि मुक्ति की दवा उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ पहुंचाना है.

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर उन्होंने ने अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, हाथों को साबुन से धोने की आदत विकसित करें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कृमि मुक्ति कार्यक्रम में बच्चों को अवश्य शामिल कराएं.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.