Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

लोकतंत्र की चेतना को मिली नई उड़ान ‘विमर्श 4.0 में दिखा तर्क और विचारों का नया वितान...

लोकतंत्र की चेतना को मिली नई उड़ान ‘विमर्श 4.0 में दिखा तर्क और विचारों का नया वितान...
Aug 03, 2026, 03:23 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी युवा संसद ‘विमर्श 4.0’ का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और स्वस्थ संवाद की प्रेरणादायी छाप छोड़ गया. वाराणसी जनपद के 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संसदीय समितियों एवं मंचों पर प्रभावशाली वक्तृत्व, तार्किक चिंतन तथा तथ्यपरक प्रस्तुति के माध्यम से लोकतांत्रिक संवाद की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की.


‘वंदे मातरम् की गूंज से संसद की आवाज़ तक’ थीम पर आयोजित इस युवा संसद में प्रतिभागियों ने लोकसभा, राज्यसभा, संयुक्त संसदीय दल, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मंच, जन मंच तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि संवाद जैसी समितियों में समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर गंभीर, अनुशासित और सार्थक बहस की। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में संसदीय परंपराओं, स्वस्थ असहमति और विचारों की गरिमापूर्ण अभिव्यक्ति का वातावरण बना रहा.


इस वर्ष ‘विमर्श 4.0’ के अंतर्गत एक अभिनव प्रयोग करते हुए ‘विचार मंथन’ नामक विशेष संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें देश की तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ खुला संवाद किया. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री संजीव सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री इस्तकबाल कुरैशी तथा भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री दिनेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का तथ्यपरक एवं लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से समाधान किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने सूत्रधार एवं संयोजक की भूमिका निभाते हुए संवाद को अत्यंत प्रभावी और सार्थक बनाया. विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और वक्ताओं के उत्तरों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया.


समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अमर पाल सिंह, कुलपति, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि श्री राकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी तथा श्रीमती अर्चना सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक कर्तव्यों और स्वस्थ संवाद की संस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक दृष्टि, अभिव्यक्ति कौशल तथा उत्तरदायी नागरिक बनने की चेतना विकसित करते हैं.


विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘विमर्श’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की भावना को व्यवहार में उतारने का सशक्त मंच है, जहाँ विद्यार्थी विचारों का सम्मान करना, तर्क के साथ अपनी बात रखना और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ना सीखते हैं. विभिन्न श्रेणियां में विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्ग के अंतर्गत पुरस्कार अपने नाम किए. बेस्ट परफॉर्मर की ट्रॉफी जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर के नाम रही.


नगर आयुक्त ने करसड़ा सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, अतिरिक्त ट्रॉमेल लगाने के निर्देश
नगर आयुक्त ने करसड़ा सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, अतिरिक्त ट्रॉमेल लगाने के निर्देश
वाराणसी : शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए नगर निगम ने करसड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने करसड़ा प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया और कचरे की बढ़ती आवक के अनुरूप प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने बताया कि पहले शहर से प्रतिदिन करीब 600 से 700 टन कूड़ा करसड़ा प्लांट पहुंचता था, लेकिन अब इसकी मात्रा बढ़कर लगभग 1100 टन प्रतिदिन हो गई है। ऐसे में प्लांट पर अतिरिक्त ट्रॉमेल लगाए जाएंगे, जिससे कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ाई जा सके। उन्होंने आरडीएफ लाइन को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार आरडीएफ लाइन से संबंधित पूरा सामान प्लांट में पहुंच चुका है।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट (एलटीपी) को पूरी तरह फंक्शनल बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही प्लांट में तैयार होने वाली कंपोस्ट खाद के सुरक्षित भंडारण के लिए पक्का फ्लोर और शेड बनाने के निर्देश दिए गए।ALSO READ: काशिका–रंग और राग’ से गूंजा काशी का सांस्कृतिक वैभव, राम की शक्तिपूजा ने मोहा मनउन्होंने वेस्ट टू वेस्टर्न मार्ग की वेस्ट स्टेम सड़क के किनारे जमा कचरे को ट्रीट कर हटाने को भी कहा, ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके और कचरा वाहनों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो।नगर आयुक्त ने प्लांट में तैयार होने वाली खाद की नियमित लैब जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्लांट की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता की निगरानी के लिए हर महीने पूरे प्लांट परिसर का ड्रोन सर्वे कराने को कहा। स्थानीय कार्यालय के मेंटेनेंस और रखरखाव में भी सुधार के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
‘काशिका–रंग और राग’ से गूंजा काशी का सांस्कृतिक वैभव, राम की शक्तिपूजा ने मोहा मन
‘काशिका–रंग और राग’ से गूंजा काशी का सांस्कृतिक वैभव, राम की शक्तिपूजा ने मोहा मन
वाराणसी : काशी की शाश्वत सांस्कृतिक परंपरा, संगीत, कला और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘काशिका–रंग और राग’ नियमित सांस्कृतिक उत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। टाउनहॉल स्थित अल्को प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में काशी की साहित्यिक, नाट्य और शास्त्रीय संगीत परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कालजयी काव्यकृति ‘राम की शक्तिपूजा’ पर आधारित एकाग्र नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। प्रस्तुति का निर्देशन व्योमेश शुक्ल ने किया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से साहित्य, रंगमंच और काशी की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा गया।इसके पश्चात पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र और स्वरांश मिश्र ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देकर वातावरण को सुरमय कर दिया। गायन में संवादिनी पर पंडित धर्मनाथ मिश्र और तबले पर राजेश मिश्र ने संगत की। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने श्रोताओं को काशी की समृद्ध संगीत परंपरा से रूबरू कराया।कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला, संगीत और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत पहचान है। ‘काशिका–रंग और राग’ जैसे आयोजन काशी की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।ALSO READ: चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकीनगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि नगर निगम काशी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन काशी की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने में सहायक होंगे।आयोजकों के अनुसार, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, नगर निगम वाराणसी और नागरी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया यह उत्सव काशी की कला, साहित्य और संगीत परंपरा को नियमित मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उत्सव की सराहना की। संचालन नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ला ने किया।
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक चाय स्टॉल पर रविवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की.पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपितों ने उसे धमकी दी थी कि क्षेत्र में दुकान चलानी है तो उन्हें रुपये देने होंगे. रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.पीड़ित शशांक द्विवेदी के मुताबिक, रविवार को आरोपित अचानक चाय स्टॉल पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.इस दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमलावरों ने दुकान में रखे रुपये और अन्य सामान भी लूट लिया.घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.ALSO READ: वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...घटना से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। पीड़ित ने बड़ागांव थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.