Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में तीन नई टाउनशीप बनाएगा विकास प्राधिकरण, करोड़ों रुपये का बजट प्रावधान

वाराणसी में तीन नई टाउनशीप बनाएगा विकास प्राधिकरण, करोड़ों रुपये का बजट प्रावधान
Apr 03, 2026, 08:56 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: जिले के मढ़नी, गंजारी और कल्लीपुर में वाराणसी विकास प्राधिकरण तीन नई टाउनशिप विकसित करेगा. इसके लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है. इससे प्रमुख आवासीय एवं समेकित विकास योजनाओं को गति मिलेगी. वीडीए की ओर से वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2,866.20 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट पारित किया गया है. प्रस्तावित बजट शासन को भेजा गया है. इसी महीने होने वाली बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी. वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार परिचालन से 2,070.61 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 448 प्रतिशत अधिक है. इसी प्रकार, 2,069.07 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है, जो विगत वर्ष की तुलना में लगभग 343 प्रतिशत अधिक है.


df


अफसरों ने शासन को भेजी रिपोर्ट


बोरा ने बताया कि वीडीए की स्थापना 19 अगस्त 1974 को वाराणसी के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से की गई थी. प्रारंभ में इसका अधिकार क्षेत्र लगभग 793 वर्ग किलोमीटर था, जिसमें महापालिका क्षेत्र सहित 635 गांव शामिल थे. वर्ष 2024 में नगर क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिलने के बाद 215 नए राजस्व ग्रामों को भी वीडीए के विकास क्षेत्र में सम्मिलित किया गया. इसके फलस्वरूप वर्तमान में इसका कुल विकास क्षेत्र बढ़कर 1,073 वर्ग किलोमीटर हो गया है. वीडीए का कार्यक्षेत्र पवित्र गंगा नदी के दोनों किनारों पर विस्तृत है, जो इसे भौगोलिक और प्रशासनिक रूप से दो भागों में विभाजित करता है. प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सतत, संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है.


k


शहर के नियोजित विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा


वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राधिकरण के स्वीकृत पुनरीक्षित बजट में लगभग 378 करोड़ की आय तथा 467.50 करोड़ के व्यय का प्रावधान किया गया था. वर्तमान में वीडीए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत चार बड़ी आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि अवाप्ति एवं परियोजना विकास की कार्यवाही कर रहा है.


k


यह भी पढ़ें: वाराणसी में एयर शो की तैयारी, एयरपोर्ट और CISF अधिकारियों ने किया मंथन


बजट शहर के नियोजित विकास को देगी नई दिशा : यह बजट वाराणसी के तेजी से हो रहे शहरी विस्तार, नई आवासीय टाउनशिप, संस्थागत विकास तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा. वीडीए की ओर से प्रस्तावित यह बजट आने वाले समय में शहर के नियोजित विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा. वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर के समग्र विकास का प्रमुख स्तंभ है और इसकी योजनाबद्ध गतिविधियां वाराणसी को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और समृद्ध शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

अटूट है राधा-कृष्ण का भक्ति-प्रेम, राधा के बिना कृष्ण आधा
अटूट है राधा-कृष्ण का भक्ति-प्रेम, राधा के बिना कृष्ण आधा
भक्ति ये केवल शब्द नहीं वो सुकुन, आनंद जैसा पल है, जो भी इसकी माया में डूब गया वो जीवन भर के लिए प्रभु श्री कृष्ण और प्यारी राधा रानी को समर्पित हो जाता है. भक्ति का ये रस जिसने में पिया, वो संसार की माया से जन्मों-जन्मांतर के लिए भूल जाता है. जी हां, भक्ति वो सब कुछ है जो इस संसार में रहकर भी वो सुकुन नहीं मिलता, जो श्री राधा रानी की भक्ति से मिलता है. क्योंकि, राधा रानी बड़ी ही करूणामयी है, दुनिया भले ही साथ छोड़ दें पर राधा रानी कभी अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ती फिर चाहे कुछ भी हो जाए, ऐसी हैं हमारी राधा रानी.मेरी भव बाधा हरो राधा इसी भक्ति में डूबे लेखक विनोद कुमार तिवारी ने बड़ी ही प्यारी बात अपने शब्दों में बयां की है, जी हां, उन्होंने लिखा... मेरी भव बाधा हरो राधा नागरी सोय, जा तन की झाईं परे श्याम हरित दुति होय, बिहारी कवि का यह दोहा महज एक स्तुति मात्र नहीं है, राधा जी को समझने का एक आधार भी है, बरसाना तथा बृज के कण कण राधा नाम से गुंजायमान हैँ, लगता है कि आज भी राधा रानी वृन्दावन में विराजमान हैँ.राधा के बिना कृष्ण आधाआज के इस भौतिकवादी युग में भी राधा नाम बहुत लोगों के अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है, युग बदले लोग आये और गये राधा जी का नाम अमर है, अनेक संतो को यह नाम प्रेरणा दे रहा है तथा संत जनों के मन को निरंतर प्रफुल्लित कर रहा है, जीवन में यदि कृष्ण को पाना है तो राधा जी के शरण में जाना ही होगा.राधा के बिना कृष्ण अधूरा हैँ यह सत्य जान लेने के बाद सारे भ्रम मिट जाते हैँ, कहते हैं क़ी राधा ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राधा हैं, या यूँ कहिये कि राधा के बिना कृष्ण आधा हैं, राधा जी का नाम युगों-युगों से अनंत लोगों को तार चुका है, आज भी जिसे कृष्ण को पाना है, उसे सर्व प्रथम राधा जी के शरण में जाना होगा, राधे राधे राधे श्यामइस आर्टिकल के लेखक विनोद कुमार तिवारी मुख्य आयकर आयुक्त (अवकाश प्राप्त) हैं।
BHU में दो छात्रों को हिरासत में लेने वाले मामले ने पकड़ा तूल,  सड़क पर उतरे गुस्साए छात्र
BHU में दो छात्रों को हिरासत में लेने वाले मामले ने पकड़ा तूल, सड़क पर उतरे गुस्साए छात्र
वाराणसी: बीएचयू के बिरला ‘ए’ हॉस्टल के बाहर गुरुवार देर रात छात्र सड़क पर उतर गए. उन्‍होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने बिरला चौराहे पर सड़क जाम कर जोरदार नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा. सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां छात्रों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उनके दो साथियों को पुलिस ने फर्जी प्राथमिकी में फंसाकर हिरासत में ले लिया है. छात्रों का कहना है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड तक अपने निर्दोष होने के पर्याप्त सबूत पेश किए हैं, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। इसको लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया.पुराने विवाद ने पकड़ा तूल छात्रों के अनुसार, यह मामला कैंपस के बाहर हुई एक पुराने मारपीट के विवाद से जुड़ा है. चितईपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में उनके साथियों को उठाया है और थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है. एक छात्र ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले करौंदी गेट के पास एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी, जिसके बाद उस व्यक्ति ने बिरला हॉस्टल के 5-6 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.यह भी पढ़ें: यूपी कॉलेज में छात्रों का धरना समाप्‍त, DM कमेटी करेगी सूर्य प्रताप हत्‍या की जांचछात्रों का दावा है कि घटना के समय आरोपित छात्र मौके पर मौजूद ही नहीं थे. कुछ छात्र बिरला ग्राउंड में बैडमिंटन खेल रहे थे, कुछ लाइब्रेरी में थे, जबकि अन्य अपने कमरों में थे. इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसे हॉस्टल वार्डेन द्वारा पुलिस कमिश्नरेट को सौंपा जा चुका है. इसके बावजूद उनके साथियों को हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण है.छात्रों ने दी चेतावनीछात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके दोनों साथियों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वे धरना जारी रखेंगे. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन देर रात तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका.वहीं, चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि दो छात्रों को पूछताछ के लिए लाया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यूपी कॉलेज में छात्रों का धरना समाप्‍त, DM कमेटी करेगी सूर्य प्रताप हत्‍या की जांच
यूपी कॉलेज में छात्रों का धरना समाप्‍त, DM कमेटी करेगी सूर्य प्रताप हत्‍या की जांच
वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में बीते 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद प्राचार्य पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर छात्रों का पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था. इस बीच गुरुवार की देर रात्रि उदय प्रताप कालेज के प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह के आश्वासन के पश्चात छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया. छात्र नेता प्रतीक उपाध्याय ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह ,एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना द्वारा गुरुवार की देर रात दिए गए आश्वासन के पश्चात हम लोग अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर रहे हैं.हत्याकांड मामले में छात्रों को मिला जांच का आश्वासन छात्र नेता ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह द्वारा हम सभी छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा चार सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी. इस दौरान करीब एक सप्ताह तक प्राचार्य अवकाश पर हैं. प्राथमिकता के आधार पर हम लोगों की मांग मान ली गई इसलिए हम लोग अपना धरना स्थगित कर रहे हैं. इस मौके पर छात्र नेता सुधीर सिंह ,शिवम सिंह, मनीष सिंह, अंशु, विवेक समेत कई छात्र मौजूद रहे.यह भी पढ़ें: वाराणसी में IPL सट्टेबाज गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी हुए गिरफ्तारबता दें कि 20 मार्च को यूपी कालेज परिसर में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्‍य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार किया था जबकि एक अन्‍य आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था. हत्‍या के विरोध में और विभिन्‍न मांग को लेकर कालेज के छात्र आंदाेलन रत थे. घटना को लेकर कालेज परिसर में जमकर बवाल हुआ था.