Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मकान में दो युवकों के शव मिलने से दहशत, हत्‍या या आत्‍महत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मकान में दो युवकों के शव मिलने से दहशत, हत्‍या या आत्‍महत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Jun 04, 2026, 07:32 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में गुरुवार को संदिग्‍ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव मिलने से हडकंप मच गया. एक युवक का शव कमरे के भीतर जबकि दूसरे का शव बाथरूम के पास मिला. दोनों की पहचान अभिजीत गांगुली और निहाल सिंह के रूप में हुई है. मौके से सल्फास का पैकेट बरामद होने तथा दोनों के मुंह से झाग निकलने की जानकारी के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.


ु


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने घटनास्थल से शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक अभिजीत गांगुली का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला, जिसके सिर से खून निकल रहा था.


वहीं दूसरे युवक निहाल सिंह का शव बाथरूम के पास बरामद हुआ. दोनों के पास से सल्फास का एक पैकेट भी मिला है. प्रारंभिक जांच में दोनों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक शराब पीने के आदी थे और लंबे समय से साथ रह रहे थे. अभिजित हुकुलगंज और निहाल कोहासी चोलापुर का रहने वाला बताया जा रहा है. डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मृतक अविवाहित थे और एक ही स्थान पर साथ रहते थे. एक शव कमरे में तथा दूसरा बाथरूम के पास मिला है.


ं


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई


मौके की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों कारणों की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतकों के मोबाइल फोन और अन्य वस्तुओं की भी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों युवक जमीन का कारोबार करते थे और अपने रिश्तेदार की एक जमीन देखने गए थे.


क


जानकारी के अनुसार, हुकुलगंज निवासी अमित गांगुली का बनियापुर में निर्माणाधीन मकान है. अभिजीत गांगुली उनका चचेरा भाई था, परिजनों के मुताबिक बुधवार से ही अभिजीत का मोबाइल फोन बंद आ रहा था, गुरुवार को भी संपर्क न होने पर उसकी मां रीता गांगुली अपने छोटे बेटे के साथ बनियापुर स्थित मकान पर पहुंचीं. वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, मकान के भीतर अभिजीत और निहाल मृत अवस्था में पड़े थे.


प


मामले की जांच में जुटी पुलिस


अभिजीत कमरे में मृत पड़ा था, वही निहाल सिंह टॉयलेट में मृत अवस्था में पाया गया. मौके पर सल्फास की पैकेट तथा शराब की बोतलें भी मिलीं, अभिजीत के पैर में चोट के निशान भी है, स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक शराब के आदी थे और अक्सर निर्माणाधीन मकान में अपने मित्रों के साथ बैठकर शराब पीते थे. आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों सुबह से ही मदिरापान शुरू कर देते थे, जिससे क्षेत्र के लोग भी परेशान रहते थे, परिजनों के अनुसार अभिजीत की शराब की लत से परिवार लंबे समय से चिंतित था. इसी कारण उसके चचेरे भाई अमित गांगुली ने उसे बनियापुर स्थित निर्माणाधीन मकान में रहने की सलाह दी थी. घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी प्रमोद कुमार, एसीपी विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष सधुवन राम तथा चंदापुर चौकी प्रभारी अवनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.


ALSO READ: ब्रिक्स सम्मेलन में पहुंचे सदस्‍य देशों के प्रतिनिधि, काशी में अनोखा स्वागत

बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन और बनारस स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेस किचन में तीन मशीनें अकार्यशील मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की नियमित जांच, जल भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा भोजन और पेयजल में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।ALSO READ : नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पइसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने किचन की सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी।
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।