Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ की नाव से गंगा एवं वरुणा नदी के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ की नाव से गंगा एवं वरुणा नदी के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
Aug 08, 2026, 11:19 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को गंगा एवं वरुणा नदी के तटवर्ती तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर बाढ़ की तैयारियों एवं वर्तमान परिस्थितियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नमो घाट से एनडीआरएफ की नाव के माध्यम से गंगा नदी के जलस्तर एवं तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करने के पश्चात गंगा एवं वरुणा नदी के संगम स्थल आदि केशव घाट से आगे बढ़ते हुए सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया, सराय मोहना सहित विभिन्न तटवर्ती एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया.


,


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के वर्तमान जलस्तर, जल प्रवाह की स्थिति, तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव की संभावनाओं, नदी के किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों का विशेष रूप से जायजा लिया। जहां जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में जनसामान्य के प्रभावित होने की संभावना रहती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रवार स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए.


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गंगा एवं वरुणा नदी के जलस्तर पर निरंतर एवं सतर्क निगरानी रखी जाए तथा जलस्तर में होने वाले प्रत्येक परिवर्तन की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि नदी के जलस्तर, प्रवाह एवं तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने से पूर्व आवश्यक एहतियाती कदम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व से चिन्हित बाढ़ राहत शिविरों, पहुंच मार्गों, आवश्यक संसाधनों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं को सक्रिय एवं क्रियाशील स्थिति में रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलम्ब के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। साथ ही, एनडीआरएफ एवं अन्य संबंधित बचाव दलों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.


ALSO READ: BHU में ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पर जागरूकता कार्यशाला, 150 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा



जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गंगा एवं वरुणा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे परिवारों से अपील की कि वे नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहें तथा प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे अथवा निचले क्षेत्रों में रहने वाले परिवार किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने तहसीलदार सदर को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वरुणा नदी के तट पर निवास कर रहे परिवारों के बीच घर-घर जाकर जनजागरूकता एवं सतर्कता अभियान चलाया जाए। संबंधित परिवारों को संभावित बाढ़ की स्थिति, जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं के संबंध में स्पष्ट रूप से जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सचेत किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित निकासी में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जीरो-रिस्पांस टाइम के उद्देश्य से सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक, राहत एवं बचाव तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा जाए तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की भी निरंतर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन में पूर्व तैयारी, सतत निगरानी, समयबद्ध सूचना एवं त्वरित कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सजगता के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ सदानन्द गुप्ता, तहसीलदार सदर, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर विनीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
वाराणसी :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी आ सकते हैं। इस दौरान वह गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचने वाली सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा में शामिल लोग गुजरात की नदियों का जल लेकर आएंगे, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत देशभर में सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से काशी तक पहुंच रही है। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि काशी उनका संसदीय क्षेत्र है। यात्रा के दौरान कई राज्यों और जिलों से गुजरते हुए लोगों को सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।काशी पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।ALSO READ :पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी पहुंचकर परिसर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय, लालभवन, पाणिनी भवन, शताब्दी भवन अतिथि गृह, श्रमण विद्या संकाय, श्री श्री आनंदमयी महिला छात्रावास और ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुर्गा शंकर मिश्र ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और जरूरत के अनुसार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजाऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने संचालित ऑनलाइन डिप्लोमा कक्षाओं का भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने तकनीकी और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे और प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षा को देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाओं पर जोर दिया।पांडुलिपियों को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य निधिदुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ‘उत्कृष्ट ज्ञान भारतम्’ द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक ट्रीटमेंट और डिजिटलीकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि ये पांडुलिपियां भारतीय मनीषा की अमूल्य ज्ञान-संपदा हैं। इनका वैज्ञानिक संरक्षण और डिजिटलीकरण आने वाली पीढ़ियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक एवं ज्ञानपरक सामग्री को देखा और इसके संरक्षण, संवर्धन तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया।सीएसआर से हो रहे विकास कार्यों की सराहनादुर्गा शंकर मिश्र ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से परिसर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल सहित बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दुर्गा शंकर मिश्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और ज्ञानपरक विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। पांडुलिपियों का संरक्षण, संग्रहालय का संवर्धन और ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।ALSO READ: जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक, वैज्ञानिक प्रो. जितेन्द्र कुमार अधिकारी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. विमल कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
वाराणसी:T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 29 सितंबर को जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए *रमना ग्राम प्रधान अमित कुमार पटेल* और *BHU चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी* बिरला ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खेलते समय जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान पर एकजुट होकर पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ खेलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनका व्यवहार और अनुशासन भी क्षेत्र की पहचान बनता है। ऐसे में सभी खिलाड़ी आपसी तालमेल बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करें और खेल के नियमों का सम्मान करें।उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तान कार्तिक गुप्ता के साथ विनायक जायसवाल, हर्षित विश्वकर्मा, सूरज यादव, उज्जवल, अंकित, रोहित, सिद्धार्थ, मिलित, ऋषभ, हिमांशु, रौनक और हर्ष शामिल हैं।वहीं पूर्वांचल की टीम की कमान कृष्णा जायसवाल संभालेंगे। टीम में प्रथम जायसवाल, आर्यन चौबे, बादल, आयुष चौबे, प्रीतम, सौरभ, वैभव, अनवर, सार्थक, यश सिंह, मयंक और पृथ्वी शामिल हैं।खिलाड़ियों ने भी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ जम्मू-कटरा पहुंचेंगे तथा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीम की गरिमा बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।ALSO READ: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा29 सितंबर को दोनों टीमें जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी, जहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाली टीमों के साथ मुकाबला होगा।