Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सामाजिक, धार्मिक, आत्मिक, आध्यात्मिक तथा आलौकिक का रूप चित्रों में उकेरा

सामाजिक, धार्मिक, आत्मिक, आध्यात्मिक तथा आलौकिक का रूप चित्रों में उकेरा
Nov 19, 2025, 11:17 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय में 'रूप-अरूप' नाम से छः दिवसीय सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इसमें लगभग 70 चित्रकृतियां प्रदर्शित की गई हैं. विभिन्न विषयों पर आकर्षक रंग-योजनाओं तथा सुन्दर संयोजन से सजी ये चित्रकृतियां लोगों का मन मोह ले रहे हैं. यह प्रदर्शनी सामूहिक रूप से दृश्य कला संकाय के दो सहायक आचार्य डॉ० आशीष कुमार गुप्ता और डॉ० ललित मोहन सोनी एवं तीन शोधछात्र आकाश वर्मा, मोनाली सिंह और मुकेश प्रसाद (पांच लोगों) द्वारा आयोजित की गई है. सबसे खास है कि इन प्रदर्शित चित्रों के विषय सामाजिक, धार्मिक, आत्मिक, आध्यात्मिक तथा आलौकिक का आईना बनकर धरातल पर उतारे गए हैं. इन चित्रकारों की कला में रूप से अरूप तक के परिवर्तन की यात्रा का विशाल स्वरूप है जो इन सभी की कलाकृतियों का मूल सार है.


KASHI


काशी संग अन्य स्थानों की विशेषताओं का किया चित्रण


इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अहिवासी कला वीथिका, दृश्य कला संकाय में सुविख्यात समकालीन कलाकार तथा कला समीक्षक अशोक भौमिक द्वारा किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रोफेसर उत्तमा की गरिमामयी उपस्थिति रही. रूप-अरूप की इसी कड़ी में मंगलवार को 'चित्रकला में आमजन' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. इसमें पाश्चात्य और भारतीय कलाकारों द्वारा चित्रित कृतियों में काशी तथा अन्य स्थानों पर सामान्य जीवन व्यतीत करने वाले मजदूर, किसान, गरीब लोगों को भोजन करते, मजदूरी करते, हल चलाते, अनाज बीनते हुए विभिन्न परिस्थितियों व संयोजनों में कार्य और कारण की विशेषताओं के चित्रण की गहनता से चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन डॉ० आशीष कुमार गुप्ता एवं डॉ० ललित मोहन सोनी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० सुरेश चन्द्र जांगिड द्वारा किया गया.


KASHI


छात्र-छात्राओं के प्रेरणा तथा मार्गदर्शक का कार्य करेगी प्रदर्शनी


ALSO READ : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में दुर्गा सप्तशती का पाठ



सृजनात्मक, व्यावहारिक, अकादमिक एवं भावनात्मक पक्ष आदि के चहुँमुखी विकास में सहायक यह प्रदर्शनी और 'चित्रकला में आमजन' की परिचर्चा छात्र-छात्राओं के प्रेरणा तथा मार्गदर्शक का कार्य करेगी. प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर संकाय के विभिन्न विभागों के पूर्व आचार्य प्रो० हीरालाल प्रजापति, प्रो० शिवनाथ राम, प्रो० मदनलाल गुप्ता, सह आचार्य विजय सिंह, सह आचार्य संतोष कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही. प्रो० मनीष अरोड़ा, विभागाध्यक्ष व्यावहारिक कला विभाग, डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी तथा दृश्य कला संकाय के सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारीगण सहित संकाय के अनेक शोधार्थी, छात्र व छात्राओं के साथ कई अन्य कलाप्रेमी डॉ० सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, डॉ० जयंती मांडी, अजय उपासनी, विनय रावल सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.

मोदी के जन्मदिन पर 1076 बेटियों ने दी शुभकामना
मोदी के जन्मदिन पर 1076 बेटियों ने दी शुभकामना
वाराणसी: प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला. जन्मदिन समारोह में 1076राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बालिका खिलाड़ियों के साथ विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. बड़ी संख्या में बेटियों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम उत्सव के रंग में रंगा नजर आया.कार्यक्रम के दौरान बालिका खिलाड़ियों और छात्राओं में खासा उत्साह रहा. खेल मैदान से लेकर समारोह स्थल तक बेटियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया. कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल कटआउट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लेकर इस यादगार अवसर को कैमरे में कैद किया. इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रयास हुए हैं. इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिले हैं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है.उन्होंने कहा कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली खिलाड़ियों के साथ छात्राओं की सहभागिता से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी.ALSO READ:रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तारसमारोह में 1076 बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही. खेल और युवा प्रतिभाओं को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम ने बेटियों की प्रतिभा, उत्साह और खेलों के प्रति उनके बढ़ते रुझान को सामने रखा.
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में पुलिस और SOG-2 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये नकद, कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।डीसीपी क्राइम नीतू काद्यान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रथयात्रा के पास एक मकान में बाहर से ताला लगाकर अंदर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद टीम ने करीब तीन से चार दिन तक मकान की गतिविधियों पर नजर रखी। जब अंदर बड़ी संख्या में लोग जुटे तो SOG-2 और सिगरा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 47 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल सिंह नाम के व्यक्ति ने मकान को लीज पर लिया था। पुलिस के अनुसार, इसी मकान से जुए का संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में वाराणसी के साथ आसपास के जनपदों के लोग भी शामिल हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संगठित अपराध समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।ALSO READ:आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोरडीसीपी क्राइम नीतू काद्यान ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) में आगामी वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बुधवार को कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आईएमएस कमेटी रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने की। बैठक में पिछले वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ इस वर्ष आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले को और अधिक उपयोगी एवं जनसुलभ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम समन्वयक प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम की गतिविधियों और अनुभवों की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके बाद इस वर्ष के स्वास्थ्य मेले के समन्वयक प्रो. वी.एन. मिश्रा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई।स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मददप्रो. वी.एन. मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महामना के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य मेले को और व्यापक बनाने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के साथ आईआईटी-बीएचयू की तकनीकी विशेषज्ञता का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किए जाने की योजना है।बैठक में निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के माध्यम से काशी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के साथ आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद और डेंटल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।कमेटी सदस्यों ने दिए सुझावबैठक में मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता, आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. मूर्ति, डेंटल संकाय प्रमुख प्रो. अतुल भटनागर, प्रो. भुवाल राम और प्रो. एस.के. भारती समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।ALSO READ :लोहता में बुनकरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श...इस अवसर पर प्रो. वी.एम. सिंह, वैद्य सुशील दुबे, डॉ. अखिलेश चन्द्र, डॉ. महेश, प्रो. संगीता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह और प्रो. अजय पांडे समेत अन्य कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य मेले को अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और आम जनता के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।