बरेका के एक अधिकारी एवं 19 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, जीएम ने योगदान को किया नमन...

वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासनिक भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी एवं 19 कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की. कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने महाप्रबंधक आशुतोष पंत का पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा अपने स्वागत संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों की निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं पारिवारिक आनंद से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल देते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन का आधार बताया. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को माल्यार्पण एवं फोल्डर प्रदान कर सम्मानित किया.
सम्मानित होने वालों में सहायक वित्त सलाहकार राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी राम मूरत सिंह, एसएसई/एम/डी अवधेश कुमार, एसएसई/एम/डी सुरेश विश्वकर्मा, एसएसई (एमसीटी) एस.के. सिंह, एसएसई (एमसीटी) मोहम्मद मुजाम्मिल इमादी, एसएसई (टीआर) निर्मल कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक सागिर अहमद खान, वरिष्ठ तकनीशियन एस.एस. दूबे, अशोक कुमार, मुन्ना लाल, शैलेश कुमार, कैलाश लाल, भरत प्रसाद सिंह, लालजी तथा ध्यान पाल सिंह, हेड कांस्टेबल मानिक चंद, कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह एवं ड्रेसर-1 मोहम्मद सत्तार शामिल रहे.
also read:प्रेम प्रपंच में युवक टावर पर चढ़ा, खुद पुलिस को फोन कॉल कर कही ये बात...
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद एवं कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राज कुमार गुप्ता ने किया.



