Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान, नगर निगम शहरवासियों को उपलब्‍ध कराएगा नि:शुल्क पौधा और ट्री-गार्ड

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान, नगर निगम शहरवासियों को उपलब्‍ध कराएगा नि:शुल्क पौधा और ट्री-गार्ड
Aug 22, 2026, 06:21 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी: नगर निगम काशी को पुनः उसके प्राचीन स्वरूप 'आनंद-कानन' के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है, इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत निगम शहरवासियों को नि:शुल्क पौधा और ट्री-गार्ड उपलब्ध कराएगा.


सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि अपनी कॉलोनी, मोहल्ले, पार्क या घर में पौधा लगाने का इच्छुक कोई भी नागरिक महापौर कार्यालय से संपर्क कर सकता है. कहा कि एक पौधे और उसके ट्री-गार्ड पर होने वाले लगभग 2,740 रुपये के कुल खर्च का निर्वहन नगर निगम स्वयं करेगा, निगम की टीम न केवल पौधा लगाएगी और ट्री-गार्ड स्थापित करेगी, बल्कि गड्ढा खोदने और पौधों की नियमित देखभाल के लिए 'पालक' का नाम भी दर्ज कराएगी.


​पत्रकारवार्ता के दौरान महापौर ने बताया कि पिछले वर्षों में चलाए गए पौधारोपण अभियानों के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं. वर्ष 2024–25 में लगाए गए आठ हजार पौधों में से 5,543 पौधे जीवित हैं, जबकि वर्ष 2025–26 में रोपे गए बीस हजार पौधों में से रिकॉर्ड 19,269 पौधे पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस वर्ष ट्री-गार्ड के साथ 25,000 नए पौधे लगाने का लक्ष्य तय कर काम शुरू कर दिया है.


​उन्होंने बताया कि अब तक उत्तरी विधानसभा में सर्वाधिक 10,305 पौधे लगाए गए हैं. इसके अलावा रोहनिया में 6,713, कैंट में 6,236 और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 4,746 पौधे ट्री-गार्ड के साथ रोपे जा चुके हैं,बताया कि उपवन योजना के तहत सारंग तालाब भीटा पर 35,000 और कंचनपुर अखाड़ा पार्क में 15,000 पौधे रोपे जा चुके हैं. नए वित्तीय वर्ष में शहर के सभी आठ जोनों में 25,000 ट्री-गार्ड की स्थापना और अगले दो वर्षों तक उनके रखरखाव के लिए 7.45 करोड़ रुपये तथा सारंग तालाब में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित करने के लिए 1.29 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है.


वहीं एक मार्च, को सूजाबाद डोमरी में गंगा किनारे महज एक घंटे के भीतर 2,51,446 पौधे लगाकर उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने में सफल रहा.


​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि नागरिक पौधा प्राप्त करने के लिए 'स्मार्ट काशी ऐप' की मदद भी ले सकते हैं. ऐप पर आवेदक को अपना वार्ड संख्या, मोहल्ला/कॉलोनी, मकान नंबर और फोन नंबर दर्ज कराकर पौधे की डिमांड करनी होगी.


ALSO READ: उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप में वाराणसी के शिवदयाल के साथ जमशेद, दानिश और फरमान ने लीग में जुटाये पूरे अंक


इसके बाद निगम कर्मी स्वयं आवेदक के घर या बताए गए स्थान पर पहुंचकर पौधा रोपेंगे, नगर निगम द्वारा मुख्य रूप से मौलश्री, अमलतास, नीम, अर्जुन, पीपल, पाकड़, बरगद और गुलमोहर जैसी पारंपरिक व छायादार प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
वाराणसी : कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं. तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्‍याप्‍त हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि मंजू देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद शहर से बाहर रहने वाले महिला के पति घर के लिए रवाना हो गए.ALSO READ : वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी में 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य, ‘एरियल डिस्प्ले-2026’ में गरजेंगे लड़ाकू विमान
वाराणसी में 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य, ‘एरियल डिस्प्ले-2026’ में गरजेंगे लड़ाकू विमान
वाराणसी : नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ का आयोजन किया जा रहा है. गंगा के प्रतिष्ठित और भव्य तट की पृष्ठभूमि में आयोजित यह हवाई प्रदर्शन नागरिकों एवं आगंतुकों को भारतीय वायु सेना की सटीकता, व्यावसायिक दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन मध्य वायु कमान की छह दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा को भी प्रदर्शित करेगा. अपनी स्थापना के बाद से कमान और इसके अधीनस्थ संगठनों ने विस्तृत एवं परिचालन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में युद्ध अभियानों, मानवीय सहायता, आपदा राहत तथा नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता के अनुसार, मध्य वायु कमान की परिचालन विरासत में वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों, मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस तथा कारगिल संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में उल्लेखनीय योगदान शामिल है. कमान के वायुयानों और वायु योद्धाओं ने निकासी, बाढ़ राहत, आकस्मिक चिकित्सा निकासी तथा विभिन्न मानवीय सहायता अभियानों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. इन अभियानों के दौरान उन्होंने कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाई है.परिचालन तत्परता बनाए रखते हुए नागरिकों को समयबद्ध सहायता प्रदान करने की कमान की क्षमता राष्ट्र सेवा के प्रति भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. नमो घाट पर आयोजित होने वाला ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के इस विशिष्ट स्थल पर वाराणसी के नागरिकों को भारतीय वायु सेना से निकटता से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की विविध भूमिकाओं, क्षमताओं और गौरवशाली सेवा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएगा.ALSO READ : वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवाहवाई प्रदर्शन के समय, निर्धारित दर्शक क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा दर्शकों की सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोजन की तिथि के निकट अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी. आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर विश्वास करें तथा जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें.
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी : शहर के खजुरी और पांडेयपुर में एक बार फिर पोस्टर को लेकर सियासी घमासान को हवा दी जा रही है. पांडेयपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर एक बैनर लगा है, जो लोगों में चर्चाओं को ज्‍नम दे रहा है. इस बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव की तस्वीरें लगी हैं.बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, "माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश." यह पोस्टर शहर में राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया है.पांडेयपुर चौराहे की बात की जाए तो यह शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. ऐसे में यहां लगे इस राजनीतिक संदेश वाले बैनर पर राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पड़ रही है.ALSO READ : जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौतइस बैनर के जरिए अखिलेश यादव और उनके कार्यकाल को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई है. हालांकि, इसे किस व्यक्ति या संगठन ने लगाया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बैनर लगाने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है, यह भी साफ नहीं हो पाया है. लखनऊ से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टर वार के जरिए राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. अखिलेश के खिलाफ इस पोस्‍टर को कई जगह सपाइयों ने फाड़ डाले.