अधिकारी समस्याओं को निर्धारित समय में निस्तारण कर फरियादी को कराएं अवगतःडीएम

वाराणसीः जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों को साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि जो जन समस्याएं उनके पास भेजी जा रही है उन समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से गम्भीरता पूर्वक सुना जाए. साथ ही निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण करते हुए फरियादी को अवगत भी कराया जाए ताकि उन्हें बार-बार इधर उधर भटकना न पड़ें.

जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं
ALSO READ : वाराणसी में एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए टनल निर्माण शुरू, इस कंपनी को मिला जिम्मा
जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई की. इस दौरान वहां पहुंचे लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुन उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर पर वार्ता की. साथ ही कहां कि शासन के मंशा के अनुसार लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण वे कराना सुनिश्चित करें. इस दौरान अपने कार्यलय पहुंचे एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को उन्होंने सुनाय साथ ही लोगों की जन समस्याओं में कई समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर उसका निस्तारण कराया. वहीं ज्दातर लोगों की समस्याओं को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उनके मोबाइल फोन पर भेजकर समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों से कहा कि जो जन समस्याएं उनके पास भेजी जा रही है उनकी समस्याओ को मानवीय दृष्टिकोण से गम्भीरता पूर्वक वे देंखे और सुने तथा निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण कर शिकायतकर्ता को अवगत भी कराएं ताकि वे परेशान न हो. और उन्हें बार-बार अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े.



