Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मांझी समाज का आक्रोश, नावों पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

मांझी समाज का आक्रोश, नावों पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Sep 23, 2025, 12:19 PM
|
Posted By Gaandiv


वाराणसी: में मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर नाविक समाज ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. नाव संचालन पर दोबारा रोक लगाए जाने से नाराज सैकड़ों नाविक घाट पर जुटे और अपनी नावों पर काली पट्टी बांध प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आक्रोश व्यघक्ति किया.

नाविक समाज के प्रतिनिधि प्रमोद माझी ने कहा कि 72 दिन बाद नाव संचालन शुरू हुआ था, लेकिन प्रशासन ने घाटों पर रोशनी की कमी का बहाना बनाकर इस पर फिर से रोक लगा दी. उनका कहना है कि नावें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलती हैं और उस दौरान पर्याप्त रोशनी रहती है.


s


अधिकारी 25 सितंबर को करेंगे निरीक्षण


नाविकों ने आरोप लगाया कि घाटों की सफाई और गंगा की स्वच्छता की जिम्मेदारी प्रशासन और नगर निगम की है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए यह काम नाविक स्वयं करते हैं. इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है. प्रमोद माझी ने कहा कि अधिकारियों ने 25 सितंबर को निरीक्षण की बात कही है, लेकिन इस तरह समय निकालकर नाविक समाज के साथ अन्याय हो रहा है.


e


क्रूज पर रोक क्यों नहीं


नाविकों का आरोप है कि प्रशासन नाव संचालन रोक रहा है, जबकि दूसरी ओर क्रूज का संचालन बिना किसी बाधा के जारी है. इसे उन्होंने प्रशासन का दोहरा रवैया बताया. नाविक समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे कार्तिक पूर्णिमा पर नाव संचालन पूरी तरह बंद कर देंगे और आंदोलन को और आक्रामक बनाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने क्रूज संचालन का घेराव करने का भी ऐलान किया.


ALSO READ: यूपी में पहली बार महिला पुलिस ने किया एनकाउंटर, गोली लगने पर धराया बदमाश


रविदास घाट पर भी जताया विरोध


नाव का संचालक रोकने और क्रूज का संचालन होने से नाविक दशाश्वमेध से सड़क मार्ग से रविदास घाट पहुंच गए. मौके पर पहुंचे एसीपी ने उनसे वार्ता की. नाविकों ने पक्षपात कर क्रूज के संचालन को न रोकने का आरोप लगाया. इस दौरान नाविकों ने कहा कि गंगा में नाव संचालन ही घर चलाने का साधन है. प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया.

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- भारत में LPG गैस की कमी नहीं...
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- भारत में LPG गैस की कमी नहीं...
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर काफी किल्लते देखने को मिल रही है. जी हां, एलपीजी गैस संकट पर लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ा बयान दिया और कहा भारत 40 देशों से क्रूड ऑयल ले रहा है, ऐसे में गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की कोई बात नहीं है. इतना ही नहीं हरदीप सिंह पुरी ने वेस्ट एशिया संकट पर ये भी कहा कि एनर्जी के इतिहास में दुनिया ने ऐसा दिन पहले कभी नहीं देखा था, होर्मुज स्ट्रेट को इतिहास में पहली बार कमर्शियल शिपिंग के लिए बंद कर दिया गया है. संघर्ष पैदा करने में कोई भी भूमिका नहीं है, इसलिए भारत को किसी भी हाल में इसके सभी नतीजों से निपटना ही होगा.यह भी पढ़ें: गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात"भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित"मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने बयानों में ये बताया कि, भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है. पिछले पांच दिनों में, रिफाइनरी के निर्देशों के जरिए LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया गया है और असल में आगे की खरीद चल रही है. इस संकट में मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह के संकट से जूझना ना पड़े. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.हरदीप सिंह ने कहा- इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन सुरक्षितहरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, बड़े LNG कार्गो लगभग रोज दूसरे सप्लाई रास्तों से आ रहे हैं. भारत के पास गैस प्रोडक्शन और सप्लाई के इतने इंतजाम हैं कि लंबे समय तक लड़ाई चलने पर भी यह स्थिति बनी रहेगी. हर घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन पूरी तरह से सुरक्षित है. अब प्रोक्योरमेंट को एक्टिवली डायवर्सिफाई किया गया है और कार्गो को यूनाइटेड स्टेट्स, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से मंगाया जा रहा है.
गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात
गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में कार्यरत एक कर्मचारी रवि द्वारा मीडिया के समक्ष एलपीजी संकट को लेकर जारी बयान पर मचे रार के बीच मंद‍िर प्रशासन सामने आया है. मंद‍िर प्रशासन द्वारा स्‍पष्‍ट किया गया क‍ि रवि केवल हमारे संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता है. उनका काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र की ओर से कोई वेतन संबंध, आधिकारिक दायित्व या अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं है.मीडिया से बातचीत के दौरान रवि ने कहा था कि एलपीजी की कमी के कारण अन्नक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो रही है और भक्तों के लिए भोजन की मात्रा कम की जा रही है. यह स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि इस प्रकार का कोई भी कथन न तो उन्हें देने का अधिकार था और न ही उन्हें वास्तविक स्थिति की सही जानकारी थी. उनका यह वक्तव्य पूर्णतः असत्य और निराधार है. संभवतः उन्होंने यह बयान कैमरे के सामने बोलने के उत्साह या असावधानी में दिया है. रसोई व्यवस्था और अन्नक्षेत्र के संचालन के विषय में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पहले ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं.अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्थाइस संदर्भ में, सभी मीडिया संस्थानों तथा जनसाधारण से विनम्र अनुरोध किया गया है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के हास्यास्पद और असत्य वक्तव्यों के आधार पर अनावश्यक सनसनी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्था में कोई कमी नहीं है और भक्तों को भोजन की सेवा निरंतर जारी है. अन्नक्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं.बताया गया क‍ि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं से बचना आवश्यक है, ताकि भक्तों में कोई गलतफहमी न हो. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का उद्देश्य हमेशा से ही भक्तों की सेवा करना रहा है और इस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं. मंद‍िर प्रशासन की ओर से अनुरोध क‍िया गया है कि इस प्रकार के असत्य बयानों को गंभीरता से न लें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें.यह भी पढ़ें: नगर निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से मांगा ब्यौरा, ई-रिक्शा के लिए बनेंगे 'पिक एंड ड्रॉप प्वांइटकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सभी भक्तों को आश्वस्त किया जाता है कि अन्नक्षेत्र में भोजन की सेवा में कोई कमी नहीं आएगी और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना चाहिए और सभी को संयमित रहना चाहिए. मंदिर न्यास ने अपने अन्नक्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट करते हुए वर्तमान एलपीजी संकट को खार‍िज क‍िया है.
यूपी: HP के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
यूपी: HP के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
Badaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जिसमें उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता (55 साल) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (40 साल) का नाम शामिल है. इतना ही नहीं घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि, हादसे के बारे में जांच शुरू कर दी गयी है.नाराज था आरोपी...हादसे के बाद प्रथम दृष्टया आरोप अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह पर है. जानकारी के मुताबिक, अजय प्रताप एथेनॉल प्लांट में वेंडर था. कहा जा रहा है कि अजय प्रताप को छंटनी में हटा दिया था जिसके चलते वह सुधीर गुप्ता से नाराज था. वह उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहा था. इस संबंध में सुधीर कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी.ALSO READ : मजदूर की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्‍सा, कार्रवाई ना होने पर थाने का किया घेरावअस्पताल में हुई मौत...घटना के बाद दोनों अफसरों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने लाई जाएगी.ALSOREAD : मजबूत इच्छाशक्ति जीवन की किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम- प्रो. मंगला कपूरसुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी हथियार लेकर प्लांट के अंदर कैसे पहुंच गया. सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को क्यों नहीं रोका और उसकी तलाशी क्यों नहीं ली गई