प्रेमिका के घर के सामने संदिग्ध हाल में जले किशोर की मौत, सात दिन बाद तोड़ा दम...

वाराणसी : प्रेमिका के घर के सामने में 29 मई की रात खुद को आग के हवाले करने वाले नाबालिग की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. किशोर चोलापुर के राजेपुर का रहने वाला है. यह घटना जंसा के हरसोस गांव में घटना हुई थी, जिसमें वह 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था. फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चारी में रखवा दिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं परिजन अब हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

कबीरचौरा अस्पताल में एडमिट किशोर ने बताया था कि वह हरसोस में अपनी बुआ के घर के पास रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था. एक सप्ताह से उससे बात नहीं हुई थी. उसकी मां उसे मोबाइल नहीं दे रही थी. ऐसे में मै उसके घर पहुंचा. वह अपने साथ पेट्रोल भी ले गया था. आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों ने उस पर पेट्रोल छिडक कर आग लगा दी. वहीं प्रेमिका के घर वालों का कहना है कि किशोर ने खुद आग लगा ली. मृतक अमन राजभार के पिता रामनिवास राजभर ने घटना के बारे बताया था कि - वो दिहाड़ी मजदूर हैं. बेटा घर से 29 मई को वेटर का काम करने का कहकर निकला था. कब वो हरसोस पहुंचा हमें जानकारी नहीं. वहां से रिश्तेदारी से फोन आया की ऐसा हुआ है. लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी है. जिसके बाद हम वहां पहुंचे थे.
ALSO READ:योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 440 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना...
अमन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. वह 9वीं क्लास का छात्र था. पिता ने बताया कि अमन पढ़ने में होनहार था. उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में रोना-पीटना मचा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा. हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. लड़के के बयान और बाकी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.



