Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बड़ा लालपुर में आज से गूंजेगी हैंडबाल की धमक, 1200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बड़ा लालपुर में आज से गूंजेगी हैंडबाल की धमक, 1200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Aug 21, 2026, 03:13 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर शुक्रवार से 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का गवाह बनेगा. 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से आए 1200 से अधिक बालक-बालिकाएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों में खासा उत्साह है.


प्रतियोगिता की मेजबानी विकास इंटर कॉलेज को मिली है. गुरुवार शाम तक 15 से अधिक टीमों की रिपोर्टिंग हो चुकी थी और देर रात तक अन्य टीमों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. खिलाड़ियों के आवास, भोजन और खेल मैदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. प्रतिभागी टीमों के ठहरने के लिए शहर के 20 विद्यालयों में इंतजाम किए गए हैं.


मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्रीड़ा संकुल में तीन हैंडबॉल कोर्ट तैयार किए गए हैं. अलग-अलग आयु वर्ग के मुकाबले अलग कोर्ट पर कराए जाएंगे.


पहले कोर्ट पर अंडर-14, दूसरे पर अंडर-17 और तीसरे कोर्ट पर अंडर-19 वर्ग के मैच होंगे. इससे मुकाबलों को निर्धारित समय में कराने और खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देने में मदद मिलेगी.


प्रतियोगिता में निर्णयन की जिम्मेदारी अनुभवी अधिकारियों को सौंपी गई है. इंटरनेशनल रेफरी डॉ. शम्स तबरेज शैंपू को चीफ रेफरी बनाया गया है. उनकी अगुवाई में 30 निर्णायकों की टीम विभिन्न मुकाबलों का संचालन करेगी. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.


RHRTHE3R


आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. आवास स्थलों से लेकर खेल मैदान तक व्यवस्थाओं को समन्वित रखने के लिए खेल शिक्षकों और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं.

25 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लगातार मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना भी परीक्षा की कसौटी पर होगी.

प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें यहां अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उतरेंगी. अंडर-14 में उभरते खिलाड़ियों की तकनीक और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहेगा तो अंडर-17 और अंडर-19 में अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तेज और प्रतिस्पर्धी मुकाबले देखने को मिलेगी.


ALSO READ:बीएचयू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के नए अध्यक्ष बने प्रो. अजीत सिंह


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन आगे की खेल यात्रा में महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.