पत्रकारपुरम में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पत्रकारों का कार्यालय

वाराणसी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की वाराणसी इकाई की ओर से पत्रकार पुरम स्थित संगठन के कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. तिरंगे के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच पूरा परिसर तिरंगामय नजर आया.
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने ध्वजारोहण किया.
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. पत्रकारों का दायित्व है कि वे लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें.
ALSO READ : स्वतंत्रता दिवस के बलिदानियों को वीसी ने किया नमन, बोले- ‘गुणवत्ता चाहिए तो BHU चलो’
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. गिरीश कुमार दुबे सहित वरिष्ठ सदस्य मनीष सिंह, राजकुमार सोनकर, कुंवर राजेंद्र, मोहन लाल श्रीवास्तव, गुलाब सिंह, संजय सिंह, पप्पू समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.



