Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

इंतजार खत्‍म होने की ओर, इस महीने में परिणय सूत्र में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज

इंतजार खत्‍म होने की ओर, इस महीने में परिणय सूत्र में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज
Feb 05, 2026, 09:38 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद वाराणसी निवासी प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे. दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है. लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी. इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है.


लखनऊ में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी. इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद व विधायक शामिल हुए थे. सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच की व्‍यस्‍तता के चलते शादी टल गई. फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी.


ALSO READ : बीएचयू में भर्ती कार्डियोलाजिस्‍ट डॉ. लहरी की हालत गंभीर, फेफड़े में भरा पानी


रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं. शादी की तैयारी एक इवेंट कंपनी करेगी. रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी. फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जो विश्वकप खेलेंगे. इसके बाद केकेआर की तरफ से आईपीएल खेलेंगे. उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी, इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी. इस शादी में देशभर प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे.

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
वाराणसी : नगर निगम ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो कार्यदायी फर्मों पर कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी धन की बर्बादी और निर्माण गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.सीनियर केयर सेंटर निर्माण में मिली गंभीर खामियांनगर आयुक्त रविवार को बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलता मिला. साथ ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.सारनाथ जोन कार्यालय निर्माण पर भी कार्रवाईइसके बाद नगर आयुक्त ने पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि छह महीने बीतने के बाद भी केवल आधा बेसमेंट ही तैयार हुआ है. साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली। इस लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया.नालों की सफाई और पक्कीकरण के निर्देशनिरीक्षण के दौरान बड़ा लालपुर स्थित 4.5 किलोमीटर लंबे कच्चे नाले की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने नाले को पक्का बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.इसके अलावा पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण में अधिकारियों को मॉनसून से पहले सिल्ट हटाकर पूरी गहराई तक सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.ALSO READ:मुल्तानी मिट्टी से निखारे चेहरे की रंगत, रखे ये सावधानियांअधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव, सहायक अभियंता अनूप सिंह, मिथुन कुमार, अवर अभियंता सलमान, शिव कुमार सरोज समेत संबंधित फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.