Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

छितौना कांड में घायल युवक की मौत, तीन महीने से जिंदगी और मौत के बीच कर रहा था संघर्ष

छितौना कांड में घायल युवक की मौत, तीन महीने से जिंदगी और मौत के बीच कर रहा था संघर्ष
Oct 03, 2025, 07:10 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौना में बेसहारा गोवंश को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में घायल छोटू राजभर (45) की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई. करीब तीन महीने से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड रहा था.

विगत 5 जुलाई को घटना के दिन दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कुल पांच लोग घायल हुए थे. गंभीर घायलों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चला, जिनमें अधिकांश स्वस्थ होकर घर लौट आए, लेकिन छोटू राजभर की स्थिति नाजुक बनी रही. आखिरकार बीती रात उसने दम तोड दिया. इस प्रकरण में आरोपी संजय सिंह भी घायल हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके दोनों बेटे पहले से ही इसी मामले में जेल में बंद हैं.


file pgoto


घटना ने लिया राजनीतिक रंग


घटना के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया था. सुभासपा और करणी सेना के बीच वाकयुद्ध और शक्ति प्रदर्शन तक हुआ.

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसआईटी गठित कर जांच शुरू कराई थी. छोटू राजभर की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है. चौबेपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में जुटी हुई है. प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि छोटू राजभर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद शव गांव पहुंचेगा. गांव से दाह संस्कार सराय मोहाना घाट पर किया जाएगा. शांति व्यवस्था कायम है. एहतियातन पुलिस तैनात की गई है. इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा: छोटू राजभर का दुखद निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.


7


ALSO READ : मिशन शक्ति 5.0 : आज से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह



भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह गिरफ्तार


छितौना गांव में असलहा, लाठी, पंच से मारपीट कर घायल करने के आरोपी भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह को पुलिस ने 2अक्टूबर को 12:40 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में ज्वाला प्रसाद निवासी छितौना ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था. मारपीट के दौरान संजय सिंह भी घायल हो गए थे, तभी से अस्पताल में भर्ती थे.

उधर, भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह के भाई दिग्पाल सिंह की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों में भोला राजभर, सुरेंद्र राजभर, राजेन्द्र राजभर, रामाश्रय राजभर, महेंद्र राजभर, राम गुलाम राजभर व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है.

दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...