Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मिशन शक्ति 5.0 : आज से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह

मिशन शक्ति 5.0 : आज से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह
Oct 03, 2025, 06:31 AM
|
Posted By Gaandiv

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रदेश सरकार 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी. इसके तहत सरकार बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. यह सप्ताह 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है. मिशन शक्ति 5.0 के तहत 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अबतक 13,04,784 लोगों तक पहुंच बनाकर नारी शक्ति को नया बल प्रदान किया है.


'ड्राइविंग माय ड्रीम्स' में मिलेगा महिलाओं को प्रशिक्षण


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह की शुरुआत 03 अक्टूबर को 'ड्राइविंग माय ड्रीम्स' कार्यक्रम से होगी, जिसमें प्रत्येक जनपद में कम से कम 100 बालिकाओं और महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस एक माह के कोर्स से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और नए अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है. 4 अक्टूबर को 'पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस' सत्रों में बालिकाओं को आत्मरक्षा और आपात स्थिति में सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे. 6 अक्टूबर को बाल देखरेख संस्थानों में 'सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप' आयोजित होगी, जो व्यावहारिक कौशल प्रदान करेगी.


8o87


'एक दिन की जिलाधिकारी' पहल के तहत बालिकाएं संभालेंगी जिले की कमान


7 अक्टूबर को 'एक दिन की जिलाधिकारी' पहल के तहत चयनित बालिकाएं प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझेंगी और नेतृत्व क्षमता विकसित करेंगी. 8 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर 'कन्या जन्मोत्सव' में सरकारी अस्पतालों में जन्मी बालिकाओं और उनकी माताओं का सम्मान होगा. साथ ही वृक्षारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा. 9 अक्टूबर को 'बाल विवाह को न' कार्यक्रम में रोके गए बाल विवाहों की बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा. 10 अक्टूबर को 'व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद' में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के उपयोग पर जागरूक किया जाएगा.


ALSO RED : नाटी इमली भरत मिलापः जाम का रहेगा झाम, इन रास्तों पर हो सकते हैं परेशान



'शक्ति संवाद' महिलाएं साझा करेंगी चुनौतिय़ां


सप्ताह का समापन 11 अक्टूबर को 'शक्ति संवाद' के साथ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य, आदि योजनाओं की लाभार्थी बालिकाओं और महिलाओं को जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। इस संवाद में बालिकाएँ और महिलाएँ अपनी चुनौतियां साझा करेंगी और उन्हें दर करने के लिए आवश्यकसहयोग प्रदान किया जाएगा.

uiu


हर बेटी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हा लक्ष्य


महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जोहरी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या पूजन, नुक्कड़ नाटक और साइक्लोथॉन जैसे कार्यक्रमों ने बेटियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया है. अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह बेटियों को उनके अधिकारों और अवसरों से जोड़ने का सशक्त मंच है. हमारा लक्ष्य हर बेटी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेटी या महिला केवल योजनाओं की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक रूप से उनका लाभप्राप्त करे और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए.

दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...