देव दीपावली पर शीतला घाट से गूंजेगा 'मानव-मानव एक समान' का संदेश, बुद्ध से अंबेडकर तक के चित्रों से सजा घाट

Nov 24, 2026, 08:03 AM
|Posted By Niharika dwivedi
काशी की देव दीपावली में इस बार सामाजिक समानता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिल रहा है। शीतला घाट पर विकासशील बुद्धा पार्क की ओर से भगवान गौतम बुद्ध, सावित्रीबाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, गुरु नानक और संत गाडगे के चित्र लगाकर आयोजन की तैयारियां की गई हैं। आयोजक घनश्याम सिंह के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को 'मानव-मानव एक समान' का संदेश देना है। कार्यक्रम में सारनाथ से भंते जी महाराज पहुंचकर भगवान बुद्ध का पूजन करेंगे। देव दीपावली के उल्लास के बीच शीतला घाट से शांति, समानता और भाईचारे की आवाज बुलंद होगी।

गुरु बाग गुरुद्वारे में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
वाराणसी। गुरु बाग स्थित गुरुद्वारे में सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 24 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारे को सुगंधित फूलों की मालाओं और आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया।प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से रागी जत्थे पहुंचे। उन्होंने गुरुवाणी और शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार जताया।

हादसा या जानलेवा साजिश: BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो ने कई गाड़ियों को ठोका
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले के साथ सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. बिहार के मोकामा में विधायक अनंत सिंह के परिवार के शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे सुशील सिंह के काफिले में एक सफेद स्कॉर्पियो अचानक घुस गई. स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक कई वाहनों को ठाेंक दिया. घटना में काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और चार लोग घायल हो गए. हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए.नेशनल हाईवे-19 पर एक के बाद एक टक्करमीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में झांसी गांव के पास हुई. स्कॉर्पियो ने काफिले में शामिल वाहनों को टक्कर मारी और बाद में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. घायलों में काफिले का एक व्यक्ति और स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग शामिल बताए गए हैं. सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.विधायक ने जताई सुनियोजित साजिश की आशंकाविधायक सुशील सिंह ने घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना मानने पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि स्कॉर्पियो सवारों ने जिस तरह काफिले की कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए रास्ता बनाने की कोशिश की, वह संदिग्ध है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश की आशंका से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना देने और औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.अब पुलिस जांच से खुलेगा राजफिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी. विधायक की आशंका और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. सत्ता के गलियारों से लेकर चंदौली की सड़कों तक इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं पार्टी के अंदरखाने में घटना को लेकर हडकंप मचा हुआ है.Also Read: बैंक ऑफ बड़ौदा में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों ने खोली पोल