Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बनारस में मां गंगा की आरती देख भावुक हुए ये अभिनेता, बोले- काशी आकर खुशी हुई

बनारस में मां गंगा की आरती देख भावुक हुए ये अभिनेता, बोले- काशी आकर खुशी हुई
Jun 02, 2026, 11:14 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: बॉलीवुड अभिनेता लक्ष्य लालवानी अपनी आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने यूपी के वाराणसी जा पहुंचे. भोले बाबा की नगरी काशी में उन्होंने विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर आयोजित मां गंगा की आरती में भाग लिया. घाट पर बैठकर मां गंगा की आरती देख वो भक्ति-भाव से पूरी तरह से भक्तिमय हो बैठे. उनके लिए ये बड़ा ही खुशनुमा पल था, क्योंकि वो श्रद्धालुओं के बीच बैठे नजर आये थे. उन्हें देखने के लिए वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं में काफी बेकरारी देखने को मिली.


l


आरती देखकर मैं बेहद खुश हूं


वाराणसी प्रवास के दौरान काशी की ऐतिहासिक गलियों में भी अभिनेता लक्ष्य ने खूब आनंद लिया. शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से महसूस किया, लक्ष्य बीते सोमवार को काशी पहुंचे थे, जहां लक्ष्य ने अपने साथियों के साथ विधिवत गंगा पूजन किया और आरती के दिव्य वातावरण का अनुभव किया, उन्होंने कहा कि गंगा आरती को उन्होंने पहले केवल वीडियो में देखा था, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इसे देखने का अनुभव बेहद अद्भुत और आध्यात्मिक रहा. उन्होंने कहा, “आरती देखकर मन को शांति मिली, यहां का वातावरण और श्रद्धा का भाव मन को बहुत सुकून देता है. पास से आरती देखकर मैं बेहद खुश हूं”. लेकिन मंगलवार की सुबह वह यहां से रवाना हो गये.


;


किरदार से खूब लोकप्रियता बटोरी


आपको बता दें कि, अभिनेता लक्ष्य ने टीवी सीरियल ‘पोरस’ के मुख्य किरदार से खूब लोकप्रियता बटोरी है. उन्होंने 2023 में उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखा गया. इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के लिए चर्चा में हैं. गौरतलब है कि लक्ष्य लालवानी भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के उभरते हुए अभिनेता हैं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में टीवी शो ‘वॉरियर हाई’ से की थी, इसके बाद ‘अधूरी कहानी हमारी’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘परदेस में है मेरा दिल’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर लोकप्रियता हासिल की.


l


2023 में की पहली फिल्म


जानकारी के मुताबिक, लक्ष्य को सबसे अधिक पहचान ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘पोरस’ (2017-18) में मुख्य भूमिका निभाने से मिली. इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, वर्ष 2023 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘किल’ से उन्होंने बॉलीवुड में बतौर नायक पदार्पण किया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. वर्तमान में लक्ष्य अपनी आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर चर्चा में हैं और इसकी सफलता के लिए उन्होंने काशी पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया.


'


ALSO READ: इस तहसील में अधिवक्‍ताओं ने नहीं किया न्‍यायिक कार्य, सामने आई यह वजह

करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ी
करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ी
वाराणसी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करंट से हुई तीन मौत के बाद सरकार पर हमला बोला. प्रभावित परिवार वालों से मुलाकात कर उन्‍होंने परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया. कहा कि वाराणसी में बिजली व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की पोल खोल दी है. उन्‍होंने सिस्‍टम पर सवाल खड़े किए.चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर त्रिलोकी मोदनवाल जी (50) की करंट से मृत्यु हुई. सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में पिता-पुत्र की करंट से मृत्यु हो गई. दोनों परिवार वालों से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. कहा आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां आम नागरिक को सड़क पर चलते हुए भी करंट लगने का खतरा बना हुआ है.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मीडबल इंजन सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है. बावजूद शहर की बुनियादी विद्युत व्यवस्था इतनी बदहाल है कि करंट उतरने से लगातार लोगों की जान जा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा. सरकार और प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी. इस दौरान राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंस राय मौजूद रहे.कांग्रेस ने सरकार से की मांगकांग्रेस ने मांग की कि दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए. परिवारों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए. वाराणसी की विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच कराकर जर्जर तारों, खुले कनेक्शनों, बिजली के पोलों और अन्य खतरनाक स्थानों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े.
वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मी
वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मी
वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट लदी ट्रैक्टर-टॉली को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अनिल वनवासी (22) की मौत हो गई जबकि उसके पिता पारस बनवासी (44) घायल हो गए. पिता-पुत्र दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे. टक्कर के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला. पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी पारस और अनिल चंदवक थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव में भट्ठे पर मजदूरी करते थे. रात आठ बजे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्राली चालक के साथ ईंट लादकर वाराणसी के लिए निकले. रात 10 बजे आजमगढ़ - वाराणसी मार्ग पर भोहर गांव के पास पिंक हॉस्पिटल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-टॉली में टक्कर मार दी. ट्रैक्टर-टॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे में अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.ALSO READ : नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, 10 किलो काजू के साथ आरोपी गिरफ्तारथाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि पिता पारस बनवासी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पारस की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. परिजनों ने बताया कि अनिल का विवाह एक साल पहले ही करिश्मा से हुआ था. एक महीने की मासूम बेटी भी है. परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से उनके सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है.
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, 10 किलो काजू के साथ आरोपी गिरफ्तार
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, 10 किलो काजू के साथ आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी : कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 10 किलो काजू बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कतुआपुरा रामागंज कटरा से गोविन्द कुमार अग्रहरी पुत्र कन्हैया अग्रहरी, निवासी पुराना पुल, सारनाथ को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी के 10 किलो काजू से भरी एक बाल्टी बरामद की गई।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशे की लत है और इसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।ALSO READ : लंका मुख्‍य मार्ग पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास सड़क धंसी, गड्ढा मुक्‍त की खुली पोलयह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी प्रिन्स तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।