Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एल्विश यादव संग एंगेज्ड हुईं ये एक्ट्रेस, सामने आई सगाई की तस्वीर

एल्विश यादव संग एंगेज्ड हुईं ये एक्ट्रेस, सामने आई सगाई की तस्वीर
Feb 06, 2026, 01:06 PM
|
Posted By Preeti Kumari

अफवाहों का ये सिलसिला अभी थमा नहीं, जी हां, अब एक्ट्रेस जिया शंकर एक बार फिर इस बात को लेकर चर्चा में बनी हुई है जब एल्विश यादव ने उनका हाथ पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें हीरे की अंगूठी जिया ने पहन रखी है और एलविश ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है, वायरल हो रही इस तस्वीर को देख फैंस को ये लगने लगा है कि, एल्विश ने जिया के साथ सगाई कर ली है. अब ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये अफवाह है या फिर हकीकत. पर कुछ भी हो इस फोटो ने सगाई की अफवाहों को और भी हवा दे दी है. लेकिन इसका सच तो कुछ और ही निकला.


h


दरअसल, दोनों ने अपने नए शो के प्रमोशन के लिए ये हथकंडा अपनाया था, 'बिग बॉस ओटीटी' विनर रह चुके एल्विश यादव के अकाउंट पर शेयर की गई स्टोरी में कैप्शन था, 'प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा दिल मिल गया,' जिससे यह हिंट मिला कि दोनों की सगाई हो गई है क्या! हालांकि, सेलेब्रिटीज के करीबी सूत्रों के अनुसार, एल्विश और जिया की सगाई नहीं हुई है और वे कथित तौर पर एक साथ एक नए शो में काम कर रहे हैं.


प


एल्विश और जिया की सगाई नहीं


जानकारी के मुताबिक, एल्विश और जिया की सगाई नहीं हुई है और न ही वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर एक रियलिटी शो में काम करने की वजह से वायरल हुई है. इसलिए ये कोई सगाई नहीं बल्कि शो का प्रमोशन का एक बड़ा हिस्सा हैं. जिया और एल्विश के इस शो का नाम 'एंगेज्ड रोका या धोखा' है, जिसमें ये दोनों शो के दूसरे सीजन में साथ काम कर रहे हैं.पहले सीजन को हर्ष गुजराल और उर्फी जावेद ने होस्ट किया था.


प


'एंगेज्ड रोका या धोखा'


'एंगेज्ड रोका या धोखा' का पहला एपिसोड 2025 में प्रसारित हुआ था, यह सीरीज Gen-Z कंटेस्टेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बीच की कंपैटिबिलिटी और बातों का परीक्षण करते हुए 'सिचुएशनशिप' से गंभीर रिश्तों की ओर बढ़ने की कोशिश करते हैं. पहले सीजन के विनर सिफत सहगल और करण राज थे। जिया ही नहीं, एल्विश का नाम भी उनकी कुछ को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया है। कुछ हफ्ते पहले, सोशल मीडिया स्टार के बारे में अफवाह थी कि वह जन्नत जुबैर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, बाद में यह स्पष्ट किया गया कि यह उनके नए एल्बम का हिस्सा था।

होर्मुज बना 'Strait Of Trump'! अमेरिका की इस हरकत से छिड़ा विवाद
होर्मुज बना 'Strait Of Trump'! अमेरिका की इस हरकत से छिड़ा विवाद
मध्य पूर्व में चल रहे ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच कुछ ऐसा कर दिया गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर की है जो स्टेट ऑफ होर्मुज की है. जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि, इस तस्वीर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कर दिया गया है. जी हां, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नया नामकरण करते हुए इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बताया है. ट्रंप ने एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए ये बड़ा दावा किया है्. उनके इस पोस्ट से ऐसा माना जा रहा है कि, ट्रंप एक नया विवाद छेड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं.जानिए क्या है मामला दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप जलडमरूमध्य कर दिया है. ऐसे में हैरानी इस बात की है कि, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट को री-पोस्ट किया, जिसमें होर्मुज की तस्वीर को ट्रंप जलडमरूमध्य दिखाया तो है, मगर जिस यूजर की पोस्ट को ट्रंप ने री-पोस्ट किया है, वह पोस्ट ही वहां से गायब है. ये काफी आश्चर्य की बात है. पश्चिम एशिया संकट के चलते पहले से ही चर्चाओं में छाया होर्मुज जलडमरूमध्य अब एक बड़ा विवाद का मुद्दा बनता नजर आ रहा है. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने बीते बुधवार को ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को शानदार रणनीति बताते हुए कहा कि, तेहरान को हार माननी ही पड़ेगी. जब तक कि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ देता, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता है. मालूम हो कि, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकाबंदी कर इस समुद्री रास्ते को और भी खतरनाक बना दिया है.ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का जाने क्या है मामला जानकारी के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान की खाड़ी के बीच में स्थित दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन समुद्री मार्गों में से एक है, जिसके चलते इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवन रेखा माना जाता है. दुनिया का करीब 20-30 प्रतिशत कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है, मगर ईरान ने अमेरिका और इस्राइल युद्ध के चलते ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई और दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल आया है.Also Read: विवाद के चक्कर में युवक ने खुद को मारी गोली, तीन दिन बाद पुलिस को मिली सूचनाअब अमेरिका ने भी होर्मुज की नाकाबंदी कर दी है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. इन सभी के पीछे का सबसे बड़ा राज यह है कि, अप्रैल 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में नौसैनिक नाकाबंदी कर ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया है, इसका उद्देश्य परमाणु मुद्दों पर बातचीत के लिए ईरान को मजबूर करना, तेल निर्यात रोकना और क्षेत्रीय सुरक्षा पर अमेरिकी प्रभुत्व बनाए रखना है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा मार्ग है.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
पत्‍नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, तीन दिन बाद पुलिस को मिली सूचना
पत्‍नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, तीन दिन बाद पुलिस को मिली सूचना
A young man shot himself in a dispute, police received information three days later.वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित उपासना नगर कॉलोनी में अंशुल यादव (30 वर्ष) ने पत्नी पूनम से विवाद के बाद अवैध असलहे से खुद को सिर में गोली मार ली.द लहूलुहान युवक को गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है. तीन दिन बाद अंशुल के भाई हिमांशु यादव ने रोहनिया थाने में घटना के बाबत सूचना दी है. अंशुल यादव पहले आरटीओ का वाहन चलाता था. अखरी के उपासना नगर निवासी हिमांशु यादव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अंशुल यादव रविवार की रात 10 बजे अपने कमरे में पहुंचा. पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई और गुस्से में आकर अंशुल ने रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली.फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि अखरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राजपूत और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पत्नी समेत अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए. अंशुल यादव के पास से बरामद अवैध रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया है. यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध असलहा अंशुल के पास कैसे पहुंचा. परिजनों के बयान के आधार पर यह मालूम चला कि पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. रात में बाहर से पार्टी करके अंशुल घर पहुंचा तो पत्नी ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया.ज्योतिषी ने फांसी लगाकर दी जान भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में रहने वाले रविराज उपाध्याय (48 वर्ष) ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी. गुरुवार की सुबह पत्नी रिंकी की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई. रिंकी ने तत्काल अपने देवर शशिराज को सूचना दी. इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया. मृतक की दो बेटियां आठ साल और छह साल की हैं. रविराज उपाध्याय ज्योतिषी और पंचांग का काम करते थे. उनका परिवार से जमीन संबंधित विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दो साल से रविराज मानसिक रूप से परेशान थे.Also Read: वाराणसी में दर्दनाक हादसा, बाइकों की जबरदस्‍त टक्‍कर में दो युवकों की मौतघटना के बाद पत्नी बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक दो भाइयों में बड़े थे. मूल रूप से घोरावल सोनभद्र का रहने वाले थे. काफी समय से उसका परिवार भदैनी में रहता है. घोरावल में खेती करवाने के लिए रविराज समय- समय पर जाते थे. रविराज ने सुसाइड करने से पहले अपने सभी परिचितों को मंगलवार और बुधवार को फोन करके कुशल पूछा था.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुद्ध जयंती पर संगोष्ठी, गौतम बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा…
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुद्ध जयंती पर संगोष्ठी, गौतम बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा…
वाराणसी: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज बुद्ध जयंती के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का उद्देश्य गौतम बुद्ध के विचारों और उपदेशों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समझना तथा विद्यार्थियों और समाज तक उनकी उपयोगिता को पहुँचाना था.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी रह. अपने संबोधन में प्रो. नेगी ने बौद्ध धर्म और हिन्दू धर्म के आपसी संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों ही धर्म एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बौद्ध धर्म को हिन्दू धर्म से अलग नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह उसी की एक महत्वपूर्ण धारा है. उन्होंने दोनों परंपराओं के समन्वित विकास की आवश्यकता पर जोर दिया.संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. के. सिरी सुमेध महाथेरो ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को आज के तनावपूर्ण और जटिल जीवन में अत्यंत प्रासंगिक बताया. उन्होंने कहा कि बुद्ध के विचार—जैसे मध्यम मार्ग, करुणा और अहिंसा—आज के समाज की कई समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हैं.Also Read : मनीष हत्‍याकांड के इनामी आरोपी हुए अंडरग्राउंड, विधायकों ने दी 10 लाख की आर्थिक सहायताविशिष्ट अतिथि प्रो. अरुण कुमार यादव तथा सरस्वत अतिथि श्री दीनदयाल पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को बुद्ध के आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रमेश प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संगोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला.संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यदि बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाया जाए, तो समाज में शांति, सहिष्णुता और नैतिकता को बढ़ावा मिल सकता है।