Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

होर्मुज बना 'Strait Of Trump'! अमेरिका की इस हरकत से छिड़ा विवाद

होर्मुज बना 'Strait Of Trump'! अमेरिका की इस हरकत से छिड़ा विवाद
Apr 30, 2026, 12:23 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Hormuz becomes the 'Strait of Trump'! This US move sparks controversy


मध्य पूर्व में चल रहे ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच कुछ ऐसा कर दिया गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर की है जो स्टेट ऑफ होर्मुज की है. जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि, इस तस्वीर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कर दिया गया है. जी हां, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नया नामकरण करते हुए इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बताया है. ट्रंप ने एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए ये बड़ा दावा किया है्. उनके इस पोस्ट से ऐसा माना जा रहा है कि, ट्रंप एक नया विवाद छेड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं.


jhyuoiokolo


जानिए क्या है मामला


दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप जलडमरूमध्य कर दिया है. ऐसे में हैरानी इस बात की है कि, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट को री-पोस्ट किया, जिसमें होर्मुज की तस्वीर को ट्रंप जलडमरूमध्य दिखाया तो है, मगर जिस यूजर की पोस्ट को ट्रंप ने री-पोस्ट किया है, वह पोस्ट ही वहां से गायब है. ये काफी आश्चर्य की बात है. पश्चिम एशिया संकट के चलते पहले से ही चर्चाओं में छाया होर्मुज जलडमरूमध्य अब एक बड़ा विवाद का मुद्दा बनता नजर आ रहा है. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने बीते बुधवार को ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को शानदार रणनीति बताते हुए कहा कि, तेहरान को हार माननी ही पड़ेगी. जब तक कि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ देता, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता है. मालूम हो कि, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकाबंदी कर इस समुद्री रास्ते को और भी खतरनाक बना दिया है.


ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का जाने क्या है मामला


जानकारी के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान की खाड़ी के बीच में स्थित दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन समुद्री मार्गों में से एक है, जिसके चलते इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवन रेखा माना जाता है. दुनिया का करीब 20-30 प्रतिशत कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है, मगर ईरान ने अमेरिका और इस्राइल युद्ध के चलते ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई और दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल आया है.


kjuioolj


Also Read: विवाद के चक्कर में युवक ने खुद को मारी गोली, तीन दिन बाद पुलिस को मिली सूचना


अब अमेरिका ने भी होर्मुज की नाकाबंदी कर दी है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. इन सभी के पीछे का सबसे बड़ा राज यह है कि, अप्रैल 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में नौसैनिक नाकाबंदी कर ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया है, इसका उद्देश्य परमाणु मुद्दों पर बातचीत के लिए ईरान को मजबूर करना, तेल निर्यात रोकना और क्षेत्रीय सुरक्षा पर अमेरिकी प्रभुत्व बनाए रखना है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा मार्ग है.


वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.