करोड़ों के दाम में इस मछली की हुई नीलामी, जाने इसकी खासियत

अक्सर आपने बहुत सी मछलियां देखी होंगी, मगर जिस मछली की बात हम कर रहे है वो बहुत ही खास है. अमूमन मछली बाजारों में मछली की कीमत उसके आकार और ताजगी के आधार पर होती है. लेकिन जापान की राजधानी टोक्यो के टोयोसू फिश मार्केट में में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जहां, ब्लूफिन टूना नाम की एक मछली की नीलामी ने हैरान कर दिया है. यहां हर साल की शुरुआत में ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी की जाती है, जिस पर करोड़ों रुपये की बोलीलगाने में कोई भी पीछे नहीं हटता है. ऐसे ही इस साल 2026 में हुई नीलामी ने हर किसी का दिल खुश कर दिया है, क्योंकि, 32 लाख डॉलर (28 करोड़ से ज्यादा रुपये) में ब्लूफिन टूना मछली की बिक्री हुई है.

'सुशी जनमई' के लिए मशहूर हैं ब्लूफिन टूना मछली
आपको बता दें, कि नीलामी में अधिक कीमत में बिकने वाली 243 किलो की ब्लूफिन टूना मछली को कियोमुरा कॉर्प कंपनी के मालिक कियोशी किमुरा ने खरीदा है, जो जापान की मशहूर सुशी चेन 'सुशी जनमई' के लिए मशहूर हैं. किमुरा के लिए ये कोई पहला मौका नहीं, जब उन्होंने इतनी मंहगी कीमत की मछली खरीदी है, बल्कि इसके पहले भी कई बार कई गुना महंगी बोली लगाकर ब्लूफिन टूना मछली को खरीदने के मामले में सुर्खियां बटोर चुके हैं. टूना किंग के नाम से प्रसिद्ध कियोशी ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की टूना देखकर वह खुद को अधिक बोली लगाने से रोक नहीं पाते है. उन्हें ये करना काफी हद तक पसंद है.

साल 2019 की नीलामी का टूटा रिकॉर्ड
कियोमुरा कॉर्प कंपनी के मालिक कियोशी किमुरा की रिकॉर्ड तोड़ की इस बोली ने साल 2019 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जब 21 लाख डॉलर यानी लगभग 18 करोड़ रुपये में 278 वजनी वाली ब्लूफिन टूना मछली बिकी थी, बता दें कि नए साल की पहली नीलामी को शुभ माना जाता है, इसलिए मछली की कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है. जिसके चलते यहां पर मछली की बोली लगाने जैसी परंपरा को निभाई जाती है. दूसरा कारण यह भी है कि ब्लूफिन टूना मछली दुर्लभ भी हैं.

जाने ब्लूफिन टूना मछली की कीमत
ब्लूफिन टूना मछली की खरीदारी के बाद से इसे सुशी जनमई के मुख्यालय भेजा गया है, जहां से इसे कियोशी में मौजूद देशभर के रेस्टोरेंट्स में भेजा जाएगा और सबसे बड़ी बात ये है कि उच्च कीमत पर खरीदी जाने वाली इस मछली की सुशी को ग्राहकों के आगे सामान्य कीमत पर ही परोसा जाता है. कियोशी का कहना है कि वे अपने ग्राहकों को अच्छे से अच्छा खाना परोसने में विश्वास रखते हैं.



