John Abraham की सामने आई ये तस्वीर, हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड के सुपर स्टार जॉन अब्राहम अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चाओं में बने रहते है, पर इन दिनों उनके सुर्खियों में रहने का कारण कुछ और नहीं बल्कि, उनके क्रू मेंबर द्वारा शेयर किये गये एक बीटीएस फोटो है. जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. शेयर किये गये इस तस्वीर में जॉन अब्राहम की हालत को देख फैंस काफी हैरान हो रहे है. फैंस की हैरानी का कारण ये है कि रफ एंड टफ लुकिंग और मस्कुलर बॉडी वाले एक्टर जॉन को अचानक से क्या हो गया है, कही उनकी तबियत तो नहीं खराब है.

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जॉन अब्राहम मुस्कुराते हुए अपने क्रू मेंबर के साथ पोज कर रहे हैं, जोकि जॉन अब्राहम की वैनिटी हो सकती है. लेकिन, एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वह था एक्टर का हेयरस्टाइल और हेयर कलर. फैंस का मानना है कि वो पहली नजर में एक्टर को पहचान ही नहीं पाए, वहीं कुछ लोग उन्हें ऐसे देखकर पूछ रहे हैं कि उनकी तबीयत ठीक है या नहीं.

कमेंट्स में पूछे कई सारे सवाल
वायरल हो रही फोटोज में जॉन अब्राहम एकदम क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं, उन्होंने कैजुएल ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है. फोटो में वो स्माइल करते नजर आ रहे हैं. उनकी इस फोटो को देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- 'ये तो पूरा ट्रांसफॉर्मेशन है.' दूसरे ने लिखा- 'ये क्या हो गया है जॉन को.' एक ने लिखा- 'वो बीमार लग रहे हैं. ऐसा लगता है कि उन्होंने वजन कम किया है. इस वजह से उनका चेहरा पतला लग रहा है और झुर्रियां ज्यादा दिख रही हैं.

वहीं, इस तस्वीर से माना ये जा रहा है कि एक्टर किसी फिल्म का रोल कर रहे है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एक्टर किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, पर लेकिन अटकलें ये लगाई जा रही हैं कि उनका नया और बदला हुआ रूप उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.



