Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए वाराणसी कचहरी को उड़ाने की दी थी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए वाराणसी कचहरी को उड़ाने की दी थी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Feb 27, 2026, 07:20 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Threatened to blow up Varanasi court to trap girlfriend's father, accused arrested


वाराणसी: एलएलबी के छात्र अजीत कुमार सरोज ने बार कौंसिल के सदस्य व फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल पर कचहरी संग उन्हें भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी. यह सब उसने प्रेम प्रपंच में रोड़ा बने प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए किया था, लेकिन वह अपने ही बुने जाल में फंस गया. पुलिस ने जंसा थानांतर्गत रैसीपुर सत्‍तनपुर गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी पहले से ही तीन बार सीधा जिला जज संजीव शुक्ला के ई-मेल आइडी पर मिल चुकी थी, लिहाजा कमिश्नरेट पुलिस सक्रिय हो गई.


y


प्रेमिका के पिता का सिम चुराकर भेजा धमकी भरा संदेश


पूरे दिन की जांच में पुलिस जंसा के अजीत कुमार सरोज तक जा पहुंची, जिसने धमकी भरा मैसेज भेजा था. पुलिस ने गहराई से जांच की तो पता चला कि अजीत पड़ोस में रहने वाले अपनी प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए बुधवार की रात उनके मोबाइल से सिम चोरी कर लिया और अपने मोबाइल में लगाकर धमकी भरा मैसेज कर दूसरे को फंसाने के फिराक में खुद फंस गया. भेलूपुर पुलिस ने अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की तहरीर पर संदिग्ध मोबाइल नंबर 07796041673 के खिलाफ केस दर्ज कराया तो पुलिस ने केस सुलझाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.


f


वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज बुधवार की रात मिला, जिसमें लिखा था ‘बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तम्हे भी’. मोबाइल पर मिले इस संदेश को देखने के बाद श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिला जज एवं पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी. सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता की और इसकी जांच कराने की मांग की. पिछले कई दिनों से मिल रहे धमकियों का अब तक खुलासा न होने पर आश्चर्य जताया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट रवि शंकर सिंह, एसीपी कैंट नितिज तनेजा व इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा कचहरी परिसर पहुंचे और श्रीनाथ त्रिपाठी से विस्तृत जानकारी ली.

पुलिस ने कचहरी में सघन तलाशी अभियान भी चलाया. लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.


जांच में चौकाने वाला खुलासा


इधर पुलिस जंसा के उस व्यक्ति तक पहुंची जिसके मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा गया था. पूछताछ में उस व्यक्ति ने अनभिज्ञता जताई तो पुलिस आइएमइआइ नंबर से मोबाइल नंबर ढ़ूंढा तो जंसा का अजीत कुमार सरोज हत्थे चढ़ गया. जांच में पता चला कि अजीत पड़ोसी की बेटी से प्रेम करता था, जिसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने उसे मुंबई भेज दिया. इससे नाराज अजीत बुधवार को मोबाइल से सिम चोरी कर धमकी भरा मैसेज भेज दिया. वह जान रहा था, कि पहले से कई बार जिला जज को धमकी भेजी जा चुकी है, ऐसे में पड़ोस के जेल जाते ही उनके रास्ते का कांटा हट जाएगा.


y


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-


- सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर

- उनि शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब

- उनि आलोक कुमार थाना भेलूपुर

- सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर

- गौरव सिंह SOG/क्राईम ब्रान्च प्रभारी

- उनि आयुष पाण्डेय SOG/क्राईम ब्रान्च

- विजय शंकर राय SOG/क्राईम ब्रान्च

- ब्रम्हदेव सिंह SOG/क्राईम ब्रान्च

- प्रमोद सिंह SOG/क्राईम ब्रान्च

IMS-BHU में IASTM तकनीक पर राष्ट्रीय कार्यशाला, कौशल को करेंगे उन्नत
IMS-BHU में IASTM तकनीक पर राष्ट्रीय कार्यशाला, कौशल को करेंगे उन्नत
National Workshop on IASTM Techniques at IMS-BHU to Upgrade Skillsवाराणसी: इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (IMS), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अस्थि रोग विभाग द्वारा 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को “इंस्ट्रूमेंट असिस्टेड सॉफ्ट टिश्यू मोबिलाइजेशन (IASTM)” तकनीक पर दो दिवसीय राष्ट्रीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यशाला का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में क्लिनिकल दक्षता को बढ़ाना, साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा प्रतिभागियों को आधुनिक सॉफ्ट टिश्यू मोबिलाइजेशन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है.कार्यशाला का उद्घाटनकार्यशाला का उद्घाटन 18 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे IMS, BHU के NLT कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एस. एन. संखवार (निदेशक, IMS, BHU) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. संजय गुप्ता (डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन) उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डॉ. संकल्प झा, डॉ. निशांत जेमिनी, डॉ. हंजाबम बरुण शर्मा तथा डॉ. आशीष कुमार यादव एवं डॉ. आशीष कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं.Also read: अक्षय तृतीया से श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा, बाबा दरबार पहुंचने में होगी राहतकार्यशाला में फेशियल सिस्टम, मायोफेशियल रिलीज, पेन मॉड्यूलेशन तथा IASTM तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस आयोजन के संयोजक डॉ. एस. एस. पांडेय (सहायक प्रोफेसर, फिजियोथेरेपी) एवं सह-संयोजक डॉ. आशीष कुमार यादव (सहायक प्रोफेसर, बायोस्टैटिस्टिक्स) हैं. दो दिवसीय इस कार्यशाला में देशभर से आए फिजियोथेरेपिस्ट, शोधार्थी एवं छात्र भाग लेकर अपने कौशल को उन्नत करेंगे. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.https://www.youtube.com/watch?v=FyRyTrkLQZk
अक्षय तृतीया से श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा, बाबा दरबार पहुंचने में होगी राहत
अक्षय तृतीया से श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा, बाबा दरबार पहुंचने में होगी राहत
Devotees will get this facility from Akshaya Tritiya, there will be relief in reaching Baba's court.वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है. कबीरचौरा, मैदागिन और बेनिया जैसे प्रमुख स्थानों से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जाएगी. इस सुविधा के शुरू होने से आम और खास सभी भक्तों को बाबा विश्वनाथ के धाम तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित होगी. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि बेनिया स्थित राज नारायण पार्क, कबीरचौरा और मैदागिन समेत कई स्थानों से गोल्फ कार्ट सेवा संचालित की जाएगी, जो सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक पहुंचेगी.देना होगा निर्धारित शुल्‍कप्रारंभिक चरण में करीब 25 गोल्फ कार्ट चलाई जाएंगी, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया भी जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क देना होगा. यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर की गई है, क्योंकि ये सभी गोल्फ कार्ट इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन होंगे. नगर आयुक्त के अनुसार, गोल्फ कार्ट सेवा प्रतिदिन भोर में 3 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी, ताकि मंगला आरती से लेकर रात्रि दर्शन तक आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके. गोल्फ कार्ट दो प्रकार की होंगी. एक में छह लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि दूसरी में नौ लोग बैठ सकेंगे.Also read: डाॅ. संजय निषाद- पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी इसके अलावा, मैदागिन स्थित टाउनहॉल और राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) में बने आधुनिक पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु गोल्फ कार्ट के माध्यम से आसानी से विश्वनाथ धाम तक पहुंच सकेंगे. आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार अन्य स्थानों तक भी किया जा सकता है. इस सुविधा से राहत मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है.https://www.youtube.com/watch?v=FyRyTrkLQZk
डाॅ. संजय निषाद- पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी
डाॅ. संजय निषाद- पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी
Dr. Sanjay Nishad – Protection Act is necessary for journalistsवाराणसी: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद (मत्स्य पालन विभाग) ने कहा है कि काशी पत्रकार संघ का इतिहास केवल एक संस्था का इतिहास नही है बल्कि यह काशी की सामाजिक चेतना, संघर्ष और संच्चाई की आवाज का एक जीवंत दस्तावेज है. यह वर्षों से पत्रकारिता की परम्पराओं, मूल्यों और जनहित की भावना को जिस समर्पण के साथ संजोकर रखा है वह अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई और उनके लिए एक सशक्त “प्रोटेक्शन एक्ट” लागू करने पर सहमति जताई.क्रांति की चेतना का जन्म शुक्रवार को काशी पत्रकार संघ की पहल पर आयोजित में ‘संवाद कार्यक्रम’ में पराड़कर स्मृति भवन पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज़ादी के आंदोलन में काशी की पत्रकारिता ने अपनी लेखनी के माध्यम से जनजागरण और क्रांति की चेतना को जन्म दिया. कहा कि जिस प्रकार डॉक्टर, अधिवक्ता और इंजीनियर जैसे पेशेवर कभी पूरी तरह से रिटायर नहीं होते, उसी प्रकार पत्रकारों का अनुभव भी अमूल्य होता है और उन्हें जीवनभर सम्मान व सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जैसे कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के लिए सुरक्षा प्रावधान मौजूद हैं, वैसे ही पत्रकारों के लिए भी “प्रोटेक्शन एक्ट” जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकार समाज को दिशा देने वाला वर्ग है. यदि वही असुरक्षित रहेगा और समस्याओं से जूझता रहेगा, तो समाज की सुरक्षा और जागरूकता भी प्रभावित होगी. ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है.Also read: स्‍मृति ईरानी ने अखिलेश पर कसा तंज, कह दी ये बातउन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को विस्तार से सुना. संघ की ओर से उठाए गए आवास, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा और समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे. इसके पूर्व काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया. संचालन महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया.इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, संघ के उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय, कैलाश यादव, कृष्ण बहादुर रावत, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपाणी, मंत्री विनय शंकर सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, शिव प्रकाश राय, अमित शर्मा, देवेश सिंह, शंकर चतुर्वेदी, मनोज राय, रोशन जायसवाल, विजय शंकर गुप्ता, संजय प्रसाद सिंह, आशुतोष पांडेय, राजेश सेठ, दिनेश सिंह, मुन्ना लाल साहनी, हरी बाबू श्रीवास्तव, अरुण सिंह, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.https://www.youtube.com/watch?v=FyRyTrkLQZk