Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नशा मुक्ति केंद्र में थर्ड डिग्री से हुई बीएचयू के छात्र की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार

नशा मुक्ति केंद्र में थर्ड डिग्री से हुई बीएचयू के छात्र की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार
Jan 03, 2026, 10:52 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : नशे की लत से मुक्ति के लिए जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती बीएचयू के छात्र आदित्य गोस्वामी (27 वर्ष) की थर्ड डिग्री दिए जाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्‍या का केस दर्ज किया है. इस मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है. स्वजन ने केंद्र के संचालकों और कर्मचारियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था. गिरफ्तार आरोपियों में केंद्र संचालक सकलडीहा चंदौली निवासी युवराज सिंह, बिहार नोखा निवासी सौरभ कुमार और महमूरगंज वाराणसी निवासी जितेंद्र गुप्‍ता शामिल हैं.


NASHA MUKTI KWENDR


जीजीआइसी सैयदराजा की प्रधानाचार्य प्रतिभा गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आदित्य बीएचयू से मानव विज्ञान में एमए कर रहा था. पिछले दो वर्षों से उसे नशे की लत लग गई थी, जिससे वह उग्र हो जाता था. इस समस्या के समाधान के लिए स्वजन ने आदित्य को सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. उन्होंने बेटे की सुविधा के लिए 19 हजार रुपये प्रतिमाह का पैकेज लिया था.

केंद्र के कर्मचारी 27 दिसंबर को आदित्य को लेकर गए थे. इसके बाद स्वजन ने कई बार केंद्र जाकर आदित्य से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया. कर्मचारी अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें लौटा देते थे. जब मां प्रतिभा गोस्वामी ने वीडियो दिखाने की मांग की, तो उन्हें सोए हुए एक व्यक्ति की दूर से फुटेज दिखा दी गई.


शुक्रवार की सुबह, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक आरोपी युवराज सिंह ने फोन करके बताया कि आदित्य को दिल का दौरा पड़ा है और उसे मवैया स्थित दीर्घायु हास्पिटल ले जाया जा रहा है. जब स्वजन वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि केंद्र के कर्मचारी आदित्य के शव को स्ट्रेचर से उतारकर कार में डाल रहे थे. यह देखकर स्वजन ने सवाल किया, तो उन्हें बताया गया कि आदित्य की मौत हो गई है.


अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि आदित्य को मृत अवस्था में ही लाया गया था. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिसे देखकर स्वजन ने पुलिस को बुला लिया. उन्होंने आशंका व्यक्त की कि नशा मुक्ति केंद्र में आदित्य की बुरी तरह से पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हुई. आदित्य के पिता राकेश भारती गोरखपुर में कार्यालय अधीक्षक हैं. वह दो भाइयों में बड़े थे और ताइक्वांडो के खिलाड़ी भी थे. उनका छोटा भाई अमिताभ भारती दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है.


ALSO READ : मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले सीपी मोहित अग्रवाल ने सिगरा स्टेडियम में सुरक्षा तैयारियों को परखा


केंद्र की काउंसलर पूजा मौर्य ने बताया कि आदित्य ने 29 दिसंबर को भागने की कोशिश की थी और कर्मचारियों को कमरे में बंद करके छत से कूद गया था, जिससे उसे चोट लगी थी. शुक्रवार की सुबह नहाने के बाद वह सो गया था. जब कर्मचारी त्रिभुवन नाश्ते के लिए पूछने गए, तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौसम विभाग ने मार्च में कोहरा पड़ने की बताई वजह, बारिश के बन रहे आसार
मौसम विभाग ने मार्च में कोहरा पड़ने की बताई वजह, बारिश के बन रहे आसार
वाराणसी: इस साल मौसम कुछ अलग ही तेवर दिखा रहा है. सुबह ठंड दोपहर गर्म और शाम शुष्‍क मौसम लोगों को चौंका रहा है. ऐसे में आगामी 4-5 दिनों के दौरान वायुमण्डलीय स्थिरता के कारण कोहरे और धुन्ध की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वर्तमान में मौसम अत्यधिक गर्म है, और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है. हालांकि, 15 मार्च से हल्की बारिश के आसार हैं, जो प्रदेश के तराई इलाकों और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकती है.प्रदेश में सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति और पश्चिमी तथा मध्य भारत के मध्य क्षोभ मंडल में बने प्रतिचक्रवात के कारण वायुमंडलीय स्थिरता का प्रभाव देखा जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान के साथ-साथ निचले क्षोभमंडल में पूर्वी भारत के दक्षिणी झारखण्ड के आसपास संकेन्द्रित चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विस्तृत द्रोणी का प्रभाव है. इस स्थिति के कारण प्रदेश में सुबह के समय कोहरे के साथ-साथ दिन में धुन्ध की स्थितियाँ बन रही हैं.यह भी पढ़ें: काशी विश्‍वनाथ धाम में गर्मी से नहीं तपेगी फर्श, भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई व्‍यवस्‍थाआगामी 4-5 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वर्तमान मौसम परिस्थितियों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. इस प्रकार, मौसम अत्यधिक गर्म रहने के साथ-साथ कोहरे और धुन्ध की स्थितियाँ बनी रहने की सम्भावना है. हालांकि, 15 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की संभावना बढ़ रही है. यह वर्षा इस सीजन में पहली बार होगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है.मौसम व‍िभाग ने सलाह दी है कि वे मौसम की स्थितियों के प्रति सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियाँ बरतें. विशेषकर कोहरे और धुन्ध के कारण सड़क पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें. मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन 15 मार्च से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इस बदलाव के साथ ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है.इस मौसम परिवर्तन के साथ, प्रदेश में कृषि गतिविधियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता होगी. मौसम की वर्तमान स्थिति और आगामी संभावित परिवर्तन पर ध्यान देना आवश्यक है.
काशी विश्‍वनाथ धाम में गर्मी से नहीं तपेगी फर्श, भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई व्‍यवस्‍था
काशी विश्‍वनाथ धाम में गर्मी से नहीं तपेगी फर्श, भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई व्‍यवस्‍था
वाराणसी: गर्मी बढ़ने के साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में फर्श तपने लगी है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जर्मन हैंगर के प्रबंध किए गए हैं, ताकि दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से किसी प्रकार की असुविधा न हो. इससे गर्मी से राहत मिलेगी और फर्श पर चलने से छाले नहीं पडेंगे.इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु बिना किसी कष्ट के भगवान श्री विश्वेश्वर का शांतिपूर्वक दर्शन कर सकेंगे. ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या और कतार की लंबाई बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है. विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया है कि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. यदि श्रद्धालुओं के साथ छोटे बच्चे या बुजुर्ग भी हों, तो उन्हें भी आरामपूर्वक प्रतीक्षा करने और दर्शन करने में कोई कठिनाई न हो. इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है.यह भी पढ़ें: कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, अश्‍लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए, यह प्रबंध श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. जर्मन हैंगर की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को छांव में बैठने और आराम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अधिक सहजता से अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे.इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव में सुधार होगा, बल्कि वे गर्मी के प्रभाव से भी सुरक्षित रहेंगे. मंदिर न्यास की यह पहल श्रद्धालुओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है और धार्मिक स्थलों पर ऐसी सुविधाओं की आवश्यकता को प्रदर्शित करती है.
कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, अश्‍लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, अश्‍लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
वाराणसी: लालपुर-पांडेयपुर थाने क्षेत्र में छात्रा संग छेड़खानी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीडित छात्रा ने इस संबंध में कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. छात्रा का आरोप है कि कोचिंग संचालक अमित कुमार के यहां वो पढ़ने जाती थी. इस दौरान वह उससे पहले छेड़छाड़ और फिर जबरदस्ती करने लगा. इस दौरान मार-पीटकर मेरी आपत्तिजनक वीडियो बना ली. मैंने वहां पढ़ाई छोड़ी तो अब वह मेरी गंदी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और रस्ते में रोककर मारपीट कर रहा है.यह भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को तंग करने वाले टैक्‍सी चालकों पर कसा शिकंजा, पुलिस की गिरफ्त में तीनफिलहाल छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया हम सीसीटीवी फुटेज के जरिए कोचिंग की जानकारी जुटा रहे हैं. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान बनाई वीडियोयुवती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया- दौलतपुर, पहाड़िया पर वह कोचिंग पढ़ने जाती थी. कोचिंग संचालक अमित कुमार उसे पहले दिन से प्रताड़ित कर रहा है. युवती ने आरोप लगाया - वो कोचिंग में मुझसे छेड़छाड़ और जबरदस्ती गंदी हरकतें करता था. मेरे मना करने पर मुझसे मारपीट भी करता था. उसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरी गंदी वीडियो भी उसने कई बार बनाई है.वीडियो वायरल करने की मिल रही धमकीयुवती ने बताया - मैंने बदनामी के डर से कोचिंग छोड़ दी. इसके बाद उसने रास्ते में छेड़खानी शुरू कर दी. कहता है मेरी कोचिंग में आकर पढ़ो वरना बदनाम कर दूंगा. उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. जिससे मै भयभीत हूं, इसलिए थाने पर एप्लिकेशन दे रही ताकि उचित कार्रवाई हो.थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने बताया युवती की तहरीर पर थाने पर कोचिंग संचालक अमित कुमार पर बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351(2) और 74 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कोचिंग रस्ते की सीसीटीवी और कोचिंग के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा जा रहा है. जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होगा.