वाराणसी में अलग - अलग सडक हादसों में किशोर समेत तीन लोगों की मौत, परिवार में मातम

वाराणसी - चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अलग - अलग सडक हादसों में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. क्षेत्र के भगतुआं गांव निवासी 16 साल के रोहित कुमार लॉन में वेटर का काम करने निकला था, लेकिन लॉन न जाकर पियरी रोड नहर के पास पहुंच गया. ग्रामीणों से सूचना मिली कि वहां एक ट्रैक्टर पलट गया है और उसके नीचे एक किशोर दबा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे रोहित को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
रोहित अपने सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बेटे की मौत से मां बिंदु देवी समेत पूरे परिवार का रोकर हाल बेहाल है. थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. सीसी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि ट्रैक्टर कैसे पलटा और रोहित वहां कैसे पहुंचा.
ALSO READ : UGC के समर्थन में BHU के बाद काशी विद्यापीठ गरमाया, छात्र बोले - नये नियम से मिलेगा समान अवसर
चार पहिया वाहन की चपेट में आए बाइक सवार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गंगा पुल के ऊपर मोटरसाइकिल नंबर UP65CP2390 सवार चालक रविंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा तथा श्री यादव पुत्र रामधनी यादव निवासीगण कमौली साथ में एक और लड़का बैठा था जो मोटरसाइकिल से चंदौली से वाराणसी की तरफ आ रहे थे. उसी दौरान वाराणसी से चंदौली की तरफ रिंग रोड पर जा रही फोर व्हीलर गाड़ी नंबर UP 40N 52 52 से आपस में एक्सीडेंट हो गया जिसमें आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु दर्शन करने के पश्चात ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय के लिए जा रहे थे.
सूचना के बाद चौबेपुर पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नरपतपुर लाया गया तो रविंद्र मिश्रा की मृत्यु हो गई तथा श्रीमन नारायण यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी कमौली सिंहवार थाना चौबेपुर को ट्रामा सेंटर भेजा गया था दौरान इलाज उनकी भी मृत्यु हो गई. हादसों की सूचना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.



