Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जीएसटी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने उठाई फर्नीचर कारोबार की समस्याएं, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा...

जीएसटी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने उठाई फर्नीचर कारोबार की समस्याएं, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा...
Jun 05, 2026, 02:23 PM
|
Posted By Prashant Sharma

वाराणसी: जंगमबाड़ी स्थित एक होटल में जीएसटी विभाग और जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया .कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भाग लिया और जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं व्यापारिक चुनौतियों पर चर्चा की.


कार्यक्रम में जीएसटी विभाग की ओर से उपायुक्त राज्य कर (खंड-5 )देवेश कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त आशीष कुमार द्विवेदी, राज्य कर अधिकारी राम बचन और सहयोगी संजय कुमार शर्मा सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.अधिकारियों ने व्यापारियों की शंकाओं को सुना और उनका समाधान किया.


जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव (बाबू) ने कहा कि जंगमबाड़ी व्यापार मंडल पूर्वांचल की सबसे बड़ी फर्नीचर मंडियों में से एक है. फर्नीचर पर 18 प्रतिशत जीएसटी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन खर्च में वृद्धि का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि लकड़ी, प्लाई, फेविकोल, कपड़ा समेत अन्य कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ने से फर्नीचर व्यापार संकट के दौर से गुजर रहा है.


उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत और कम होती बिक्री के कारण कई व्यापारी अपना व्यवसाय बदलने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे फर्नीचर आधारित लघु उद्योगों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है.व्यापारियों ने सरकार से फर्नीचर पर जीएसटी दर कम करने की मांग उठाई और अधिकारियों से इस मुद्दे को शासन स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया.

संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित कई प्रश्न रखे, जिनका विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया. व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम व्यापार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मददगार साबित होंगे.


कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. यादवेन्द्र सिंह, प्रहलाद यादव, महामंत्री अनिरुद्ध यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष क्रिश्यल राय चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव यादव, मंत्री पिंटू, फर्नीचर व्यापार मंडल के प्रभारी प्रकाश सोनेजा, संरक्षक अजय जायसवाल, जावेद सिद्दीकी, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.

अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की समस्या आने पर विभाग त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.

नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.