Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में 'कथक यज्ञ' से पद्म विभूषण बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि, युवा दिखाएंगे प्रतिभा

काशी में 'कथक यज्ञ' से पद्म विभूषण बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि, युवा दिखाएंगे प्रतिभा
Jan 16, 2026, 08:52 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर काशी में पांच प्रदेशों के कलाकारों अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में नटराज संगीत अकादमी के तत्वावधान में 17 जनवरी को कथक के भगवान को 'कथक यज्ञ' के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसमें करीब 6 घंटे तक 40 कलाकार कथक करेंगे. अकादमी की निदेशिका और पंडित बिरजू महाराज की एकमात्र गंडाबंध शिष्या संगीता सिन्हा ने बताया कि काशी में यह आयोजन दूसरी बार होगा. इस बार दिल्ली, कोलकाता, जबलपुर, मैहर, नागपुर, देहरादून, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों और जिलों के युवा कलाकार 'कथक यज्ञ' करेंगे. हम अपनी अकादमी और गुरुजी के सैकड़ों शिष्यों की तरफ से सरकार से यह मांग करेंगे कि काशी में पंडित बिरजू महाराज की एक आदमकद स्टैच्यू लगाने की मांग करेंगे. वर्षों से काशी संगीत और संगीत का घराना रहा है. यहां पर गुरुजी की प्रतिमा कथक कर रहे तमाम युवाओं को अनोखा संदेश देगी.


गुरु-शिष्य परंपरा युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत


युवा कलाकार आशीष सिंह ने कहा कि कथक को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज ने न केवल मंच पर अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि कथक सीखने वाले युवाओं को एक अनोखी कला और जीवन दृष्टि भी दी. उनकी शिक्षाएं केवल नृत्य तक सीमित नहीं थीं, बल्कि भाव, लय, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गहरी समझ से जुड़ी थीं.

पंडित बिरजू महाराज का मानना था कि कथक सिर्फ पैरों की थाप नहीं, बल्कि आत्मा की अभिव्यक्ति है. सांस्कृतिक शहर काशी में उन्होंने कथक से जुड़े कई युवाओं को प्रेरित किया. उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित कलाकार आज देश-विदेश में कथक की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. गुरु-शिष्य परंपरा को उन्होंने आधुनिक समय में भी जीवंत बनाए रखा, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

ALSO READ : मणिकर्णिका घाट प्रकरण का पीएमओ ने लिया संज्ञान, विकास संग धरोहरों को संरक्षित करने के निर्देश


पंडित बिरजू महाराज की प्रतिमा की मांग


काशी के कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों का कहना है कि पंडित बिरजू महाराज का काशी से गहरा और भावनात्मक जुड़ाव रहा है. ऐसे में उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए काशी में उनकी प्रतिमा (स्टैचू) स्थापित की जानी चाहिए. इससे आने वाली पीढ़ियों को कथक और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की महान परंपरा के बारे में जानने-समझने का अवसर मिलेगा.

स्थानीय कलाकारों का मानना है कि यदि काशी में पंडित बिरजू महाराज की प्रतिमा स्थापित होती है, तो यह न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि कथक सीखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगी. इससे काशी की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी.

वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसीःमासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.परिजनों ने पुलिस को बताया कि 11 साल की बच्ची दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सेना के हवालदार ने उसे अपने कमरे में बुलाया. कमरे के अंदर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत शुरू कर दिया. घटना के बाद बच्ची वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए.उन्होंने मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची और उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.ALSO READ:ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रसाथ ही पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस और परिवार की ओर से बच्ची की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
वाराणसीः इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रामनगर में बंदरगाह के उत्तरी छोर पर चार बीघा क्षेत्र में बनने वाले शिप रिपेयरिंग सेन्टर की शुरुआत की है. इसके साथ ही वाराणसी देश का पहला शहर होगा जहां नदी में जलयानों की मरम्मयत की जाएगी.कार्यदायी संस्था लार्सन एन्ड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर के कर्मचारियों ने प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है. यहां जहाजों को रिपेयर करने के लिए उत्त्तरी छोर पर एक वाटर चैनल बनाया जाएगा जहा जहाज नदी की मुख्य धारा से अंदर चैनल में रिपेयर होने के लिए आएंगे.कार्यदायी संस्था फिलहाल रिपेयर फैसिलिटी के प्लेटफार्म को बनाने का काम कर रही है उनके मुख्य अभियंता रमेश जोशी ने बताया कि प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना है. बताया कि बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए जल्दी ही काम शुरू करना पड़ा.ALSO READ: ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रइस बाबत उन्होंने बताया कि देश मे किसी भी नदी पर बनने वाला यह पहला शिप रिपेयरिंग सेंटर है. यहां कुछ जहाजों को क्रेन के माध्यम से ड्राई डाक सूखी सतह पर लाकर रिपेयर करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही जहाज में पानी की सतह से ऊपर की खराबी को नदी में ही ठीक कर दिया जाएगा.बताया रि देश मे अभी तक शिप रिपेयरिंग सेन्टर समुद्रों के किनारे ही बनाये जाते है देश मे किसी नदी के ऊपर पहली बार शिप रिपेयरिंग सेन्टर बन रहा है. पहले जहाजों को रिपेयरिंग के लिए कोलकाता जाना होता था जो अब बनारस में भी संभव है.
ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्र
ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्र
वाराणसी। बालू परिवहन में ओवरलोडिंग और बिना आवश्यक वैध दस्तावेजों के वाहनों के संचालन को लेकर बनारस ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने प्रशासन और खनन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपकर ओवरलोड एवं बिना आवश्यक आईएसटीपी/वैध कागजात के बालू परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ तत्काल अभियान चलाने की मांग की।एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ समय पहले प्रशासन की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया और कार्रवाई की गई। अभियान का असर यह रहा कि कुछ समय तक ओवरलोड बालू वाहनों का संचालन काफी हद तक नियंत्रित रहा, लेकिन कार्रवाई की गति धीमी पड़ने के बाद एक बार फिर ऐसे वाहनों के संचालन की शिकायतें सामने आने लगी हैं।ओवरलोडिंग से वैध ट्रक ऑपरेटरों को नुकसानएसोसिएशन के संरक्षक विजय सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग का सीधा असर निर्धारित क्षमता के अनुसार वाहन चलाने वाले ट्रक मालिकों पर पड़ रहा है। वैध तरीके से क्षमता के अनुरूप बालू परिवहन करने वाले वाहन संचालकों की लागत अधिक आती है, जबकि ओवरलोड वाहन कम लागत में अधिक माल पहुंचाकर अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा करते हैं। इससे नियमों का पालन करने वाले ट्रक ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है।एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि पूर्व की तरह नियमित और प्रभावी अभियान चलाया जाए तथा बालू लदे प्रत्येक वाहन के भार और दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित की जाए।सड़क क्षति और राजस्व नुकसान की भी जताई आशंकाट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने कहा कि ओवरलोडिंग का असर केवल परिवहन कारोबार तक सीमित नहीं है। क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले भारी वाहनों से सड़कों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे सड़कें समय से पहले क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन होने की स्थिति में सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बालू मंडी से जुड़े व्यापारियों ने ओवरलोडिंग के मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद प्रशासन और खनन विभाग से प्रभावी कार्रवाई के लिए पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।ALSO READ: BHU में शुरू हुआ रविवासरीय गीता प्रवचन, कुलसचिव बोले- विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ाव जरूरीमिलीभगत के आरोपों की जांच की मांगएसोसिएशन से जुड़े कुछ ऑपरेटरों ने ओवरलोड वाहनों को कथित रूप से पास कराने में बालू माफिया और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसोसिएशन ने प्रशासन से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि आरोप गलत पाए जाएं तो स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुमान सिंह, संरक्षक विजय सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह, राकेश सिंह, नीतेश सिंह, महामंत्री आनंद भूषण सिंह, उपमहामंत्री शुभांशु सिंह, मंत्री मुकुंद सिंह, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अजित कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग सिंह (गुड्डू सिंह), सचिव दीपू यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।