ट्रंप के ग्रीनलैंड की होने लगी सौदेबाजी, पुतिन ने लगाई कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए है. जहां, दुनिया के कूटनीतिक मंच पर ग्रीनलैंड के लिए सौदेबाजी हो रही है. इस घमासान के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप के जख्म और भी गहरे कर दिये हैं, क्योंकि पुतिन ने यूरोप पर तंज कसते हुए कहा कि डेनमार्क ने हमेशा ग्रीनलैंड के साथ सख्ती और बेरहमी से पेश आया है. इतना ही नहीं उन्होंने ट्रंप की चुटकी लेते हुए ग्रीनलैंड की कीमत 23 अरब रुपये लगाई और कहा, इसकी कीमत 200 से 250 मिलियन डॉलर बैठती है. और ये 250 मिलियन डॉलर रुपये में लगभग 23 अरब रुपये ही होते हैं. इसलिए ये रकम एक बिलियन डॉलर से भी कम है. शायद, इतना तो अमेरिका दे ही सकता है.

यूरोपीय देशों से टकराव की मुद्रा में पुतिन
बता दें, यूक्रेन को लेकर यूरोपीय देशों से लंबे समय से टकराव की मुद्रा में रहे पुतिन ने कहा कि, इस आईलैंड की ओनरशिप को लेकर चल रहे विवाद में रूस का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से हमसे जुड़ा हुआ नहीं है. मुझे लगता है कि वे इसे आपस में सुलझा लेंगे." जिस आईलैंड पर कब्जा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इतने बेताब हो चुके है कि किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं., उसकी कीमत मात्र 23 अरब लगाकर पुतिन ने यूरोप को बता दिया है कि अमेरिका के सामने यूरोप का मोलभाव कितना कमजोर है.

यहां तक कि, पुतिन ने बीते 21 जनवरी 2026 को रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक में ग्रीनलैंड पर लंबी बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि यह मुद्दा रूस से कोई सरोकार नहीं रखता है और इसे डेनमार्क और अमेरिका को स्वयं सुलझाना चाहिए.
"ग्रीनलैंड का एरिया 2.166 मिलियन स्क्वायर"
अपने बयानों में पुतिन ने कहा कि 19वीं सदी में यानी कि 1867 में रूस ने अलास्का को यूनाइटेड स्टेट्स को बेच दिया था, और यूनाइटेड स्टेट्स ने इसे हमसे खरीद लिया था. साथ ही कहा कि, "अगर मुझे ठीक से याद है तो अलास्का का एरिया लगभग 1.717 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर है, हो सकता है इससे थोड़ा ज़्यादा. यूनाइटेड स्टेट्स ने अलास्का को हमसे 7.2 मिलियन US डॉलर में खरीदा था. इन सभी दशकों में महंगाई के हिसाब से एडजस्ट करने पर, आज की कीमतों में यह रकम लगभग 158 मिलियन डॉलर होगी.

" अपने बयानों में पुतिन ने यूरोप को ताने मारने में जरा भी पीछे नहीं हटे, उन्होंने कहा, "ग्रीनलैंड का एरिया 2.166 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर से थोड़ा ज़्यादा है." उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड और अलास्का के क्षेत्रफल में लगभग 449-450 हज़ार स्क्वायर किलोमीटर है. अगर हम इसकी तुलना अमेरिका द्वारा अलास्का के लिए चुकाई गई कीमत से करें तो ग्रीनलैंड की कीमत लगभग 200-250 मिलियन डॉलर के बीच होती है.



