Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

डीएम ने 515 करोड़ का चेक उधमियों को सौपा, यूबीआई ने किया कार्यक्रम का आयोजन...

डीएम ने 515 करोड़ का चेक उधमियों को सौपा, यूबीआई ने किया कार्यक्रम का आयोजन...
Jul 24, 2026, 10:53 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जनपद का अग्रणी बैक द्वारा शुक्रवार को रुद्राक्ष कनवेंसन सेंटर, सिगरा में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. डीएम ने 515 करोड़ का चेक उधमियों को सौपा. कार्यक्रम में 300 से भी अधिक ग्राहकों को स्वीकृती पत्र एवं चेक वितरित किए गए. जिलाधिकारी द्वारा इस योंजना में 2000 करोड़ से भी अधिक का ऋण वितरण हेतु आह्वान किया. जिलाधिकारी द्वारा उधमियों को सलाह दी कि वे अभिनव प्रयोग के साथ व्यवसाय को बढ़ाये. उन्होने अग्रणी बैक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम को एक सराहनीय प्रयास बताया.


कार्यक्रम में अनुपम देवा, राष्ट्रीय सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज़ असोशिएशन, विभिन्न बैंको के अंचल प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रमुख, निधि कुमार, संयोजक, एसएलबीसी, लखनऊ, सोनिका राणा, नाबार्ड, राजेश चौधरी, सहायक निदेशक, एमएसएमई, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, जन समर्थ, एनसीजीटीसी एवं 500 से भी अधिक उधमियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की गयी.

अनुपम देवा द्वारा उधमियों को सलाह दी कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए, एवं अग्रणी बैंकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों कि सराहना की.


अंचल प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया टी कामेश्वर राव द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया की जनपद में 515 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा वितरित है. मार्च, 2026 की तिमाही के अधिकतम कार्यशील पूंजी का 20% ऋण सस्ते ब्याज दर पर, बिना किसी प्रभार के 5 वर्षों के लिए एमएसएमई उधमियों को उपलब्ध कराया जा रहा है. योजना अंतर्गत अधिकतम प्रति उधमी ₹100 करोड़ तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. सुश्री निधि कुमार द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में अधिक से अधिक प्रचार करना एवं आम जन को जागरूक करना है. जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा यह पहल एक सकारात्मक कदम है. एनसीजीटीसी के दर्शन द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई एवं जनसमर्थ टीम द्वारा भी प्रति भागिता की गई.


ALSO READ : पुलिस हिरासत में पेशी पर आया चोरी का आरोपी कचहरी से फरार, पुलिसकर्मियों पर एफआईआर...



यूनियन बैंक क्षेत्र प्रमुख, शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह आयोजन वेस्ट एशिया संकट के कारण उद्योग क्षेत्र में उत्पन्न हुए कार्यशेल पूंजी के संकट से उधमियों को बाहर लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा Emergency Credit Line Guarantee स्कीम लायी गयी है. अग्रणी जिला प्रबन्धक अविनाश अग्रवाल ने जनपद के बैंकों कि प्रगति पर प्रकाश डाला एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री नीरज ओझा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में दीपक सिंह, महाप्रन्धक, पीएनबी, भारत भूषण, बैंक ऑफ बड़ौदा, संजीव कुमार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लंका रमेश, केनरा बैंक, एवं अन्य बैंको के कार्यपालक आदि उपस्थित रहे.

बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन और बनारस स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेस किचन में तीन मशीनें अकार्यशील मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की नियमित जांच, जल भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा भोजन और पेयजल में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।ALSO READ : नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पइसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने किचन की सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी।
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।