Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी का बजट पेश, किसानों और बुनकरों के लिए बड़े ऐलान

यूपी का बजट पेश, किसानों और बुनकरों के लिए बड़े ऐलान
Feb 11, 2026, 09:23 AM
|
Posted By Preeti Kumari

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज बुधवार को विधानसभा में अपना 10वां बजट पेश कर दिया है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम पूर्ण बजट पेश हुआ है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में काफी हलचल मची हुई है. देश में आम बजट 2026 पेश होने के बाद 25 करोड़ की जनसंख्या वाले यूपी पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानसभा में बजट पेश किया और कहा, हमारी पिछली और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है.


ग


यहां तक कि, एसडीजी इंडिया इंडेक्‍स में यूपी की रैंकिंग जो वर्ष 2018-2019 में 29 वें स्थान पर थी, जो अब बेहतर होकर साल 2023 से लेकर 2024 में 18 वें स्थान पर आ गई है. इसी के आगे मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि. उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केन्द्र है. देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में होता है. आपको बता दें कि, बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पारंपरिक रूप से भगवान की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद से उन्होंने सदन में राज्य का लेखा-जोखा रखा. माना ये जा रहा है कि, इस बार बजट का आकार 9.5 लाख करोड़ रुपये के करीब हो सकता है, जिसमें निवेश, रोजगार और जनकल्याण पर फोकस देखने को मिला. जो राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश हुआ है.


क


"25 करोड़ प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का बजट"


योगी सरकार का यह बजट महज आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि उत्तर-प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है. इस अहम बजट की पेशकश को योगी सरकार ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का बजट बताया है. पेश हुए इस बजट में सुशासन, विकास और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया. यूपी सरकार की यह कोशिश है कि उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर मिले.


ज


ताकि, युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सके. इतना ही नहीं, सीएम योगी ने बताया कि, पेश हुए 2026 के इस बजट में कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सबसे ऊपर रखा गया है, ये भी उम्मीद है कि सरकार वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद में अच्छी-खासी बढ़ोतरी कर सकती है, साथ ही राज्य के लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान कर सरकार एक बड़े वर्ग को साधने की कोशिश करेगी. युवाओं के लिए स्टार्टअप और औद्योगिक निवेश से जुड़ी कई नई योजनाओं के लिए भी खजाना खोला जा सकता है.


लखनऊ मेट्रो का विस्तार


बता दें, पेश हुए इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लखनऊ मेट्रो के विस्तार और चित्रकूट लिंक परियोजना जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने की तैयारी है, कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों को राहत देने वाले कई अन्य फैसलों पर भी अंतिम मुहर लगने की संभावना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को सर्वसमावेशी बताया है, 2027 के चुनावों को देखते हुए यह बजट योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और भविष्य का खाका खींचने का एक बड़ा जरिया बनेगा, अब देखना यह होगा कि 11 बजे जब वित्त मंत्री अपना पिटारा खोलेंगे, तो उत्तर प्रदेश की जनता की झोली में क्या-क्या आता है.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।