Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी टी20 लीग: 14 अगस्त से लखनऊ में होगा आगाज, प्लेऑफ और फाइनल कानपुर में...

यूपी टी20 लीग: 14 अगस्त से लखनऊ में होगा आगाज, प्लेऑफ और फाइनल कानपुर में...
Jul 18, 2026, 03:26 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: 14 अगस्त से यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन का शुभारंभ लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला काशी रुद्राक्ष और मौजूदा चैंपियन मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जाएगा, जबकि प्लेऑफ्स और फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में संपन्न होगा.


इस बार लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल-हेडर और 8 सिंगल-हेडर मुकाबले शामिल हैं.


पहली बार यूपी टी20 लीग का आयोजन दो शहरों लखनऊ और कानपुर में किया जाएगा।टूर्नामेंट का पहला चरण लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 13 दिनों में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्थानांतरित होगा, जहां शेष 12 मैच आयोजित किए जाएंगे।


यूपी टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि,"यूपी टी20 लीग हर सीजन के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है। इस वर्ष पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन दो अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है, जो लीग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पहला चरण लखनऊ में होगा, जबकि दूसरा चरण, प्लेऑफ और फाइनल कानपुर में आयोजित किए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि, "पिछले कुछ वर्षों में टूर्नामेंट का स्तर काफी बेहतर हुआ है। हमें विश्वास है कि इस सीजन में भी युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा। हम सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रशंसकों को एक और रोमांचक सीजन देखने को मिलेगा.


ALSO READ : पांच दिन में 70 खिलाड़ियों ने सीखे जिमनास्टिक एरोबिक्स के कोड आफ प्वाइंट्स...


नॉकआउट चरण के सभी मुकाबले भी कानपुर में होंगे। क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर 3 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 4 सितंबर को होगा। इसके बाद 6 सितंबर को यूपी टी20 लीग सीजन 4 का फाइनल खेला जाएगा। 15 अगस्त को नोएडा किंग्स का सामना कानपुर सुपरस्टार्स से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स और गौर गोरखपुर लायंस आमने-सामने होंगे। 16 अगस्त को काशी रुद्राक्ष की भिड़ंत कानपुर सुपरस्टार्स से होगी, जबकि शाम के मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स का सामना गौर गोरखपुर लायंस से होगा। 17 अगस्त को नोएडा किंग्स और लखनऊ फाल्कन्स आमने-सामने होंगे, जबकि 18 अगस्त को काशी रुद्राक्ष का मुकाबला गौर गोरखपुर लायंस से होगा। 19 अगस्त को लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 20 अगस्त को डबल-हेडर में पहले मैच में गौर गोरखपुर लायंस का सामना नोएडा किंग्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्रास आमने-सामने होंगे। 21 अगस्त को मेरठ मेवेरिक्स की भिड़ंत नोएडा किंग्स से होगी, जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्स आमने-सामने होंगे। इसके बाद एक और डबल-हेडर में काशी रुद्राक्ष का सामना गौर गोरखपुर लायंस से होगा, जबकि मेरठ मेवेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।कानपुर चरण की शुरुआत 28 अगस्त को काशी रुद्राक्ष और नोएडा किंग्स के मुकाबले से होगी।


दो प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित होने वाले इस सीजन में उत्तर प्रदेश के कई शीर्ष घरेलू क्रिकेटरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। ऐसे में यूपी टी20 लीग 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए पहले से कहीं अधिक रोमांचक होने वाली है.


नागपंचमी पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, नगर आयुक्त ने परखी तैयारियां
नागपंचमी पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, नगर आयुक्त ने परखी तैयारियां
वाराणसी : नागपंचमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जैतपुरा स्थित ऐतिहासिक नागकुआं क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नागरिक सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी न रहे।नगर आयुक्त ने पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने जलकल और सिविल विभाग के जेई को व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने को कहा।ALSO READ: कुत्ता काटने से घायल मासूम से चार दिन बाद मिलने पहुंची प्रो. श्रद्धा, परिजनों के सामने जोड़ा हाथनागकुआं के निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने औसानगंज वार्ड का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई समेत अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागपंचमी के मेला क्षेत्र और आसपास के वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, जलकल विभाग के जेई, सिविल विभाग के जेई, सफाई निरीक्षक अवनीश दुबे समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
कुत्ता काटने से घायल मासूम से चार दिन बाद मिलने पहुंची प्रो. श्रद्धा, परिजनों के सामने जोड़ा हाथ
कुत्ता काटने से घायल मासूम से चार दिन बाद मिलने पहुंची प्रो. श्रद्धा, परिजनों के सामने जोड़ा हाथ
वाराणसीः बीएचयू में पालतू कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल 11 साल के अभिनव से चार दिन बाद रविवार को मिलने प्रो. श्रद्धा सिंह अपने पति के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचीं. उन्होंने बच्चे के माता-पिता से हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में कुत्ता नहीं रखने की बात कही. हालांकि बच्चे के माता-पिता ने उनसे नाराजगी जताई. मां ने तो सीधे सवाल कर दिया कि अब क्यों आईं हैं. पिता ने शिकायत किया कि बच्चा अब भी बोल नहीं पा रहा है.ALSO READ: BHU-ट्रामा सेंटर के केयर टेकर ने प्रभारी पर लगाया आऱोप, गलत रिपोर्ट लिखने से मना करने पर काम से निकालाप्रोफेसर और उनके पति ने कुत्ते के टीकाकरण का कार्ड दिखाया. साथ ही कहा कि भविष्य में कुत्ता घर में नहीं रखने की बात भी कही। बता दें कि बीते 13 अगस्त की सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर में सीनियर नर्सिंग आफिसर प्रेमाराम दोनों बेटों 11 वर्षीय अभिनव और 13 वर्षीय हर्ष के साथ बीएचयू परिसर में मार्निंग वाक पर निकले थे. वापस लौटने के दौरान कुछ दूर निकल चुके बड़े बेटे को लेने के लिए आगे बढ़ गए. वहीं छोटा बेटा परिसर की ही जोधपुर कालोनी स्थित घर की ओर अकेला जाने लगा. इसी दौरान हिंदी विभाग की प्रो. श्रद्धा सिंह के पालतू कुत्ते ने अभिनव पर हमला कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बच्चे को कुत्ते से बचाया. गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. बच्चे को कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से काटा था कि उसके सिर व चेहरे पर 50 टांके लगाने पड़े. वहीं आरोप है कि प्रो. श्रद्धा सिंह बच्चे की मदद करने की बजाय वहां से चली गईं. उन्होंने बच्चे पर कुत्ते द्वारा हमले से भी इनकार किया था. वहीं बीएचयू प्रशासन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था.
BHU-ट्रामा सेंटर के केयर टेकर ने प्रभारी पर लगाया आऱोप, गलत रिपोर्ट लिखने से मना करने पर काम से निकाला
BHU-ट्रामा सेंटर के केयर टेकर ने प्रभारी पर लगाया आऱोप, गलत रिपोर्ट लिखने से मना करने पर काम से निकाला
वाराणसी : बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के नवनियुक्त प्रभारी पर 11 साल से तैनात केयरटेकर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केयर टेकर का आरोप है कि मुझ पर कुछ कर्मचारियों के खिलाफ गलत रिपोर्ट लिखने का दबाव बनाया गया।केयर टेकर ने दावा किया कि दबाव में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद 28 जुलाई को कुलपति से शिकायत की। इसके अगले ही दिन मुझे ट्रॉमा सेंटर आने से रोक दिया गया। उनका कहना है कि उन्हें बिना किसी शोकॉज नोटिस के काम से हटा दिया गया।मामले में केयर टेकर ने कुलपति को ई-मेल के जरिए शिकायत करने के साथ सीएम पोर्टल और श्रम विभाग में भी शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर प्रभारी बदलाव के लिए आए थे, लेकिन उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।ट्रामा सेंटर प्रभारी पर कर्मचारी ने लगाए आरोप।ट्रामा सेंटर प्रभारी पर कर्मचारी ने लगाए आरोप।गलत रिपोर्ट लिखने का दबाव बनाने का आरोपBHU ट्रॉमा सेंटर में 2014 से केयरटेकर के पद पर तैनात सुनील यादव ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है। कहा- 20 जुलाई को नए प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अजीत कुमार के आने के बाद से मुझे परेशान किया जा रहा था।सुनील ने कहा- कुछ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था। लिखना था कि वे समय पर ड्यूटी नहीं आते और काम नहीं करते, जबकि कर्मचारी नियमित रूप से काम कर रहे थे।ALSO READ: बीएचयू शिक्षा संकाय का 109वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गयासुनील यादव BHU ट्रामा सेंटर में साल 2014 से तैनात हैं।सुनील यादव BHU ट्रामा सेंटर में साल 2014 से तैनात हैं।मना किया तो ट्रामा में प्रवेश पर रोक लगा दीसुनील ने बताया कि उन्होंने ऐसा लिखने से इनकार किया तो उन पर दबाव बनाया गया और कहा गया कि वह सौरभ सिंह के आदमी हैं। इसके बाद उन्होंने 28 जुलाई को पत्र के माध्यम से कुलपति से शिकायत की। उनका आरोप है कि 29 जुलाई को जब वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और बताया कि उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।सुनील का कहना है कि उन्हें काम से हटाने से पहले कोई शो-कॉज नोटिस नहीं दिया गया। उन्हें सीधे कहा गया कि वह अगले दिन से काम पर न आएं। उन्होंने इस कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताते हुए मामले में शिकायत की है।सीएम पोर्टल और श्रम विभाग में शिकायतसुनील यादव ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर ई-मेल के जरिए कुलपति से शिकायत की। इसके बाद जनसुनवाई, सीएम पोर्टल और श्रम विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर में वर्चस्व की लड़ाई के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सुनील के मुताबिक, वह 11 साल से काम कर रहे हैं और उन्हें बदले की भावना से हटाया गया है, जिससे उन पर मानसिक दबाव बना हुआ है।सुनील ने दावा किया कि जब उन्होंने कार्रवाई का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि वीसी ने निर्देश दिया है कि जो भी गलत दिखाई दे, उसे हटा दिया जाए।