Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में बनेगा यूपी का पहला खादी प्‍लाजा, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम का निर्णय

वाराणसी में बनेगा यूपी का पहला खादी प्‍लाजा, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम का निर्णय
Jan 09, 2026, 09:23 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : स्‍वदेशी की दिशा में खादी वस्त्र और ग्रामोद्योग की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं. खादी ग्रामोद्योग भी समय के साथ अपने उत्पादों में बदलाव लाते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. पूर्वांचल में खादी की बढ़ती मांग को देखते हुए क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम ने खादी प्लाजा बनाने का निर्णय लिया है, जो उत्तर प्रदेश का पहला खादी प्लाजा होगा.

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम वाराणसी के मंत्री श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के खादी खरीदने के आह्वान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. ताज होटल के सामने मिंट हाउस स्थित खादी भंडार की बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है, जो 2024-25 में 3.28 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है. इस वृद्धि को देखते हुए इसे खादी प्लाजा में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग की बिक्री में करोड़ों की वृद्धि हो सकती है.


ALSO READ : सेवानिवृत बैंक कर्मिंयों की मांगों को लेकर बुलंद की आवाज, सेंट्रल बैंक पर धरना प्रदर्शन


खादी प्लाजा का निर्माण खादी आश्रम के चार मंजिला भवन के 3600 वर्ग फीट क्षेत्र में किया जाएगा. मंत्री द्वारा इसका प्रस्ताव निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग के मंडलीय कार्यालय को सौंपा गया है. निदेशक के आदेश पर सह निदेशक की टीम ने खादी भंडार का भौतिक सत्यापन किया, जिसे व्यवहारिक रूप से सही पाया गया. इसके बाद मंडलीय कार्यालय ने पूरी रिपोर्ट खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मुंबई के निदेशक विपणन को भेज दी है. वहां से अनुमति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


एक ही छत के नीचे खादी और ग्रामोद्योग के विभिन्न उत्पाद


खादी प्लाजा में एक ही छत के नीचे खादी और ग्रामोद्योग के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होंगे. इसमें पुरुषों, महिलाओं और युवाओं के लिए रेडीमेड और ड्रेस मेटेरियल की विस्तृत श्रृंखला होगी. प्लाजा में बंगाल का मटका सिल्क, कटिया सिल्क, गरद सिल्क, बालू चरी, जमदानी साड़ी, प्रिंटेड सिल्क, काटन, फाइन काटन, छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क, कटक साड़ी और कांथा स्टिच, आसाम की अंडी सिल्क, मूंगा, स्कार्फ, चादर, कश्मीर की साल और चादर, गुजरात का पोली काटन, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय ध्वज, मैसूर से अगरबत्ती, परफ्यूम, चंदन माला और लकड़ी, आधुनिक हर्बल सौंदर्य प्रसाधन आदि उपलब्ध होंगे.

इस पहल से न केवल खादी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को भी आर्थिक लाभ होगा. खादी प्लाजा का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह प्लाजा न केवल खादी के उत्पादों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और हस्तशिल्प को भी संरक्षित करेगा.

गंगा में नाव पर नानवेज पार्टी करने वाले पांच आरोपियों को मिली जमानत...
गंगा में नाव पर नानवेज पार्टी करने वाले पांच आरोपियों को मिली जमानत...
वाराणसी : मान मंदिर घाट के पास गंगा में नानवेज पार्टी और शराब पीने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को कोर्ट से राहत मिल गई. कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय की अदालत ने सूजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी, रामनगर, वाराणसी के अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद, बंधा रोड, सूजाबाद, रामनगर निवासी राहुल साहनी को 20-20 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया. अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने पक्ष रखा.प्रकरण के अनुसार पतित पावनी मां गंगा में नानवेज पार्टी और शराब पीने का वीडियो बीते सोमवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद श्रद्धालु नाराज हो उठे. पुलिस की सर्विलांस टीम ने वीडियो देखा तो आनन-फानन में पांच आरोपितों की पहचान कर सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. नाव को भी पुलिस ने सीज कर दिया है. सहायक पुलिस आयुक्त डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो जांच में मान मंदिर घाट पर वना वीडियो छह माह पुराना निकला.ALSO READ : निजी हॉस्पिटल के फर्जी लिंक से 2.67 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी...वीडियो में दिख रहे लोग सूजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी, रामनगर, वाराणसी के अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद, बंधा रोड, सूजाबाद, रामनगर निवासी राहुल साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया. बतादें कि बीते 16 मार्च को गंगा में इसी तरह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था. कोतवाली पुलिस ने दूसरे ही दिन 17 मार्च को 14 मुस्लिम युक्कों को गिरफ्तार किया था. उस मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी.
निजी हॉस्पिटल के फर्जी लिंक से 2.67 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी...
निजी हॉस्पिटल के फर्जी लिंक से 2.67 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी...
वाराणसी : चौबेपुर क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी जोखन सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए जालसाजों ने निजी अस्पताल का नंबर खोजते समय गूगल पर फर्जी लिंक भेजकर उनके भारतीय स्टेट बैंक के दो खातों से चार ट्रांजेक्शन में कुल 2,67,570 रुपये निकाल लिए. पीड़ित जोखन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 जून को उन्होंने एपेक्स हास्पिटल में मरीज की जांच के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए गूगल से प्राप्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. फोन उठाने वाले व्यक्ति ने मरीज का विवरण भरने और मात्र 5 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए एक लिंक भेजा. जोखन सिंह ने कई बार भुगतान का प्रयास किया, लेकिन हर बार ट्रांजेक्शन फेल हो गया.ALSO READ : माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी काशी...इस दौरान उनका मोबाइल फोन गिरकर खराब हो गया, जिसे उन्होंने 11 जून की शाम तक ठीक कराया. इसके ठीक अगले दिन 12 जून की सुबह पौने दस से दस बजे के बीच उनके दोनों SBI खातों से अचानक चार बार में 2,67,570 रुपये कट गए. जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए.पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. चौबेपुर पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है. आरोपियों की पहचान और ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.
माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी काशी...
माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी काशी...
वाराणसी : माहेश्वरी समाज के वंश उत्पत्ति दिवस 'महेश नवमी' के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा दशाश्वमेध घाट से शुरू होकर बाबा विश्वनाथ धाम तक निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विश्वनाथ धाम पहुंचने के बाद बाबा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया. इस दौरान पूरा मार्ग 'हर हर महादेव' तथा 'ओम नमः शिवाय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक केसरिया साड़ियों में और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहने पूरी श्रद्धा के साथ बाबा दरबार की ओर बढ़ते नजर आए.व्यापार को सेवा से जोड़ा: आयुष राज्यमंत्रीकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महेश नवमी केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह उस संकल्प का दिन है जब भगवान शिव ने माहेश्वरी समाज को क्षत्रिय से वैश्य बनाकर व्यापार, दान और धर्म का मार्ग दिखाया था. उन्होंने आगे कहा कि आज काशी की इस पावन धरती पर केसरिया सागर (श्रद्धालुओं की भीड़) को देखकर गर्व की अनुभूति होती है कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा व्यापार को सेवा भावना से जोड़ा है.वरिष्ठ सदस्य नवरतन राठी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा सहित उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल एवं हंसराज विश्वकर्मा सहित कई बड़े राजनेताओं ने समाज को बधाई और अपने शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं.ALSO READ : गंगा आरती में लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को दी गई श्रद्धांजलि...महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में पंडित शंकर महाराज और भागचंद द्वारा भगवान महेश का विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया. इस भव्य कलश शोभायात्रा का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी एवं मंत्री राकेश कछोलिया ने किया. कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष सुशील दमानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और मीडिया प्रमुख गौरव राठी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया. इस महोत्सव में दीपक माहेश्वरी, शंकरलाल सोमानी, मांगीलाल सारड़ा, लाला चांडक, राजेश धूत, गिरिराज कोठारी, डा. वेणुगोपाल झंवर, धीरज मल आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.