Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी का फिर बदला मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश

वाराणसी का फिर बदला मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश
Apr 03, 2026, 06:39 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: आज वाराणसी में मौसम का हाल काफी सुहाना है, जहां पर्यटकों को बड़ा ही आनंद आ रहा है. भोले की काशी नगर में आज 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:47 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:14 PM बजे होगा. नमी का स्तर 16 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1009 के स्तर पर है. वहीं, काशी का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बीते गुरुवार को इस सीजन की सबसे तीखी धूप देखने को मिली. इससे 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा हल्की लू जैसा महसूस हुआ, जिससे लोगों को थोड़ी दिक्कतें भी हुई.


l


बारिश का यलो अलर्ट जारी


वहीं मौसम विभाग ने आगामी 5 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है. बिजली चमकने और गरजने के साथ पूरे दिन एक या दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है, यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल से पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं, जो 8 अप्रैल तक जारी रह सकते हैं. इससे तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है.


k


जानें यूपी में बदलते मौसम का हाल


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम में का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है. चिलचिलाती धूप ने हर किसी को अपने ताप से तंग करते हुए काफी हद तक गर्मी का महसूस कराया. इस बदलते मौसम के चलते अब काले बादलों ने भी अपनी दस्तक यूपी के अलग-अलग शहरों में देनी शुरू कर दी है, जो पानी के रूप में ऑफत बनकर बरसेंगे. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है. जिसमें आज से पश्चिमी यूपी में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा. इस दौरान कई जिलों में तापमान में काफी हद तक गिरावट देखने को मिलेगी.


इन जिलों में होगी झमाझम बारिश


राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, 3 अप्रैल को यूपी के पश्चिमी संभाग के करीब 20 जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं और बारिशों की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं पूर्वी यूपी में आज मौसम पूरी तरह से सामान्य रहने वाला है. कल यानि 4 अप्रैल 2026 को प्रदेश के दोनों ही संभाग में मौसम का रूख जबरदस्त बदलता नजर आने वाला है. ऐसे में करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.


k


यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, तेज आंधी संग जमकर बरसेंगे बदरा


कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है. जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, लंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर,अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.


लखनऊ में आसमान होगा साफ


मौसम विभाग ने बताया कि, लखनऊ में आसमान पूरी तरह साफ होगा. इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. अगले 24 घण्टे बाद इसमें थोड़ी कमी भी देखने को मिलेगी.


k


नोएडामें बारिश की संभावना


आज दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इस दौरान यहां हल्की बारिश की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बारिश के साथ यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.


j


24 घण्टे बाद तापमान में आएगी गिरावट


बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 24 से 48 घण्टे में बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिलेगी.

यूपी कॉलेज में छात्रों का धरना समाप्‍त, DM कमेटी करेगी सूर्य प्रताप हत्‍या की जांच
यूपी कॉलेज में छात्रों का धरना समाप्‍त, DM कमेटी करेगी सूर्य प्रताप हत्‍या की जांच
वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में बीते 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद प्राचार्य पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर छात्रों का पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था. इस बीच गुरुवार की देर रात्रि उदय प्रताप कालेज के प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह के आश्वासन के पश्चात छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया. छात्र नेता प्रतीक उपाध्याय ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह ,एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना द्वारा गुरुवार की देर रात दिए गए आश्वासन के पश्चात हम लोग अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर रहे हैं.हत्याकांड मामले में छात्रों को मिला जांच का आश्वासन छात्र नेता ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सिंह द्वारा हम सभी छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा चार सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी. इस दौरान करीब एक सप्ताह तक प्राचार्य अवकाश पर हैं. प्राथमिकता के आधार पर हम लोगों की मांग मान ली गई इसलिए हम लोग अपना धरना स्थगित कर रहे हैं. इस मौके पर छात्र नेता सुधीर सिंह ,शिवम सिंह, मनीष सिंह, अंशु, विवेक समेत कई छात्र मौजूद रहे.यह भी पढ़ें: वाराणसी में IPL सट्टेबाज गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी हुए गिरफ्तारबता दें कि 20 मार्च को यूपी कालेज परिसर में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्‍य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार किया था जबकि एक अन्‍य आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था. हत्‍या के विरोध में और विभिन्‍न मांग को लेकर कालेज के छात्र आंदाेलन रत थे. घटना को लेकर कालेज परिसर में जमकर बवाल हुआ था.
वाराणसी में तीन नई टाउनशीप बनाएगा विकास प्राधिकरण, करोड़ों रुपये का बजट प्रावधान
वाराणसी में तीन नई टाउनशीप बनाएगा विकास प्राधिकरण, करोड़ों रुपये का बजट प्रावधान
वाराणसी: जिले के मढ़नी, गंजारी और कल्लीपुर में वाराणसी विकास प्राधिकरण तीन नई टाउनशिप विकसित करेगा. इसके लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है. इससे प्रमुख आवासीय एवं समेकित विकास योजनाओं को गति मिलेगी. वीडीए की ओर से वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2,866.20 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट पारित किया गया है. प्रस्तावित बजट शासन को भेजा गया है. इसी महीने होने वाली बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी. वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार परिचालन से 2,070.61 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 448 प्रतिशत अधिक है. इसी प्रकार, 2,069.07 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है, जो विगत वर्ष की तुलना में लगभग 343 प्रतिशत अधिक है.अफसरों ने शासन को भेजी रिपोर्टबोरा ने बताया कि वीडीए की स्थापना 19 अगस्त 1974 को वाराणसी के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से की गई थी. प्रारंभ में इसका अधिकार क्षेत्र लगभग 793 वर्ग किलोमीटर था, जिसमें महापालिका क्षेत्र सहित 635 गांव शामिल थे. वर्ष 2024 में नगर क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिलने के बाद 215 नए राजस्व ग्रामों को भी वीडीए के विकास क्षेत्र में सम्मिलित किया गया. इसके फलस्वरूप वर्तमान में इसका कुल विकास क्षेत्र बढ़कर 1,073 वर्ग किलोमीटर हो गया है. वीडीए का कार्यक्षेत्र पवित्र गंगा नदी के दोनों किनारों पर विस्तृत है, जो इसे भौगोलिक और प्रशासनिक रूप से दो भागों में विभाजित करता है. प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सतत, संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है.शहर के नियोजित विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगावित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राधिकरण के स्वीकृत पुनरीक्षित बजट में लगभग 378 करोड़ की आय तथा 467.50 करोड़ के व्यय का प्रावधान किया गया था. वर्तमान में वीडीए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत चार बड़ी आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि अवाप्ति एवं परियोजना विकास की कार्यवाही कर रहा है.यह भी पढ़ें: वाराणसी में एयर शो की तैयारी, एयरपोर्ट और CISF अधिकारियों ने किया मंथनबजट शहर के नियोजित विकास को देगी नई दिशा : यह बजट वाराणसी के तेजी से हो रहे शहरी विस्तार, नई आवासीय टाउनशिप, संस्थागत विकास तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा. वीडीए की ओर से प्रस्तावित यह बजट आने वाले समय में शहर के नियोजित विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा. वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर के समग्र विकास का प्रमुख स्तंभ है और इसकी योजनाबद्ध गतिविधियां वाराणसी को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और समृद्ध शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
वाराणसी में एयर शो की तैयारी, एयरपोर्ट और CISF अधिकारियों ने किया मंथन
वाराणसी में एयर शो की तैयारी, एयरपोर्ट और CISF अधिकारियों ने किया मंथन
वाराणसी: जिले में एयर शो की तैयारी है. प्रयागराज के बाद वाराणसी को यह मौका मिलने वाला है. इसके लिए कवायद चल रही है. आगामी 8 अक्‍टूबर को वायुसेना दिवस के मौके पर यह शो कराने की योजना है. हालांकि अभी स्थान चिह्नित नहीं है. इसके लिए बीते बुधवार को बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयरपोर्ट के अधिकारियों संग एयरफोर्स और सीआईएसएफ ने बैठक कर मंथन किया. वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का विस्तार किया जा रहा है. विस्तार के बाद यह एयरपोर्ट पूरे पूर्वांचल का सबसे बड़ा, सबसे आधुनिक, सबसे अलौकिक और सबसे अद्भुत रूप के लिए जाना जाएगा. इस बार वायुसेना दिवस के मौके पर एयर शो कराने पर मंथन हो रहा है.शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन एयर शो में भारतीय वायुसेना के जांबाज साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन होगा. इसमें सेना के घातक लड़ाकू विमानों की गर्जन लोगों को सुनाई देगी. शो करीब ढाई घंटे का हो सकता है. इसमें बड़ी संख्या में लोग भी भाग लेंगे। बड़ी भीड़ के लिए एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार नहीं है. इसे देखते हुए एयरफोर्स के अधिकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों संग मंथन कर रहे हैं. एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जा रहा है. निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है. एयर शो में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे. ऐसे में अगर शो की पुष्टि होती है तो उतनी भीड़ के लिए एयरपोर्ट को तैयार कराना होगा या फिर कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था देखी जाएगी.यह भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में वाराणसी डाक परिक्षेत्र के प्रथम नेक्स्ट जेनरेशन डाकघर का उद्घाटन, मिलेगी ये सहूलियतप्रयागराज में एयर शो समय-समय पर भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है. वायु सेना दिवस पर 8 अक्‍टूबर 2023 को प्रयागराज में परेड और एयर शो हुआ था. एयर डिस्प्ले संगम क्षेत्र के ऊपर हुआ और परेड बमरौली एयरफोर्स स्टेशन में हुई. इसमें राफेल, सुखोई, तेजस, हेलिकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट विमान आदि ने प्रदर्शन किया था. इस साल माघ मेले के आखिरी दिन भी एयर शो का अयोजन किया गया था.