वाराणसी के ट्रांसपोर्टरों ने एक जून से बढ़ाया माल भाड़ा

Theft worth lakhs from dry fruit warehouse in Varanasi, police engaged in investigation
वाराणसी: उत्तर-प्रदेश के वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की आज हुई सार्वजनिक बैठक में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माल ढुलाई के भाड़े में 20% की वृद्धि की जाएगी. यह वृद्धि 1 जून 2026 से लागू होगी. बैठक की अध्यक्षता रविंद्र कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर महामंत्री अभिषेक कुमार मिश्रा सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य और कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ईंधन की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ईंधन की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण मालवाहक वाहनों का संचालन घाटे में चल रहा है. पूर्वांचल के सभी जिलों में वाराणसी की किराना मंडी और अन्य थोक मंडियों से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर माल की ढुलाई होती है. संचालन लागत को देखते हुए मजबूरन भाड़े में 20% की वृद्धि का निर्णय लिया गया है. उन्होंने व्यापारी बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा की.

Also Read: वाराणसी के ड्राईफ्रूट गोदाम में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
महामंत्री अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दरें 1 जून से वाराणसी से पूर्वांचल के सभी जिलों - गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र सहित समस्त क्षेत्रों में भेजे जाने वाले माल पर लागू होंगी. संशोधित भाड़ा सूची 30 मई तक सभी ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर उपलब्ध करा दी जाएगी.



