Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में कांग्रेसियों को PMO जाने से रोका, सौंपा ज्ञापन

वाराणसी में कांग्रेसियों को PMO जाने से रोका, सौंपा ज्ञापन
Feb 28, 2026, 10:46 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: “पीएम कॉम्प्रोमाइज” कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले दिनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय का घेराव करने के लिए पैदल मार्च निकालने की कोशिश कर रहे महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस शनिवार 28 फरवरी को बलपूर्वक रोक दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा कर रहे थे. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए हाथों में तख्तियां और संविधान की प्रस्तावना लेकर शामिल हुए. मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय के नीचे भारी पुलिस बल तैनात कर प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से बलपूर्वक रोक दिया गया. प्रशासन द्वारा आगे बढ़ने की अनुमति न दिए जाने पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन वहीं पर अधिकृत अधिकारी को सौंपा गया.


hj


कार्रवाई लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से निकाले जा रहे मार्च को रोकना सरकार की असहिष्णु मानसिकता को दर्शाता है. यह कार्रवाई लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है. विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास देश के युवाओं को स्वीकार नहीं है. कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है. जब भी सरकार ने अन्यायपूर्ण कदम उठाए हैं, कांग्रेस ने जनता की आवाज बनकर संघर्ष किया है. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को जेल भेजना लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है.


लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध युवाओं का मौलिक अधिकार


महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना युवाओं का मौलिक अधिकार है, जिसे संविधान ने प्रदत्त किया है. एआई समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरी शालीनता और लोकतांत्रिक दायरे में रहते हुए अपनी मांगों और चिंताओं को रखा था. इसके बावजूद सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.


j


आज का मार्च युवाओं की आवाज को दबाने के विरुद्ध था. सरकार यह समझ ले कि पुलिसिया शक्ति के दम पर विचारों को कैद नहीं किया जा सकता. जब हमें प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय तक जाने से रोका गया, तब हमने लोकतांत्रिक परंपरा निभाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की. कहा कि यदि दमनात्मक रवैया बंद नहीं हुआ और गिरफ्तार साथियों को अविलंब रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.


विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे , महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , मयंक चौबे , ओम शुक्ला , अनुपम राय , धीरज सोनकर , मो जिशान,विनीत चौबे , महेश चौबे , अरुणेश सिंह , अनिल चौधरी ,किशन यादव , ऋषभ दुबे , मुरारी पांडेय ,अनिल पटेल , प्रमोद यादव ,अभिषेक पटेल आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति रहे.

शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगे
शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगे
वाराणसी : आईआईटी बीएचयू से बीते 40 साल में निकलीं 200 से ज्यादा तकनीकी प्रतिभाएं अब करोड़पति और अरबपति हैं. ये सभी अगले महीने अमेरिका की विंड सिटी शिकागो में एक साथ होंगे. वहां भारत को एआई लीडर बनाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा. शिकागो सम्मेलन में एआई, रक्षा, तकनीक, कारोबार और उद्योगों का भी संगम होगा. शिकागो के द वेस्टइन शिकागो लोंबार्ड में पांच और छह सितंबर को ग्लोबल एलुमनी मीट-2026 होना है. करीब 900 अरब डॉलर के मालिक जीस्केलर के संस्थापक जय चौधरी के साथ 40 साल पुराने बैच के 200 से ज्यादा पूर्व छात्र एक मंच पर मंथन करेंगे.जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे. वे पहले दिन पांच सितंबर को चाय पर चर्चा करेंगे. इन्होंने आईआईटी बीएचयू से 1979 बैच में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था. 12,500 करोड़ संपत्ति वाले पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा और टेस्ला के सीएफओ दीपक आहूजा भी इस सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. सम्मेलन का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग में नेतृत्व और कुछ नया निर्माण करने को लेकर है. इसके अलावा मशीन लर्निंग, डिजिटल रिसर्च और बदलती तकनीक पर भी सम्मेलन में कई एकेडमिक और व्यवसायिक प्रस्ताव तैयार होंगे.एआई युग में कंपनियों का उदय, कटिंग एज एआई पैनल, एआई और मानव क्षमता के सत्र होंगे. स्टैंप अप कॉमेडी भी होगी. आईआईटी बीएचयू में डीन (पुरा छात्र एवं संसाधन) प्रो. हीरालाल प्रामाणिक ने बताया कि देश एआई के मामले में अग्रणी रहे, इस पर मंथन किया जाएगा. व्यवसायियों और वैज्ञानिक मेहमानों की सूची लगातार अपडेट हो रही है. हिस्सेदारी करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आईआईटी से निकलकर दुनिया भर में अपने कारोबार और तकनीक जगत में कुछ नया मुकाम पा चुके दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. जीस्केलर के संस्थापक और चेयरमैन जय चौधरी 1980 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र रहे. उन्होंने एयर डिफेंस, सिफर ट्रस्ट, कोर हार्बर और सिक्योर आई जैसी कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया है. पूर्व छात्रों का नेटवर्क उभरती तकनीक से संस्थान के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों को रूबरू कराएगा. क्लाउड, माइक्रोसर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. तकनीकी बदलावों के साथ उद्योग और कारोबार पर उसके प्रभाव को लेकर भी मंथन होगा.ALSO READ: बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसरइन पुरा छात्रों की सूची तैयारमाई कर्मा के फाउंडर उज्ज नाथ, पोर्टवॉक्स के सीईओ मुरली थिरुमाले, शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रदीप चिंतागुता, सिलिकॉन वैली क्वाड के फाउंडर मैनेजिंग पार्टनर बीवी जगदीश, अफर्मा कैपिटल के सीईओ नयनेश जयसिंह, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के अरविंद गुप्ता, मोबाइल फोर्स के सीईओ जगदीश भंडोल और रोबोटिक्स के फाउंडर सौरभ चंद्रा आदि शामिल होंगे.
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दे रहा था.करीब 400 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने विद्यालय परिसर का चक्रमण किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’, ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘सरदार भगत सिंह अमर रहें’ और ‘मैडम भीखाजी कामा अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए. नारों की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी बढ़ावा दिया गया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा.तिरंगा यात्रा का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक चंद्र मोहन यादव ने किया. यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश दिया.ALSO READ : खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटीबरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और मजबूत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बरेका परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में खेत की ओर निकली एक महिला का शव बुधवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई, क्योंकि मृतका गांव की बुजुर्ग महिला निकली, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन इसी बीच किसी ग्रामीण ने स्थानीय चौकी पर इसकी सूचना दी. सूचना के बाद चौकी इंचार्ज पवन राय मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी शीला देवी पति भैया लाल प्रतिदिन की तरह सुबह घर से खेत की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. इस बीच जब ग्रामीण नदी किनारे गए तो उन्होंने शव को पानी में उतराया देखा. तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे कब्जे में लिया. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है.ALSO READ : आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्पवरुणा नदी में युवक डूबा, तलाश जारीशिवपुर के पिसौर में राम-जानकी मंदिर के पास मंगलवार शाम वरुणा नदी में नहाने गया जहांगीर गहरे पानी में जाने से डूब गया. पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली. एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. जहांगीर मंगलवार शाम पांच बजे नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पास में मछली पकड़ रहे एक ग्रामीण ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और गांव के लोगों को सूचना दी. डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई. जहांगीर सैलून में काम करता है. पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है.