वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्मयात्रा में विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिल

Buddha's ashes will be seen in Varanasi, foreign followers will also participate in the Dhamma Yatra.
वाराणसी: भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में स्थित भगवान बुद्ध की 2570 वीं जयंती बैशाख बुद्ध पूर्णिमा एक मई को मनाई जाएगी. विभिन्न बौद्ध मंदिर में होंगे विविध अनुष्ठान होंगे. इसके लिए मंदिर को पंच शील झंडों व बिजली के रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है. इस सम्बंध में धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा एक मई को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में सुबह 6 30 बजे से 11 बजे तक भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेष को दर्शन के लिए रखा जाएगा. अपराह्न तीन बजे कचहरी से सारनाथ तक धम्म यात्रा निकलेगी. मूलगंध कुटी विहार परिसर में दोपहर 12 बजे से तीन बजे धम्म सभा व संस्कृति कार्यक्रम,शाम 6 बजे से धम्मदेशना होगा.

बौद्ध मंदिर को 5000 दीपों को जलाया जाएगा
भिक्षु चंदिमा ने बताया कि एक मई को सुबह 10 बजे से अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान एंव महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के सयुक्त तत्वावधान में धम्म देशना व ध्यान साधना किया जाएगा. शाम 4 बजे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में धम्म सभा व शाम 5 30 बजे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर को 5000 दीपों को जलाया जाएगा. भिक्षु चंदिमा ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा पर आने वाले बौद्ध अनुयायियों की सुविधा के लिए मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा.

Also Read: आंधी-बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, मलबे के नीचे दबे कई मजदूर
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर यहां आने वाले लगभग 70 हजार बौद्ध अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा केदिन आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए महाबोधि सोसाइटी कार्यालय के पास सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भोजन दान चलेगा. इस अवसर पर श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,सहित अन्य जगहों से लगभग 70 हजार बौद्ध अनुयायी पहुचेंगे.




