वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश

वाराणसी : मिर्जामुराद गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सोमवार की सुबह भव्य तिरंगा यात्रा बड़ी संख्या में निकाला गया।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया।यात्रा महाविद्यालय से निकलकर करीब 3 किलोमीटर तक मिर्जामुराद बाजार, राने चट्टी होते हुए पुनः महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुआ।इस दौरान इस दौरान छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाती चल रही थीं।डीजे पर देश भक्ति और भक्ति गीते बजते रहे, जिससे पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया।भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहां की ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और एकता का भाव जगाती हैं। उन्होंने छात्राओं के जोश और समर्पण की सराहना किया।इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह 'वीरू', वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, योगेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', अमित पटेल 'रिंकू', राकेश पटेल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्राएं मौजूद रही।
ALSO READ : काशी में सावन पर हाइटेक तैयारियां, डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परखी सुरक्षा व्यवस्था...
सुरक्षा को लेकर मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा, एसआई पवन यादव समेत अन्य फोर्स यात्रा में मौजूद रहे।



