वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Unique story of husband, wife and 'that' in Varanasi, accused lover arrested
वाराणसी: शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में सिगरा पुलिस ने आरोपी को मालगोदाम रोड के पास से गिरफ्तार किया. उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. आरोपी की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के मछरहट्टा निवासी 26 वर्षीय संदीप मौर्या के रूप में हुई है.

जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि पीड़िता भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा की रहने वाली है. उसकी मुलाकात कुछ समय पहले ही आरोपी संदीप मौर्या से गुरुधाम, दुर्गाकुंड इलाके में हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बातचीत शुरू हो गई. युवती ने आरोप लगाया कि युवक शादी का भरोसा देकर मलदहिया स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान वह युवती से शादी करने की बात कहता रहा.

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली. इसी बीच उसकी शादी फरवरी माह में राहुल जायसवाल निवासी पियरी के साथ हुई. जब मार्च में पीड़िता के पति को पता चला की उसकी पत्नी गर्भवती है तब पीड़िता को अपने घर रखने से इनकार कर दिया.

Also Read: पॉक्सो मामले में आरोपिता की जगह बहन कोर्ट में हुई पेश, जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद पीड़िता आरोपी युवक के पास पहुंची और शादी की बात कही, लेकिन उसने भी शादी करने से मना कर दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.



