वाराणसी में सियासी पारा हाई, जगह जगह फूंके गए राहुल और अध्यक्ष अजय राय के पुतले

Political temperatures soar in Varanasi, with effigies of Rahul Gandhi and party president Ajay Rai burned at various places.
वाराणसी: पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर इन दिनों वाराणसी में सियासी पारा चढा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी ओर कांग्रेस समर्थकों में छिडे रार के बीच शुक्रवार को शहर में जगह जगह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन करने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा. मंडुआडीह स्थित बनारस रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अजय राय का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पार्षद रविन्द्र सोनकर और पार्षद राजेश कनौजिया, भाजयुमो जिलामहामंत्री राकेश राजभर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर सनातन धर्म का अपमान करने और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया.

‘राहुल गांधी माफी मांगो’
भाजयुमो जिलामहामंत्री राकेश राजभर और स्थानीय भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में बनारस स्टेशन के सेकेंड एंट्री के सामने इकट्ठा हुए. कार्यकर्ताओं के हाथों में राहुल गांधी और अजय राय के चेहरे वाले पुतले थे. ‘राहुल गांधी माफी मांगो’, ‘अजय राय होश में आओ’, ‘सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला आग के हवाले कर दिया. पुतला दहन की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के दारोगा विवेक कुमार सिंह ने रोका और वीडियो बनाने लगे बोले कि यह रेलवे का परिसर है बिना अनुमति के यहां पुतला दहन नहीं होने देंगे. जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आरपीएफ में विवाद हो गया.

बृजेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद
हालांकि उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला को सड़क उस पार फूक दिया. इस दौरान रोहनिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, राजबहादुर राजभर, विनय रत्ना, अनिल सेठ, आकाश सोनकर, संदीप केसरी, रवि गुप्ता, भावेश बरनवाल, नीलमणि पटेल, तूफानी राजभर, आनंद राजभर, सुजीत पटेल, बृजेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Also Read: BHU की मेस व्यवस्था पर फिर सवाल, छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बढ़ा आक्रोश
वहीं, दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के चितरंजन पार्क के पास डा श्याम प्रसाद मुखर्जी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गलत शब्दों का इस्तेमाल अजय राय द्वारा किए जाने पर पुतला दहन किया. इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सोम नाथ यादव, विजय द्विवेदी, पार्षद राम गोपाल वर्मा, पार्षद चन्द्र नाथ मुखर्जी, तन्ना साहनी, मनोज मिश्रा, हरी केशरी, रीना पात्रों सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे. रामनगर भाजपा मंडल रामनगर द्वारा आज मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में सुबह 9 बजे रामनगर चौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किया गया.



