Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी नगर निगम अब AI से पकड़ेगा अवैध विज्ञापन, मेयर करेंगे एआई वाहन का शुभारंभ

वाराणसी नगर निगम अब AI से पकड़ेगा अवैध विज्ञापन, मेयर करेंगे एआई वाहन का शुभारंभ
Sep 04, 2025, 03:50 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: वाराणसी नगर निगम अब विज्ञापन विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल करने जा रहा है। अवैध विज्ञापनों से होने वाली राजस्व हानि को रोकने के लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। महापौर अशोक कुमार तिवारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से विशेष एआई वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


कैसे करेगा काम एआई वाहन


इस कार्य के लिए नगर निगम ने स्काईसाइन नामक संस्था का चयन किया है। संस्था द्वारा एक छोटा लेकिन तकनीकी रूप से लैस वाहन तैयार किया गया है। यह वाहन पूरे शहर में घूमकर लगे विज्ञापनों का सर्वे करेगा।


वाहन में लगे सेंसर अवैध और अधिकृत दोनों प्रकार के विज्ञापनों का डेटा इकट्ठा करेंगे। यह डेटा कंप्यूटर सिस्टम पर दर्ज कर मिलान किया जाएगा कि कौन-सा विज्ञापन नगर निगम से अनुमति प्राप्त है और कौन-सा बिना अनुमति व राजस्व दिए लगाया गया है।


हर तीन महीने होगा सर्वे, बढ़ेगी नगर निगम की आय


निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह एआई वाहन हर तीन महीने में पूरे शहर का सर्वे करेगा। सर्वे के दौरान अवैध विज्ञापनों की पहचान कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

इससे न केवल अवैध विज्ञापनों पर रोक लगेगी बल्कि नगर निगम की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। फिलहाल, अवैध विज्ञापनों से हर महीने लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।


स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदान
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदान
वाराणसी : स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक दो घंटे में शिक्षक एमएलसी सीट पर 19.13 फीसदी और स्नातक एमएलसी सीट पर 10.12 फीसदी मतदान हुआ है. शुरुआती तीन घंटे में शिक्षक सीट पर मतदान प्रतिशत स्नातक की तुलना में अधिक रहा. सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे. आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया.बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी. जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 74,840 मतदाता 21 मतदान केंद्रों पर 102 बूथों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं. स्नातक के 73 मूल बूथों के साथ आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं. मतदान शाम चार बजे तक होगा.स्नातक के लिए 81 बूथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां 73 मूल मतदेय स्थलों के अलावा आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं. इस तरह स्नातक चुनाव के लिए कुल 81 बूथों पर मतदान किया जा रहा है. अंतिम सूची में 41,451 पुरुष और 25,501 महिला मतदाता दर्ज हैं. जिला प्रशासन की बूथवार सूची में बड़ागांव, पिंडरा, चोलापुर, हरहुआ, चिरईगांव, सेवापुरी, पिसनहरिया, भोजूबीर, नदेसर, लहुराबीर, ककरमत्ता, मैदागिन और गायघाट समेत अलग-अलग क्षेत्रों के मतदान स्थल शामिल हैं.शिक्षक चुनाव में 21 बूथशिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं. इनमें 5,159 पुरुष और 2,729 महिला मतदाता हैं. इस चुनाव के लिए जिले में 21 मतदान केंद्र और 21 बूथ निर्धारित किए गए हैं. बड़ागांव, सेवापुरी, पिंडरा, चोलापुर, हरहुआ, चिरईगांव, विद्यापीठ, आराजी लाइन, पिसनहरिया, भोजूबीर, नदेसर, लहुराबीर, मैदागिन, गायघाट, लहरतारा, रामनगर, कबीरचौरा, रामापुरा, रविंद्रपुरी, पांडेय हवेली और ककरमत्ता में मतदान हो रहा है.स्नातक में 24, शिक्षक में 10 प्रत्याशीवाराणसी खंड में स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं. स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी हैं. स्नातक में सपा के निर्वतमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के बीच मुकाबला प्रमुख माना जा रहा है.आठ जिलों में 3.23 लाख से ज्यादा मतदातावाराणसी खंड का चुनाव सिर्फ वाराणसी जिले तक सीमित नहीं है. इसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं. पूरे निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के करीब 2.88 लाख और शिक्षक के करीब 34,900 मतदाता हैं. आठ जिलों में स्नातक के 257 और शिक्षक के 122 बूथ बनाए गए हैं. कुल मिलाकर करीब 3.23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.ALSO READ: घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पारवरीयता के आधार पर मतदानएमएलसी चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह प्रत्याशी के सामने मुहर नहीं लगानी होगी. मतदाता को मतपत्र पर अपनी पहली पसंद के प्रत्याशी के सामने ‘1’ लिखना होगा. इसके बाद वह दूसरी, तीसरी और अन्य वरीयताएं भी क्रमवार दर्ज कर सकता है. इसके लिए मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होगा. किसी प्रत्याशी के सामने एक से अधिक अंक लिखने या एक ही अंक को दो प्रत्याशियों के सामने लिखने पर मतपत्र अमान्य हो सकता है.
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये मूल्‍य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि चोरी के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, छितौनी निवासी आशीष शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ रात करीब 12 बजे सो गए थे. आशीष के मुताबिक, रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उनकी छोटी बच्ची जागी थी, तब तक चोरी नहीं हुई थी. उनका अनुमान है कि रात एक से दो बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोर उनके कमरे में रखी अलमारी खंगालकर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए.ALSO READ: एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पतालआशीष शर्मा अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सोए हुए थे. इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक नहीं लगी. चोर मकान में किधर से दाखिल हुए, इसकी जानकारी पीड़ित को भी नहीं है. सुबह करीब पांच बजे उठने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की. घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर भय व्‍याप्‍त है.
एयर शो के दौरान कई बीमार,  एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
वाराणसी : वायु सेना द्वारा आयोजित हवाई प्रदर्शन देखने के लिए गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पहुंचे दर्शकों को आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एवं 108 एंबुलेंस सेवा मुस्तैद रहीं।108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को एयर शो के दौरान विभिन्न घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्वस्थ हुए चार व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी पहुंचाया गया। इनमें निर्मल देव (25 वर्ष), केदारघाट; संजय प्रजापति (35 वर्ष), गोदौलिया; विकास प्रजापति (22 वर्ष), गोदौलिया तथा मनीष सिंह (50 वर्ष), राजघाट शामिल हैं। चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात आकस्मिक चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।इनमें से केरल से वाराणसी भ्रमण पर आए एक दर्शक गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से एसएसपीजी चिकित्सालय भेजा गया। इसी क्रम में राजघाट पर एरियल शो देखने आए एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने आवश्यक दवा एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा।ALSO READ: BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई है। आपात स्थिति में त्वरित उपचार एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा तथा मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को समयबद्ध एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।