वर्षों की मेहनत पर फिरा पानी, नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा

Years of hard work go to waste, students erupt in anger after NEET exam cancellation
सालों साल किए गए मेहनत पर पल भर में पानी फिर जाना कोई मामूली बात नहीं, बल्कि ये उन छात्रों की जिंदगी और सपना है जिसे चकनाचूर कर दिया गया है. नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया गया है, जो बीते 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने के साथ-साथ परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर फिर से आयोजित कराने का फैसला लिया है. ये निर्णय भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने इस तरह का बड़ा कदम उठाया है. जहां उनका कहना है कि, इस परीक्षा के रद्द होने से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, इस परीक्षा को दुबारा से देने के लिए किसी भी छात्रों को ना ही रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत है और न ही फिर से एग्जाम फीस देने की. ऐसी किसी भी प्रक्रिया को पूरी नहीं करनी है.

आरोपों की जांच की जा सके
वहीं इस मामले पर भारत सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो यानि (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि आरोपों की जांच की जा सके. एनटीए ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगा. वहीं, फिर से एग्जाम देने वाले छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्त एग्जाम फीस भी नहीं ली जाएगी. इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा एनटीए के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके फिर आयोजित की जाएगी. फिर से आयोजित परीक्षा की तिथियों और पुनः जारी किए गए प्रवेश पत्र की अनुसूची सहित आगे की सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी.

अफवाह भरी खबरों पर ना दें ध्यान
हालांकि, एजेंसी इस बात को बखूबी जानती हैं कि परीक्षा दोबारा आयोजित करना, उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और महत्वपूर्ण असुविधा होगी. NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है. यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि इसका विकल्प उस भरोसे को अधिक और स्थायी नुकसान पहुंचा सकता था. मई 2026 चक्र के लिए पंजीकरण डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्रों को पुन: परीक्षा के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा और परीक्षा NTA के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित की जाएगी. फिर से NEET परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड के शेड्यूल सहित आगे की सभी सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें, और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह भरी खबरों पर जरा भी ध्यान न देने की अपील भी की है.
नीट परीक्षा रद्द होने से छात्रों में नाराजगी
वहीं, नीट परीक्षा रद्द होने से छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है. जहां छात्रों का कहना है कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने उनकी मेहनत, समय और परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला है, कई छात्रों ने एनटीए और सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा कराने की मांग भी की है, कुछ छात्रों का ये कहना है कि, पेपर रद्द करना कोई छोटी-मोटी बात नहीं होती है, क्योंकि सालों-साल नीट परीक्षा के लिए हर छात्र मेहनत करता है ताकि वो अपनी भविष्य बना सकें, ऐसे में पेपर रद्द होने से उनका वो हौसला टूट जाता है जो पेपर की तैयारी के लिए बना होता है. छात्रों का ये हौसला उन्हें बुलंदियों की ऊंचाईयों को छूने में मदद करता है जिसे आज की सरकार को जरा फर्क नहीं पड़ता है.
यह भी पढ़ें: वाराणसी की दालमंडी में 17 नए भवन ध्वस्त, मदरसे पर भी चला हथौड़ा



