Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

विदाई कराई तो कर दूंगी नीले ड्रम जैसा कांड, पत्‍नी की धमकी पर FIR दर्ज

विदाई कराई तो कर दूंगी नीले ड्रम जैसा कांड, पत्‍नी की धमकी पर FIR दर्ज
Mar 09, 2026, 08:00 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के डुमरांव बाग निवासी डाक्टर गौरव सिंह ने अपनी पत्नी के खिलाफ विदाई कराने के लिए आने पर नीले ड्रम जैसा कांड करने की धमकी देने और अपने ससुरालियों पर मारपीट कर घायल करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. पति डॉ. गौरव ने बताया है उनका वर्ष 2025 में 21 जनवरी को छोटी कुल्हडिया थाना मोहनियां कैमूर बिहार की स्मिता सिंह के साथ विवाह हुआ था. उन्होंने बताया कि पत्नी शादी के बाद ससुराल आई तो थी, पर उनसे दूरी बनाकर रहने लगी और विदा होकर मायके भी चली गई.


oiujk


विदाई कराने पर पति को मिली जान से मारने की धमकी


पति डॉ. गौरव ने विदाई कराने की कोशिश की तो, विवाहिता ने फोन करके ससुराल जाने के बजाय कहा कि, मुझे भूल जाओ. और धमकी देते हुए कहा कि, विदा कराने की काेशिश की तो तुम्हारे साथ नीले ड्रम जैसा कांड कर दूंगी. गौरव ने बीते जनवरी माह में कहा कि, मैं बनारस छुट्टी लेकर होली पर्व पर आ रहा हूं.


यह भी पढ़ें: रंगभरी विवाद पर कार्रवाई, मंदिर ड्यूटी से नदारद हुए पुलिसकर्मी


k


गौरव ने बताया कि, तीन मार्च की रात 9 से 9.30 लगभग स्मिता उसके दोनों भाई आनंद, मनोरंजन उर्फ मनु, जीजा विजय और उनके बड़े भाई राजू बिना सूचना के उनके घर आ गए. बकौल गौरव जब उन्हाेंने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी देनी चाही ताे सभी लोग उग्र हो गए और स्मिता के ललकारने पर लात घूंसो से पिटाई की.


बिरयानी वाले पर हिंदू लड़कियों को फंसाने का आरोप


वाराणसी के नदेसर की युवती ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में तहरीर दी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नदेसर में किराये के मकान में रहती है और ट्रैवल्स एजेंसी में कार्य करती है. पास में बिरयानी की दुकान चलाने वाले युवक से उनकी पहचान हुई. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. वह लड़कियों को फंसाता है.


opiu


अज्ञात साथियों संग आरोपी घर पहुंचा


पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि आरोपी दूसरे वर्ग से है तो बात करना बंद कर दिया. इस बीच आरोपी बदनाम करने लगा. आरोप है कि 5-6 अज्ञात साथियों के साथ आरोपी घर पहुंचा और हमला कर दिया. कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

पीएनजी विस्तार गेल इंडिया लिमिटेड की बड़ी पहल तेजी से (एलपीजी) मुक्त हो रही कॉलोनियां
पीएनजी विस्तार गेल इंडिया लिमिटेड की बड़ी पहल तेजी से (एलपीजी) मुक्त हो रही कॉलोनियां
वाराणसी: (गेल इंडिया लिमिटेड) द्वारा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में कंपनी के निदेशक संजय कुमारने सारनाथ स्थित शिव विहार और वल्लभ विहार कॉलोनियों का निरीक्षण किया और स्थानीय उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने.शिव विहार कॉलोनी में महज एक सप्ताह के भीतर 33 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाकर इसे एलपीजी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है. कंपनी द्वारा लगाए गए विशेष कैंप के माध्यम से लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.वहीं वल्लभ विहार कॉलोनी में भी तेजी से कार्य चल रहा है और करीब 50 घरों को जल्द ही एलपीजी मुक्त करने की योजना बनाई गई है.नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकारइसके अलावा सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम और शिवपुर के अन्नपूर्णा ब्रह्मचर्य आश्रम में भी पीएनजी सप्लाई शुरू कर दी गई है. इससे( एलपीजी) की कमी के बीच आश्रमों को बड़ी राहत मिली है.गेल इंडिया लिमिटेड का यह अभियान शहर में स्वच्छ सुरक्षित और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकार
नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है.यहाँ एक ज्वेलर्स को सुनियोजित साजिश के तहत नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई.पीड़ित ज्वेलर्स के मुताबिक, आरोपितों ने पहले दोस्ताना व्यवहार कर उससे संपर्क बढ़ाया. इसके बाद उसे एक जगह बुलाया गया जहाँ उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया.नशे की हालत में जब वह बेहोश हो गया, तब आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद आरोपितों ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए, तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. इस डर से पीड़ित ने पहले 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किएवाराणसी कफ सिरप तस्करी केस सरगना भगोड़ा घोषितइसके बाद भी आरोपितों का मन नहीं भरा और उन्होंने 25 लाख रुपये की बड़ी रकम की मांग कर दी. दबाव में आकर पीड़ित ने 4.80 लाख रुपये और दे दिए। लगातार बढ़ती मांग और धमकियों से परेशान होकर आखिरकार उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.
वाराणसी कफ सिरप तस्करी केस सरगना भगोड़ा घोषित
वाराणसी कफ सिरप तस्करी केस सरगना भगोड़ा घोषित
वाराणसी: करीब ₹2000 करोड़ के कफ सिरप तस्करी मामले में न्यायालय ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार की अदालत द्वारा जारी किया गया.कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने अब आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, यदि शुभम जायसवाल जल्द गिरफ्त में नहीं आता, तो न्यायालय से अनुमति लेकर कुर्की की कार्रवाई और तेज की जाएगी.पुलिस की रणनीति के तहत इस पूरे तस्करी नेटवर्क के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है ताकि सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके.सूत्रों के मुताबिक, मामले का सरगना इस समय दुबई में छिपा हुआ है उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है और उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है.पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी, जंग का दिखा असरगौरतलब है कि इस मामले की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को हुई थी, जब औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने प्रह्लादघाट निवासी शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद समेत 28 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.जांच में सामने आया कि कफ सिरप का बड़े पैमाने पर गैर-चिकित्सकीय उपयोग के लिए अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा था.फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.