वृद्धा से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मौज मस्ती के लिए देते थे वारदात को अंजाम

वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र में घर से टहलने निकली वृद्धा के गले से सोने की चेन छीनने के के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ढूंढराज पुलिया के पास से गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शौक पूरे करने और मौजमस्ती के लिए चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते थे. आरोपियों की पहचान नारायणपुर थाना अदलहाट, मिर्जापुर निवासी मनीष सिंह (37) और गणेश विश्वकर्मा (30) के रूप में हुई है. करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को सफलता मिली.

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देकर बदमाश मेन रोड से अदलहाट गए. आरोपी जीवनाथपुर में कमरा लेकर रहते थे. आरोपियों के पास घटना से संबंधित सामग्री बरामद की गई है. दोनों के खिलाफ मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है.
मौके से फरार हुए बदमाश
बता दें कि रामनगर कस्बा अंतर्गत भीटी पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर सोनकर चौराहा के समीप रहने वाली 75 वर्षीय वृद्धा राधिका देवी सुबह प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए घर से निकली थीं. इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ले गए. वृद्धा शोर मचाते हुए बदमाशों से जूझने की कोशिश की लेकिन सुबह में सुनसान होने के कारण बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग निकले.

Also Read: गंगा नदी में प्री वेडिंग शूट पर लगा ग्रहण, जानिए क्यों
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बदमाश अपना मुंह गमछे से ढक रखे थे. स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन से सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई. मजार के पास दोनों ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया. पीछे बैठे युवक ने उनके गले की चेन झपट्टा मारकर नोच ली और दोनों भाग निकले. हालांकि, रामनगर पुलिस को पहुंचने में लगभग एक घंटा का समय लग गया. वृद्धा के बेटे अंजनी कुमार पाठक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.




