Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है अखरोट, आखिर क्यों?

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है अखरोट, आखिर क्यों?
Jan 02, 2026, 12:24 PM
|
Posted By Preeti Kumari

ठंड का मौसम चल रहा है, इस मौसम में ड्राइ फ्रूट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ड्राइ फ्रूट्स में अखरोट खाना भी काफी फायदेमंद होता है, जिसे सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन और कई विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं. यह दिमाग को तेज करता है, दिल की सेहत को मजबूत बनाता है और स्किन को भी ग्लोइंग रखता है. लेकिन हर फूड हर किसी के लिए सही नहीं होता, कुछ लोगों के लिए अखरोट नुकसानदेह साबित हो सकता है और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. तो चलिए आपको बताते है कि किन लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए.


jkl


जाने किन्हें नहीं खाना चाहिए अखरोट


नट्स एलर्जी वाले लोग- अगर किसी को नट्स एलर्जी है, तो अखरोट उनके लिए खतरनाक हो सकता है। इसे खाने से खुजली, रैशेज, गले में सूजन, सांस लेने में दिक्कत और गंभीर स्थिति में एनाफाइलैक्सिस का खतरा बढ़ सकता है.


पाचन संबंधी समस्या वाले लोग- अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन ज्यादा खाने से गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को इरिटेबल बायल सिंड्रोम या पहले से पाचन कमजोरी है, उन्हें इन्हें बहुत सीमित मात्रा में खाना चाहिए.


yui


ब्लीडिंग डिसऑर्डर के मरीज- ओमेगा-3 फैटी एसिड खून को पतला करता है. जिन लोगों को खून जमने में परेशानी है या ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, उन्हें अखरोट से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है.


सर्जरी- जिनका ऑपरेशन होना है, उन्हें कम से कम 2 हफ्ते पहले अखरोट खाना बंद कर देना चाहिए. यह खून को पतला कर देता है जिससे सर्जरी के दौरान खून का बहाव ज्यादा हो सकता है और जटिलताएं बढ़ सकती हैं.


i


वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोग- अखरोट हेल्दी फैट से भरपूर होता है लेकिन इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है. अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं और बिना गिनती के अखरोट खा रहे हैं तो वजन बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है.


किडनी स्टोन से पीड़ित लोग- अखरोट में मौजूद ऑक्सलेट्स किडनी स्टोन को बढ़ा सकते हैं. जिन लोगों को पहले से स्टोन की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना अखरोट नहीं खाना चाहिए.


ग


डायबिटीज के मरीज- हालांकि अखरोट ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर कैलोरी ओवरलोड और वजन बढ़ने से शुगर लेवल बिगड़ सकता है.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।