Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

“वर्ल्ड्स बेस्ट साइंटिस्ट्स रैंकिंग्स 2026” में IIT (BHU) के नौ शोधकर्ताओं को स्थान, निदेशक ने कही ये बात

“वर्ल्ड्स बेस्ट साइंटिस्ट्स रैंकिंग्स 2026” में IIT (BHU) के नौ शोधकर्ताओं को स्थान, निदेशक ने कही ये बात
May 13, 2026, 10:08 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Nine IIT (BHU) researchers ranked in the “World's Best Scientists Rankings 2026,” the director said.


वाराणसी: आईआईटी बीएचयू के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि संस्थान के नौ संकाय सदस्यों को अमेरिका स्थित प्रतिष्ठित वैश्विक रिसर्च रैंकिंग प्लेटफॉर्म Research.com द्वारा जारी “वर्ल्ड्स बेस्ट साइंटिस्ट्स रैंकिंग्स 2026” में स्थान प्राप्त हुआ है. यह उपलब्धि संस्थान की वैश्विक स्तर पर बढ़ती शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता को दर्शाती है.


h


रैंकिंग में शामिल IIT (BHU) के प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं में प्रो. योगेश चन्द्र शर्मा (रसायन विज्ञान), प्रो. प्रलय मैती, प्रो. राजीव प्रकाश, डॉ. अनुज कुमार (मटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी), प्रो. प्रांजल चन्द्रा (बायोकेमिकल इंजीनियरिंग), प्रो. जहर सरकार (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), प्रो. राम शरण सिंह (केमिकल इंजीनियरिंग), प्रो. सत्यव्रत जित एवं प्रो. सोमक भट्टाचार्य (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) शामिल हैं.


tg


गुणवत्ता एवं प्रभाव का आकलन


यह रैंकिंग वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त शोध प्रदर्शन संकेतकों जैसे H-index तथा Discipline H-index (D-index) के आधार पर तैयार की जाती है, जो किसी विशेष विषय क्षेत्र में वैज्ञानिक योगदान की गुणवत्ता एवं प्रभाव का आकलन करते हैं. उल्लेखनीय है कि इन संकाय सदस्यों में से कई शोधकर्ताओं को पिछले वर्षों में Elsevier की “World’s Top 2% Scientists” सूची में भी कई बार स्थान प्राप्त हो चुका है.


u


संस्‍थान परिवार के लिए गर्व का विषय


इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि प्रतिष्ठित रैंकिंग में संस्थान के संकाय सदस्यों का शामिल होना पूरे संस्‍थान परिवार के लिए गर्व का विषय है. यह सम्मान संस्थान में हो रहे उच्चस्तरीय शोध, नवाचार एवं वैश्विक प्रभाव को प्रतिबिंबित करता है. उन्होंने कहा कि संस्‍थान शोध, नवाचार एवं अंतर्विषयी सहयोग के उत्कृष्ट वातावरण को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे समाज एवं तकनीकी विकास में सार्थक योगदान सुनिश्चित हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में आईआईटी बीएचयू की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करती है.


g


यह भी पढ़ें: गंदे पानी में लेटकर अनोखा विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी


यह उपलब्धि संस्थान द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले शोध, वैश्विक शैक्षणिक पहचान एवं बहुविषयी वैज्ञानिक योगदान को निरंतर प्रोत्साहन देने के प्रयासों को रेखांकित करती है. विस्तृत रैंकिंग Research.com की वेबसाइट पर उपलब्ध है.


j

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन