नेताजी के समर्पण व त्याग से हमें सीख लेने की आवश्यकता : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंत प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. त्यागी ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पण किया। प्रो. त्यागी ने कहा कि नेता जी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नेता जी के बलिदान को देश कभी भूला नहीं सकता. कुलपति ने कहा कि नेताजी के समर्पण व त्याग से हमें सीख लेते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए.
मां सरस्वती की पूजा, विश्वविद्यालय व देश के कल्याण की कामना

बसन्त पंचमी पर्व के शुभ अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। कुलपति प्रो. त्यागी ने विश्वविद्यालय के आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास एवं जे.के. महिला छात्रावास के पंडाल में मां सरस्वती की पूजा कर विश्वविद्यालय व देश के कल्याण की कामना किया.
इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह व अन्य छात्र उपस्थित रहे.



